ब्रेड का हलवा

ब्रेड का हलवा

ब्रेड का हलवा बनाने के लिये आप सूखी ब्रेड का चूरे से ब्रेड का हलवा बना सकते हैं. ब्रेड के छोटे छोटे टुकडे करके इसे घी में तल कर भी ब्रेड का हलवा बना सकते है लेकिन ब्रेड के छोटे छोटे टुकडों को कड़ाही में भूनकर हलवा बनाना अधिक सुविधा जनक लगता है.

आइये ब्रेड का हलवा बनाना शुरू करते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Halwa

ब्रेड स्लाइस - 10
दूध - 600 ग्राम (3 कप)
घी - आधा कप
चीनी -100 - 150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)
काजू - 12 -14 (छोटे छोटे काट लीजिये)
बादाम 8-10 (छोटे छोटे काट लीजिये)
इलाइची - 6-7 (इलाइची छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to make Bread ka halwa

आटे या मैदा किसी भी तरह की ब्रेड हलवा के लिये ली जा सकती हैं. यदि आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड भी ले सकते है. हर तरह के ब्रेड के हलवा (Bread Halwa) का अपना अलग स्वाद होता है.

ब्रेड को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये. कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये, घी में ब्रेड के टुकड़े डालिये, मीडियम और धीमी आग पर ब्रेड के टुकड़े सुनहरी होने तक भून लीजिये.

भुने हुये ब्रेड के टुकड़े में दूध और चीनी डालिये और लगातार चलाते हुये हलवा को पकाइये, चमचे से दबा कर ब्रेड के टुकड़ों को तोड़ दीजिये, 2 टेबल स्पून घी डालकर हलवे को चिकना होने तक पकाइये. थोड़े से काजू बचा कर हलवा में सारे कतरे हुये काजू, बादाम और इलाइची डालकर मिला दीजिये.

ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) तैयार है. ब्रेड के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवा के ऊपर पिघला हुआ घी और काजू डालकर सजाइये. गरमा गरम ब्रेड का हलवा (Bread Halwa) परोसिये और खाइये.

4-5 सदस्यों के लिये
समय - 35 मिनिट

Advertising -

पेठा का हलवा

पेठे का हलवा

पेठा के नाम से हमें आगरे का पेठा (Agra Petha Recipe) का ध्यान आ जाता है जबकि पेठा के फल से सब्जियां, हलवा आदि भी बहुत स्वादिष्ट बनाये जाते हैं. आज हम पेठे का हलवा बनायेंगे.

पेठे का फल बाहर से एकदम सफेद लेकिन आकार में कद्दू से छोटा होता है. बाजार में पेठे का फल आराम से मिल जाता है. सब्जियां बनाने के लिये पेठे का फल कच्चा लेकिन पेठा मुरब्बा (Agra Petha) या पेठे का हलवा बनाने के लिये पका हुआ पेठा फल अधिक अच्छा रहता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Petha Halwa

पेठा - 1 किग्रा
चीनी - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
घी - 50 ग्राम (1/4 कप)
मावा - 250 ग्राम (एक कप)
काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
नारियल - कद्दूकस किया हुआ (2 टेबल स्पून)
पिस्ते - 1 टेबल स्पून(बारीक काट लीजिये)
बादाम - 1 टेबल स्पून (बारीक काट लीजिये)
छोटी इलाइची - 6-8 (छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to make Petha Halwa

पेठे को मोटा छिलका उतारते हुये छीलिये, बीज और स्पंजी गूदा निकाल कर अलग कर दीजिये. पेठे का सख्त गूदा बड़े टुकड़े में काटिये, इन बड़े टुकड़ों को कद्दूकस (grate) कर लीजिये.

किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये जिसमें ये कद्दूकस किया गया पेठा (grated petha) अच्छी तरह डूब सके. इस पानी में कद्दूकस किया पेठा डाल कर डुबाइये और दो बार धो कर निचोड़ लीजिये.

कढ़ाई गैस पर रखिये, घी डालकर गरम कीजिये, घी में पानी निचोड़ा हुआ पेठा डालिये और भूनिये, पेठे का रंग बदलने के बाद चीनी डालिये और धीमी आग पर पकने दीजिये, बीच बीच में पेठे चीनी को चलाते रहें.

मावा को अलग कढ़ाई में हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये.

पेठे और चीनी में पानी न रहने के बाद मावा मिलाइये और चलाते हुये 3-4 मिनिट तक भून लीजिये, हल्वे में कटे हुये सूखे मेवे मिला दीजिये (थोड़े से कटे मेवे हलवा के ऊपर डालने के लिये बचा लीजिये) आग बन्द कर दीजिये, पेठे के हलवा (Petha Halwa) में इलाइची डालकर मिला दीजिये.

पेठे का हलवा तैयार है, पेठे के हलवे को प्याले में निकालिये, कटे हुये मेवे डालकर हलवे को सजाइये, ताजा ताजा स्वादिष्ट पेठे का हलवा परोसिये और खाइये, बचा हुआ पेठे का हलवा कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये, जब भी आपका मन करे पेठे का हलवा फ्रिज से निकालिये और 7 दिन तक खाइये.

पेठे के हलवे को चलाते हुये जमने वाली कनसिसटैन्सी तक पका लिया जाय, किसी ट्रे में घी लगाकर जमा दिया जाय, तब यह बर्फी की तरह टुकड़ों में काटा जा सकता है और आप इसे पेठे की बर्फी भी कह सकते हैं.

पेठा - पेठा कद्दू से थोड़ा छोटा सफेद रंग का फल होता है जिससे इसके कच्चे फल से सब्जी और पके हुये फल से हलवा और पेठा मिठाई (मुरब्बा) बनाई जाती है. पेठे की मिठाई इतना अधिक प्रसिद्ध है कि इसे ही पेठा कहा जाने लगा है. इस फल का चित्र निम्न है.

चने के बेसन का हलवा

बेसन का हलवा

बेसन का हलवा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन खास राजस्थानी पारम्परिक तरीके से बनाये गये बेसन हलवा का कोई जबाव नहीं होता. झटपट और आसान तरीके से बनाये गये इस बेसन हलवा (Besan Halwa ) का स्वाद आप आसानी से नहीं भूल पायेंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Halwa

बेसन - 1 कप
दूध - 1 कप
चीनी - 1 कप
घी - 1/3 कप (लगभग 70 ग्राम)
छोटी इलाइची - 4
पिस्ते - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Besan halwa

बेसन को दूध में एकदम चिकना होने तक घोल कर 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

इलाइची छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये.

पिस्ते को बारीक पतले पतले काट लीजिये.

पैन नानस्टिक हो तो ज्यादा अच्छा है, पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, एक छोटी चम्मच घी बचा लीजिये जिसे हम हलवा बनने के बाद डालेंगे. घी मेल्ट होने पर घुला हुआ बेसन डालिये और हलवे को 2 मिनिट नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.

अब बेसन को पलट दीजिये (बेसन को साबुत चीले की तरह रखने की आवश्यकता नहीं है). बेसन को दूसरी ओर भी 1/2 - 1 मिनिट तक बिलकुल हल्का ब्राउन सेक लीजिये और एसी कलछी लीजिये जिससे बेसन को मैस करते हुये भूना जा सके. बेसन को मैस करते हुये और लगातार चलाते हुये, धीमी और मीडियम गैस पर जब तक भूनिये तब तक कि वह ब्राउन न दिखने लगे और बेसन से अच्छी महक न आने लगे. 12- 15 मिनिट में बेसन अच्छी तरह भुन कर तैयार हो जाता है.

बेसन भुनने के बाद, भुने बेसन में 1 कप पानी और चीनी डालकर मिलाइये और मिक्स कीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाय और कढ़ाई का तला न छोड़ दे.

बेसन का हलवा (Besan Halwa ) तैयार है, बेसम के हलवा को प्याली में निकालिये, ऊपर से जो घी हमने बचाया था डाल दीजिये, धी को मेल्ट होने दीजिये, हलवा के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर गार्निस कर दीजिये.

गरमा गरम बेसन का हलवा परोसिये और खाइये.

सुझाव:

वैसे तो इस बेसन के हलवा (Besan Halwa) में सिर्फ इलायची ही काफीं हैं. लेकिन इसमें अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं.

Advertise -

मूंगदाल का हलवा

मूंग की दाल का हलवा

मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong ka Hawla

मूंग की धुली दाल - 100 ग्राम (आधा कप )
घी - 100 ग्राम (आधा कप)
मावा - 50 - 100 ग्राम ( 1/4 - 1/2 कप)
चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप)
काजू - 20 (एक काजू को 4 टुकड़ों में काट लें)
किशमिश - 20
इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
बादाम - 5 (लम्बाई में बारीक काट लें)

विधि - How to Make Moong ka Halwa

मूंग की दाल को धो कर 2-3 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

दाल को धो कर पानी से निकाल लें और बिना पानी डाले, मिक्सी से पीस लें. दाल को एकदम बारीक न करें.

कढ़ाई गैस पर रख कर गरम करें. कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछी से चला चला कर दाल को मिडियम आग पर भूनें. करीब 20 या 25 मिनिट में दाल अच्छी तरह भुन जायेगी ( भूनी हुई दाल कढ़ाई से नहीं चिपकती और घी अलग होता दिखता है ) दाल भुन कर तैयार है. दाल को किसी प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में मावा डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये और दाल में मिला दीजिये.

किसी बर्तन में चीनी और चीनी की मात्रा के बराबर पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 1- 2 मिनिट तक पकायें और चाशनी तैयार कर लीजिये.

दाल में यह चाशनी मिलायें, काजू और किसमिस भी मिला दें. अब धीमी गैस पर हलवे को चला चला कर भूनें 5-7 मिनिट में हलबा बन कर तैयार हो जाता है. गैस बन्द कर दीजिये. हलवे में पिसी हुई इलाइची डाल कर मिला दीजिये. आपका मूंग की दाल का हलवा तैयार है.

मूंग की दाल के हलवा को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से कतरे बादाम डाल कर सजाइये. गरमा गरम मूंग दाल हलवा परोसिये और खाइये. ठंडा होने के बाद मूंग के दाल के हलवा को फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक मूंग दाल का हलवा फ्रिज से निकालिये और खाइये.

समय - 1 घंटा
4 लोगों के लिये


गाजर का हलवा

गाजर का हलवा

नव वर्ष के मोके पर मेहमान तो सभी के घर आयेगे ही, उनके खाने के लिये कुछ बनाया जाय, आजकल गाजर का मौसम है, तो क्यों न गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बना लिया जाय मेहमानों के लिये.

आइये गाजर का हलवा बनाना शुरू करते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ka Halwa

गाजर -1 कि. ग्राम (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
मावा -250 ग्राम (1 कप )
दूध - 1/2 - 1 कप
देशी घी - एक टेबल स्पून
कशमिश - एक टेबल स्पून (डठल तोड़ लीजिये)
काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
नारियल- एक टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ) (यदि आप चाहें)
छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)

विधि - How to make Gajar Ka Halwa

गाजर का हलवा बनाने के लिये, आप एक किलो लाल लाल गाजर बाजार से ले लीजिये. गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.

मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये. भुना हुआ मावा एक प्याले में डाल कर रख लीजिये.

कद्दूकस किये हुये गाजर, कढाई में डाल कर गैस पर रखिये, दूध डालकर मिला दीजिये, गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये. अब गाजर में चीनी मिला दीजिये, थोडी थोडी देर में चलाते रहैं, गाजर का रस निकलने लगेगा, आप उसे हर 2 मिनिट के बाद चलाते रहैं, सारा गाजर का रस जलने तक गाजर को पका लीजिये.

पकी गाजरों में घी डाल कर भून लीजिये, किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये. हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें, गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये. आपका गाजर का हलवा तैयार है.

गाजर के हलवे (Carrot Halwa) को प्याले में निकाल लीजिये .कद्दूकस किये हुये नारियल को उसके ऊपर डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम या ठंडा गाजर का हलवा (Carrot Pudding) परोसिये और खाइये. बचा हुआ गाजर का हलवा ठंडा होने के बाद कन्टेनर में भर कर, फ्रिज में रख लीजिये और 7 दिन तक रोजाना खाइये.

सुझाव:

गाजर का हलवा में सूखे मेवा आप अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं.


कटहल के बीज का हलवा

कटहल के बीज का हलवा

कटहल के बीजों का पुलाव और खीर तो आपने बनाई होगी लेकिन इसका हलवा बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है. बीजों को छीलने में मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ती है. आइये आज हम कटहल के बीजों का हलवा (Kathal ka Halwa) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jackfruit Seeds Halwa

कटहल के बीज - 250 ग्राम
मावा - 100 ग्राम ( आधा कप क्रम्बल किया हुआ)
घी - 50 ग्राम ( 1/4 कप घी )
चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप चीनी )
दूध - 1 कप
किशमिश - 1 टेबल स्पून
पिस्ते - 1 टेबल स्पून (बारीक पतले पतले काट लीजिये)
काजू - 2 टेबल स्पून (काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लें)
बादाम - 5-6 (पतले पतले बारीक कतर लें)

विधि - How to make Jackfruit Seeds Halwa

कटहल के बीजों को धो कर, कुकर में उबाल लीजिये. ठंडे कीजिये, और छील लीजिये. छिले हुये बीजों को मिक्सी से हल्का दरदरा पीस लीजिये(कटहल के बीज पीसते समय थोड़ा सा दूध डाल सकते हैं).

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये. पिसे हुए कटहल के बीज घी में डालिये. हल्का ब्राउन होने 6-8 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. मावा डालकर मिलाइये और 7-8 मिनट तक भूनिये.

दूध, चीनी डाल कर चलाते हुये हलवे को पकाइये. जब चीनी घुल जाय, हलवा गाढ़ा हो जाय, काजू किशमिश और थोड़े से पिस्ते और बादाम भी डालकर मिला दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, इलाइची पाउडर डालकर मिलाइये, 1 चम्मच घी डालकर मिला दीजिये, बाद में मिलाया गया घी हलवा में बहुत महकता है.

कटहल के बीज का हलवा (Jackfruit Seeds Halw) तैयार है. कटहल के बीज के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये बादाम, काजू और पिस्ते ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम कटहल के बीज का हलवा परोसिये और खाइये.


दुख

 सुख दुख दोनो भाई है लेकिन दुख हमेशा साथ रहता है और सुख केवल अहसास कराता है कि मैं भी हु, हालांकि सुख थोड़े ही समय के लिए आता है लेकिन हम इतराने लगते हैं लोगो को जलील करने लगते है और भगवान को भी भुला देते हैं

मूंगफली का हलवा

मूंगफली का हलवा

हलवा नाम ही सुनकर लगता है, आह हलवा और मन ललचा जाता है खाने के लिये. अगर अपना मन पसन्द हलवा मिल जाय तब तो बात ही कुछ अलग है. हलवा बनाने के लिये मुख्य चीजें, एक तो वह जिसका हम हलवा बनाना चाहते हैं, घी, चीनी, एवं सूखे मेवे ये सारी चीजें अगर आपके पास है, हलवा बनाना बड़ा आसान है.

जिस चीज का आप हलवा बनाना चाहते है, अगर वह पाउडर फार्म है तो ठीक है, नही तो उसे पाउडर या पेस्ट की फार्म में कर लीजिये. घी में भून लीजिये और चीनी की चाशनी एवं मेवे काट कर डाल दीजिये, और अधिक स्वाद के लिये थोड़ा सा मावा भून कर डाल दीजिये, सबको मिलाइये, हलवा बन गया मिनटों में. यह हलवा मेरे बेटे को बहुत ही पसन्द आया, तो आइये आज हम मूंगफली के दानों का हलवा (Groundnut Halwa) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Groundnut Halwa

भुने छिले मूंगफली के दाने - 100 ग्राम(आधा कप)
घी - 1/4 कप
मावा - 100 ग्राम ( आधा कप )
चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
काजू और बादाम - ( 4-4 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
किशमिश - 15-20 (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
पिस्ते - 7-8 (पतले पतले काट लीजिये)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to make Groundnut Halwa

मूंगफली के दाने छिले हुये, 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. पानी से दानों को निकालिये और बिना पानी डाले या आवश्यकता हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर, हल्का दरदरा पीस लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिये, घी में मूंगफली के दाने का पेस्ट डालकर भूनिये (भूनते समय आपको कढ़ाई में इस पेस्ट को लगातार चलाते रहना है, यह तले में बड़ी जल्दी लगने लगता है), जैसे ही अच्छी महक आने लगे या मूंगफली पेस्ट कढ़ाई से चिपकना बन्द करदे, मूंगफली के भुने पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिये.

कढ़ाई में मावा डालकर, हल्का ब्राउन होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये, हल्का ब्राउन होने पर गैस बन्द कर दीजिये और मावा को प्याली में निकाल लीजिये.

किसी बर्तन में चीनी को निकालिये, चीनी की मात्रा के बराबर पानी (150 ग्राम चीनी में, 150 ग्राम पानी) लेकर चीनी में मिलाइये, गैस पर रखिये, चीनी घुलने तक पकाइये. थोड़ा सा बादाम और पिस्ता बचा लीजिये, जिसे हम हलवे के ऊपर डालकर सजायेंगे. बचे हुये सारे मेवे और इलाइची चाशनी में मिला दीजिये.

भुने हुये पेस्ट में चाशनी मिलाइये और 4-5 मिनिट तक पकाइये. लीजिये मूंगफली के दाने का हलवा (Groundnut Halva) तैयार है. हलवे को कांच के प्याले में निकालिये और कतरे हुये मेवे डालकर सजाइये. गरमा गरम हलवा परोसिये और खाइये. बचे हुये हलवे को फ्रिज में रख दीजिये, एक सप्ताह तक जब भी आपका मन हो हलवा फ्रिज से निकालिये, ठंडा या गरम हलवा जैसा आपका मन हो खाइये.

आप इस हलवे को चाहे तो बरफी की तरह भी जमा सकते हैं.

इसके लिये आपको चाशनी में पानी की मात्रा चीनी की मात्रा के बराबर की जगह आधी मात्रा में डालना होगा. इससे हलवा अधिक सूखा होगा जिसे आप जमा सकेंगे. बरफी जमाने के लिये थाल पर घी लगाकर चिकना कर लीजिये और हलवा को जमाकर उस पर कतरे हुये मेवे डाल दीजिये. ठंडा होने के बाद बरफी की शक्ल में काट लीजिये.


कद्दू (लौकी ) का हलवा

कद्दू का हलवा

खाना खाने के बाद मन करता है कि थोड़ा मीठा हो जाये. कद्दू की सब्जी अधिकांश लोगो को पसंद नहीं आती लेकिन अगर कद्दू का हलवा बनाया जाय तो इसे सभी पसन्द करते हैं. तो आइये फिर बनाना शुरू करें कद्दू का हलवा.

कद्दू का हलवा बनाने के लिये कद्दू एकदम पका होना चाहिये. आप कच्चे कद्दू का हलवा भी बना सकते हैं लेकिन पका कद्दू मिठास लिये हुये होता है जो हलवे के लिये अधिक उपयुक्त होता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaddu Halwa

कद्दू (Pumpkin or Butternut Squash) - 500 ग्राम
घी - 2 टेबल स्पून
चीनी - 200 ग्राम
मावा - 100 ग्राम (कद्दू कस कर लीजिये)
काजू - 10-12 ( एक काजू को चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
किसमिस - 20 ( डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
छोटी इलाइची - 4-5
पिस्ते - 5-6

विधि - How to make Kaddu Halwa

कद्दू का हलवा (Kaddu Halva ) तकरीबन गाजर के हलवे की तरह ही बनाया जाता है.

कद्दू को छील कर धोइये और कद्दू कस कर लीजिये. कढाई में कसे हुये कद्दू को डालिये और घी मिला कर धीमी या मीडियम फ्लेम पर ढककर पकाइये. थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये.

कद्दू के नरम होने के बाद, चीनी मिलाइये, चीनी मिलाने के बाद कद्दू में आप देखेगे कि काफी रस निकल आया है, फ्लेम तेज कर दीजिये, चमचे से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये कद्दू से रस खतम होने तक पकाइये.

अब कद्दूकस किया हुआ मावा और काटे हुये काजू और किसमिस मिला दीजिये. हलवा को चमचे से चलाते हुये 3- 4 मिनिट तक पकाइये. इलाइची छील कर, पीस कर मिला दीजिये.

कद्दू का हलवा (Kaddu Halwa - Butternut Squash Halva) बन कर तैयार हो गया है. कद्दू के हलवा को प्याले में निकालिये. पिस्ते को बारीक कतर लीजिये, 2 काजू भी बारीक कतर लीजिये. कतरे हुये पिस्ते और काजू को हलवे के ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम कद्दू का हलवा परोसिये और खाइये. यह कद्दू का हलवा एक सप्ताह तक रख कर खाया जा सकता है.

मावा न मिलने पर इस हलवे को बनाने में कन्डैन्सड मिल्क का प्रयोग किया जा सकता है.

4 सदस्यों के लिये,
समय - 40 मिनिट


चिकू का हलवा, भारतीय खान पान

चीकू का हलवा

चीकू का लाजबाव स्वाद तो सभी को पसन्द आता है, चीकू मिल्क शेक और चीकू की आइसक्रीम तो आपने बनायी होगी लेकिन चीकू के हलवा का कुरकुरा स्वाद आपको बेहद पसन्द आयेगा. . तो आइये बनाना शुरू करते हैं चीकू का हलवा (Cheekoo Halwa ) .

चीकू का हलवा (Chikoo Halwa ) बनाने के लिये अच्छे पके हुये चीकू बाजार से ले आइये, कच्चे चीकू का हलवा स्वाद में अच्छा नहीं बनेगा.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Chikoo Halwa Recipe

चीकू (Sapota) - 1 किग्रा. (12-14)
मावा - 200 ग्राम ( एक कप)
घी - 2 टेबल स्पून
चीनी - 150 ग्राम (3\4 कप)
काजू - 10 (छोटा छोटा काट लीजिये)
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
बादाम - 8 (बारीक कतर लीजिये)

विधि - How To Make Chikoo Halwa - How To Prepare Chickoo Halwa

चीकू को धोइये और छील लीजिये, बीज निकाल कर टुकड़े कर लीजिये. इन टुकड़ों को मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

भारी तले की नान स्टिक कढ़ाई लीजिये, एक टेबल स्पून घी डाल कर मावा को हल्का गुलाबी होने तक भून कर एक प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

बचा हुआ 1 टेबल स्पून घी कढ़ाई में डालिये और चीकु पेस्ट डालकर गाड़ा पेस्ट होने तक भून लीजिये, इस पेस्ट में चीनी मिलाइये और चीनी के दाने घुलने तक चमचे से चलाकर भूनिये, अब मावा और काजू मिलाइये और चमचे से चलाते हुये गाड़ा होने तक पकाइये, ध्यान रहे कि हलवा तले से न लगे, गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.

चीकू का हलवा तैयार हो गया है आप इसे प्याले में निकालिये और कतरे गये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये.

ये चीकु का हलवा आप अपने डिनर या लन्च के बाद खाइये और परोसिये, ये हलवा आप फिर्ज में रखकर 4-5 तक खा सकते हैं.

बनाने में लगा समय - 50 मिनिट


सनातन

फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...