Your blog your knowledge, I am indian blogger । This blog is hindustani message, all world know zero, point, dot, medical traeatment, schooling and more ,so i am creating in this blog ।
दौनी के तेल से मानसिक शांति
दौनी तेल (रोजमेरी तेल) का नाम सर्वप्रथम आता है। इस तेल को दौनी के पत्तों से निकाला जाता है जिसमें बहुत हीं औषधीय गुण होते हैं। इसमें मष्तिष्क की शक्ति बढ़ाने के गुण होते हैं जिसकी वजह से इसे ब्रेन टोनिक भी कहा जाता है। इसके तेल का उपयोग स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। इसकी तीखी खुशबू की वजह से लोग इसे खाना पकाने के काम में भी लाते हैं। इसकी खुशबू के कारण इसे सुगंध चिकित्सा में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तीखी खुशबू आपके मष्तिष्क को उत्प्रेरित करती है जिसकी वजह से आपके दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है तथा आपकी एकाग्रता बढती है जिनकी वजह से आप अपने काम पर अच्छी तरह से ध्यान लगा पाते हैं।
अरोमा थेरेपी और उपचार
उदाहरण के लिए नेरोली तेल फूलों से, रोजमेरी तेल पत्तियों से, लेवेण्डर तेल रोज फूलों से, पीपरमेन्ट का तेल पत्तियों से, चन्दन का तेल चन्दन की लकड़ी से, संतरे का तेल संतरे के छिलके से और कई तेल पेड़ों की छाल एवं जड़ों से भी निकाले जाते हैं। ये तेल दूसरे तेलों से भिन्न होते हैं, क्योंकि ये तेल प्रकृति प्रदत्त हैं, साथ ही ये पानी से भी ज्यादा हल्के होते हैं। ये तेल जर्म्स वाले होते हैं, लेकिन मनुष्य को किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाते, न ही मनुष्य के शरीर में स्थित सफेद रक्त कोशिकाओं को जो मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति या क्षमता उत्पन्न करती है। इन तेलों का प्रत्यक्ष प्रयोग नहीं किया जाता। इन्हें अन्य दूसरे साधारण तेलों में मिलाकर ही इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें त्वचा पर लगाने पर दर्द कम करने की अभूतपूर्व क्षमता होता है।
ये तेल अन्तः त्वचा के माध्यम से रक्त में भिद जाते हैं, शरीर की तेल मालिश करने पर। शरीर में तेल भिदने और अपना माकूल प्रभाव छोड़ने में लगभग 20 से 70 मिनट लग जाते हैं। ेएरोमाथेरेपी में प्रयोग में आने वाले तेल शुध्द, प्राकृतिक एरोमेटिक होने चाहिए। ये किसी भी प्रकार के सिन्थेटिक सुगंध वाले य कृत्रिम सुगंध वाले नहीं होने चाहिए। यह दुर्भाग्य की बात है कि बाजार में उपलब्ध होने वाले अधिकांश तेल नकली सिन्थेटिक ही होते हैं। एरोमेटिक चिकित्सा शरीर और मन दोनों पर प्रभावशाली असर करती है। यह शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार के तनाव कम करती है, कहते हैं मानव शरीर में मेग्नेटिक पावर होता है और यह पावर शरीर को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने में संतुलन का कार्य करती है।
यहां एक बहुत ही कारगर एरोमाविधी स्ायुओं का दर्द कम करने हेतु दी जा रही है।
गर्मी में बेहाल, पसीने की बदबू से छुटकारा
जोजोबा तेल - 5 बूंद
ये तेल 50 मि.ली. नारियल अथवा तिल के तेल में मिलायें और इस तेल से पूरे बदन की विशेष कर कांख (बगल) की इस तेल से मालिख करें। पसीने या शरीर की दुर्गन्ध से छुटकारा मिल जायेगा। ग्रीष्म ऋतु में तो इस तेल की मालिश शरीर को आराम तथा राहत भी प्रदान करती है।
एरोमाथेरेपी निश्चयत ही सौंदर्य श्रृंगार एवं सेहत तीनों पर ही अनुकूल प्रभाव छोड़ती है। शरीर तत्काल राहत एवं स्वयं को चुस्त महसूस करने लगता है।
हमेशा जवान दिखने के लिए थेरेपी
जवाँ दिखने के लिए इन्हें आजमाएँ

सौंदर्य विज्ञान के क्षेत्र में बहुत उन्नति हुई है। अपनी त्वचा के अनुरूप सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करें। किसी सौंदर्य विशेषज्ञा से सलाह लेकर इनका उपयोग करें।
* आजकल पार्लर में मैच्योर स्किन के कई तरह के उपचार होते हैं। जैसे आयोनाइजेशन, डर्मापील, वेजिटेबल पील, केमिकल्स पील, फेस लिफ्ट (नॉन सर्जिकल), थर्मोहर्ब, वैक्स बाथ, ऑक्सीजन बाथ, फेशियल, आहा फेशियल, एरोमा फेशियल, स्किन पॉलिशिंग आदि कई उपचार हैं, जो हर त्वचा की जरूरत के हिसाब से किए जाते हैं।
मुहासों के लिए थेरैपी
मुँहासों के लिए ऐरोमा फेस मास्क

जब बात तैलीय त्वचा या मुँहासे की आती है, तब यह भ्रम पैदा हो जाता है कि एरोमा थेरेपी में ऑयल होते हैं और ऑयल से तैलीय त्वचा और तैलीय होकर मुँहासे की समस्या को और बढ़ावा देगी, पर यह सोच सर्वथा गलत है।
एरोमा ऑयल चिपचिपाहटरहित, एण्टीसेप्टिक व एण्टीबैक्टीरियल होते हैं। अतः ये तेलीय त्वचा के लिए बहुत लाभदायक हैं।
* एक चाय का चम्मच केयोलिन पाउडर, एक चाय का चम्मच आयुर्वेदिक पिंपल फेस पैक, एक-एक बूँद कैमोमिला, लेवेंडर, जूनियर पाचोली, लाइम एरोमा को एक साथ मिला लें व इस एसेन्शियल ऑयल की एक बूँद फेस मास्क में मिलाएँ।
* अब इसे ऐलोवेरा जेल के साथ मिलाकर चेहरे पर बीस मिनट लगाकर रखें व रोज दिन में दो बार उपरोक्त ऑयल की एक बूँद, एक चम्मच एलोवेरा तेल के साथ मिलाकर लगाएँ।
अरोमा थेरेपी
क्या है एरोमा थेरेपी

आजकल एरोमा थेरेपी के रूप में सौंदर्य निखारने का पुराना ट्रेंड नए कलेवर में हमारे सामने आ रहा है। एरोमा का अर्थ है खुशबू और थेरेपी यानी उपचार अर्थात खुशबू द्वारा उपचार।
* यह खुशबू प्राप्त करने के साधन हैं हमारा मस्तिष्क, हमारे स्नायुतंत्र, जिसमें पहचान पहले से व्याप्त रहती है और खुशबू वाली वस्तुएँ हैं- पेड़-पौधे, पत्तियाँ, जड़, तना, फल-फूल, सब्जियाँ, मसाले आदि।
* डिस्टीलेशन मेथड द्वारा फल, फूलों का अर्क निकाला जाता है, इसी अर्क को 'एसेन्शियल ऑयल' कहते हैं और हर अर्क की अपनी अलग खुशबू, पहचान होती है। इन्हीं अर्क से दिए जाने वाले उपचार को कहते हैं एरोमा थेरेपी।
* इसका उपचार देने से पहले आपको एरोमा ऑयल या एसेन्शियल ऑयल से मसाज करने का सही तरीका पता होना चाहिए। यह तेल आसानी से त्वचा में समा जाते हैं और अपना कार्य आरंभ कर देते हैं।
* एरोमा थेरेपी में इस्तेमाल होने वाले मुख्य ऑयल में बेंजाइन, यूकेलिप्टस, जिरेनियम, लेवेंडर, रोज, वर्गमोट आदि ऑयल प्रमुख है।
मावा की बर्फी
मावा या खोया की बर्फी
मावा से अनेको प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi
मावा - 250 ग्रामघी - 1 टेबिल स्पून
चीनी - 150 ग्राम (चीनी स्वादानुसार थोड़ी कम ज्यादा की जा सकती है)
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)यदि आप चाहें तो
बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
पिस्ते - 6-7 ( बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make Mawa Barfi
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर मावा को धीमी गैस पर, हल्का गुलाबी होने तक भून कर, किसी प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी डालिये, चीनी की मात्रा का 1/3 पानी, चीनी में मिलाइये(चीनी 250 ग्राम तब पानी की मात्रा लगभग 80 ग्राम हो). इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये और जब वह जमने पर आ जाय, तब मावा लेकर चाशनी में डालें और अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये, इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये समान रूप से फैलाइये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर सजाइये.
बर्फी को जमने में करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं. दूसरे दिन जमी हुई बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये.
kale til,काला तिल और मावा की बर्फी
तिल मावा बर्फी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तिल को मावा के साथ मिलाकर बनाये जाने वाली तिल की बर्फी अधिक लोकप्रिय है. सर्दियां अभी जाने वाली हैं. इन सर्दियों के जाने से पहले ही बना डालते हैं आज तिल मावा बर्फी (Til Burfi,Til Burfee,Til Burfi Recipe).आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Burfee,Til Burfi
तिल - 250 ग्राममावा (खोया) - 250 ग्राम
चीनी - 300 ग्राम
काजू - 50 ग्राम
विधि - How to make Til Burfee,Til Burfi
तिल को साफ कर लीजिये, एक भारी तले की कढ़ाई में डाल कर, हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. ठंडा कीजिये और मिक्सर में थोड़ा मोटा मोटा पीस लीजिये.मावे को भी एक कढ़ाई में डालिये और अच्छी तरह भून लीजिये. निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.
चीनी को कढ़ाई में डालिये. चीनी की मात्रा का एक तिहाई पानी (चीनी 300 ग्राम तो पानी 100 ग्राम डालना है) डाल कर चीनी में मिला दीजिये. अब इसकी 3 तार की चाशनी बनाइये (कढ़ाई को तेज गैस पर रखिये 6-7 मिनिट में चाशनी बन जाती है). टैस्ट: चम्मच से चाशनी की एक बूद किसी प्लेट में गिरायें, ठंडी होने पर उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखे, वह गोद की तरह चिपकती है, और उंगली, को दूर करते समय कुछ तार जैसे बनते दिखाई देते हैं. आप देख सकते हैं कि आपकी चाशनी तैयार हो गयी है.
चाशनी में काजू, मावा और पिसे हुये तिल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली में डाल कर फैलाइये और ठंडा करने के लिये रख दीजिये. दो घंटे बाद मिश्रण जम गया है चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार के बर्फी के टुकड़े काट लीजिये.
आपकी तिल की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है. तिल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. जब भी आपका मिठाई खाने का मन हो, तिल की बर्फी (Til Burfi,Til Burfee,Til Burfi) निकालिये और खाइये.
नारियल की बर्फ़ी
नारियल की बर्फी
नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi
पका हुये नारियल का चूरा - 100 ग्राममावा-200 ग्राम (एक कप)
पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )
विधि - How to make Nariyal Ki Barfi
नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).
अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये
चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.
नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं, बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.
हलवा
कठोर हलवा को हल्का भुनने से सॉफ्ट होने लगता है, और 500 लोगों को हलवा खिलाने के लिए कम से कम 100 kg सूजी , 50 केजी चीनी, 200 ग्राम इलायची , 200 ग्राम तेजपात पत्र, 5 केजी गड़ी छुहारा, 10 केजी किसमिस , 5 केजी बादाम, पिस्ता, आदि, दुध 200 केजी और पानी 10 केजी चाहिए ।
झटपट कलाकंद
झटपट कलाकन्द
पारम्परिक तरीके से कलाकन्द बनाने में और समय भी अधिक लगता है. 2 बर्तन में अलग अलग बराबर -2 दूध लेकर गरम करते हैं, एक दूध का खोया बनाया जाता है और दूसरे दूध को फाड़ कर पनीर बनाया जाता है और इन्हैं मिलाकर कलाकन्द बनाया जाता है, लेकिन तुरत फुरत कलाकन्द ( Instant Kalakand Sweets) के लिये डेयरी से तैयार मावा और पनीर लेकर और दोंनों को भूनकर पाउडर चीनी मिला कर बहुत ही जल्दी कलाकन्द बनाया जा सकता है.आवश्यक सामग्री: - Ingredients for Instant Kalakand Sweets
मावा (खोया) - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप )पनीर - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप)
घी - 2 छोटे चम्मच
पाउडर चीनी - 200 ग्राम (1 कप )
छोटी इलाइची - 5-6 छीलकर पाउडर बना लीजिये
बादाम - 10-12 पतले पतले लम्बे काट लीजिये
विधि: - How to make Instant Kalakand Sweets
भारी तले की कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, घी मेल्ट होने पर घी को कढ़ाई में चारों ओर लगा दीजिये, इससे मावा भूनते समय कढ़ाई में नहीं चिपकेगा. मावा को क्रम्बल करके गरम कढ़ाई में डालिये, और लगातार चलाते हुये धीमी आग पर मावा को पूरी तरह मेल्ट होने और अच्छी सुगन्ध आने तक भून लीजिये.अब पनीर को क्रम्बल करके मावा के ऊपर ही डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये, मावा और पनीर के अच्छी तरह मिलने. और ड्राई होने तक भून लीजिये, यानि कि लगभग 6-8 मिनिट भून लीजिये. भूनने के बाद कढ़ाई को नीचे उतार कर रख लीजिये, और मिश्रण को ठंडा होने दीजिये.
मिश्रण के ठंडा होने के बाद, मिश्रण छूने में इतना ठंडा लगे कि बस इतना महसूस हो कि मिश्रण को हमने भूना है, अब इसमें पाउडर चीनी और इलाइची पाउडर डालिये और चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
किसी भी प्लेट या ट्रे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये, चिकनी की हुई प्लेट में मिश्रण डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से कतरे हुये बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिये. कलाकन्द को जमने के लिये फ्रिज में रख दीजिये, 2-3 घंटे में कलाकन्द जमकर तैयार हो जाता है.
कलाकन्द (Instant Kalakand Sweets) जमने पर अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिये, बहुत ही अच्छा कलाकन्द बन कर तैयार है, परोसिये और खाइये, बचा हुआ कलाकन्द किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 3-4 दिन में खतम कर दीजिये.
सुझाव:
कलाकन्द बनाते समय थोड़ा सा ध्यान रखिये, मावा और पनीर का मिश्रण जो भूनकर तैयार किया है, उसे ठंडा होने दीजिये, अगर गरम मिश्रण में चीनी पाउडर मिला दिया जाय, तो चीनी के मेल्ट होने के कारण मिश्रण पतला हो जायेगा और कलाकन्द जमना मुश्किल हो जायेगा. अगर मिश्रण पतला हो गया है तो उसमें आधा कप मिल्क पाउडर डालकर मिला दीजिये और कलाकन्द को दूसरी प्लेट में जमा दीजिये, अच्छा कलाकन्द जम कर तैयार हो जायेगा.यदि मिश्रण बहुत ज्यादा ठंडा हो जाय और उसके बाद चीनी पाउडर मिलाया जाय तो मिश्रण बिखर सकता है, और कलाकन्द जमना मुशिकल होगा. अगर मिश्रण बिखर रहा है तो उसको हल्की गरम कढ़ाई में डालकर, चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये, मिश्रण हल्का गीला हो जायेगा और मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट में जमा दीजिये, कलाकन्द अच्छा जम कर तैयार हो जायेगा.
मावा की बर्फी
मावा चॉकलेट की परतदार बरफी
मावा बर्फी और चॉकलेट बर्फी के दोहरे स्वाद वाली मावा चॉकलेट की परतदार बरफी (Two Layered Chocolate Burfi) जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही दिखने में. हम इसे किसी त्यौहार या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Two Layer Chocolate Burfi
मावा बर्फी की परत के लियेमावा - 300 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1.5 कप)
चीनी पाउडर - 100 ग्राम ( आधा कप)
छोटी इलाइची - 5-6, छील कर पाउडर बना लीजिये
चाकलेट बर्फी परत के लिये
मावा - 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1 कप)
चीनी पाउडर - 70 ग्राम ( 1/3 कप)
कोको पाउडर - 2 टेबल स्पून, लेबल किया हुआ
घी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Double layered chocolate burfi
मावा-चॉकलेट बर्फी बनाने के लिये पहले हम मावा बर्फी की लेयर बनायेंगे फिर इसके ऊपर चॉकलेट की लेयर जमायेंगे.मावा बर्फी - Mawa Burfi Layer
मावा को कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिये, गैस एकदम धीमी रखिये, घी पिघलने के बाद, कद्दूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये और पाउडर चीनी डाल दीजिये, लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भूनिये. मेल्ट होने के बाद, हल्की सा उबलते मिश्रण को धीमी गैस पर 5-6 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पका लीजिये, इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये. बर्फी जमने के लिये मिश्रण तैयार है.
प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को जमने के लिये प्लेट में डालिये और घी लगी चम्मच से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी को 1 घंटे तक ठंडी होने दीजिये.
जब मावा बर्फी की परत तैयार हो जाये तो हम इस पर चॉकलेट बर्फी की परत बिछायेंगे.
चॉकलेट बर्फी की परत तैयार कीजिये
सादा बर्फी एकदम ठंडी हो गई है, इसके बाद चौकलेट वाली बर्फी के लिये कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी, कद्दूकस किया मावा, पाउडर चीनी और कोको पाउडर डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भून लीजिये. मेल्ट होने के बाद, हल्का सा उबलते मिश्रण को धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुये भूनते रहिये. चौकलेट का मिश्रण बर्फी जमाने के लिये तैयार है.
चौकलेट वाले तैयार मिश्रण को सादा ठंडी की हूई बर्फी के ऊपर डालिये और घी लगी चम्मच से फैला कर एक जैसा कर कर दीजिये, बर्फी को जमने के लिये ठंडी जगह पर 2-4 घंटे के लिये रख दीजिये, बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी, मावा चौकलेट बर्फी बनकर तैयार है. मावा चौकलेट बर्फी को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
बर्फी को 2-4 घंटे के लिये खुला ही रहने दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क होने के बाद इसे कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 8-10 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
चौकलेट बर्फी के लिये कोको पाउडर को 2 टेबल स्पून लेबल करके लीजिये, ज्यादा ऊपर तक भरने से बर्फी का स्वाद बिटर हो सकता है.मिश्रण को धीमी आग पर लगातार चलाते हुये कलछी को कढ़ाई के तले तक ले जाते हुये पकाना है, बर्फी बहुत अच्छी बन कर तैयार होगी.
खजुड़ की बर्फी
खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी
खजूर और ड्राई फ्रूट दोनों ही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं, इनसे भरपूर प्रोटीन और आइरन मिलता है जो सर्दी के मौसम में हमारे लिये बहुत ही आवश्यक है. और इसको बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Date and Dry Fruit Barfi
खजूर - 2 कप (400 ग्राम)अखरोट - 1/2 कप (50 ग्राम)
काजू - 1/2 कप (50 ग्राम)
बादाम - 1/2 कप (50 ग्राम )
सूखा पका नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
पिस्ते - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
खसखस - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
जायफल - 1
छोटी इलाइची - 6-7
देशी घी - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Khajur and Dry Fruit Barfi
खजूर को छोटा छोटा काट लीजिये और बीज अलग निकाल दीजिये, सारे खजूर बीज निकाल कर काट कर तैयार कर लीजिये. काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. बादाम के भी 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. पिस्ते को पतले लम्बे टुकड़ों में काट कर अलग रख लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये, और जायफल के साथ में कूट कर पाउडर बना लीजिये.पैन गरम कीजिये, गरम पैन में काजू, बादाम और अखरोट के टुकड़े डालिये और धीमी आग पर लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डालकर मेल्ट होने दीजिये, अब खसखस डालिये और लगातार चलाते हुये 2 मिनिट हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिये, गैस धीमी रखिये. अब नटमेग और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, खजूर के टुकड़े, ड्राई फ्रूट के टुकड़े डालिये, नारियल डालिये, चिरोंजी डालकर सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
मिश्रण को कढ़ाई से प्लेट या प्याले में निकाल लीजिये, ताकि ये जल्दी ठंडा हो जाय. हाथ पर थोड़ा घी लगाकर हाथ को चिकना कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये और दबा दबा कर बेलनाकार रोल बना लीजिये. किसी प्लेट में कटे पिस्ते डालिये और रोल को पिस्ते के ऊपर रखकर लपेट लीजिये, पिस्ते ऊपर दिखते हुये बहुत अच्छे लगेंगे. इतने मिश्रण से 5-6 रोल बना लीजिये. एक रोल उठाकर फॉइल में टाइट करते हुये लपेट लीजिये, फॉइल के दोंनो किनारे भी अच्छी तरह बन्द कर दीजिये. सारे रोल इसी प्रकार फॉइल में लपेट कर तैयार कर लीजिये. अब ये रोल 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ये सैट हो जायेंगे.
फ्रिज से रोल निकालिये, एक रोल उठाइये, फॉइल को खोल कर निकाल दीजिये, सैट हुये रोल से आधा सेमी. मोटे गोल टुकड़े काट कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रोल को इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.
खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार है, 3 - 4 घंटे तक इसे एसे ही प्लेट में खुला छोड़ दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क हो जायेगी, बर्फी को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी के लिये कोई भी ड्राई फ्रूट जो आपको पसन्द हो वह ले सकते है, किसी भी ड्राई फ्रूट को छोड़ सकते हैं. किसी भी ड्राई फ्रूट को अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.बेसन, नारियल का बर्फी
बेसन नारियल बर्फी
बेसन नारियल से बनी बर्फी एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस मिठाई को आप किसी भी शुभ अवसर या जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो तब आप इसे बनाईयेआवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Nariyal Burfi Recipe
बेसन - 1 कप (100 ग्राम) नारियल पाउडर - 1 कप (100 ग्राम) चीनी - 1 कप (225 ग्राम) दूध - ½ कप घी - ½ कप (125 ग्राम) काजू - 2-3 बडे़ चम्मच पिस्ता - 1 बडा़ चम्मच छोटी इलायची - 4-5विधि - How to make Besan Coconut Barfi Recipe
बेसन नारियल बर्फी बनाने के लिए, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन डालिये और मध्यम आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक व हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भूने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.कढा़ई में नारियल डालकर इसे भी मध्यम आंच पर, 1-2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
बर्फी के लिए चाशनी
कढा़ई मे चीनी और दूध डाल दीजिए और धीमी आंच पर चीनी घुलने तक इसे चलाते हुए चाशनी पका लीजिए. चाशनी को जमने वाली कंसिसटेन्सी में तैयार करना होता है इसलिए चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये. उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी में लम्बा पतला तार निकलते हुये चिपकना चाहिये. गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी तैयार हो गई है़
एक काजू के 8-10 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.
चाशनी में भूना हुआ नारियल, बेसन, कतरे हुए काजू, पिस्ते और इलायची पाउडर डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लीजिए. सभी चिजों के अच्छे तरह मिल जाने तक मिक्स कर लीजिए. किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये.
जमी हुई बेसन नारियल बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट बेसन नारियल की बर्फी बन कर तैयार है, बेसन नारियल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.
सुझाव:
मेवे अपनी पसंद के अनुसार डाले जा सकते हैं, जो मेवा पसन्द हो वह अधिक और जो न पसन्द हो उसे हटाया जा सकता है.मूंगदाल की बर्फी
मूंगदाल की बर्फी
मूंगदाल की बर्फी मूंगदाल के आटे से भी बनाई जाती है और भीगी हुई मूंगदाल की पिट्ठी से भी. मावा और मूंगदाल की पिट्ठी से बनी बर्फी को हम किसी भी त्यीहार, या खास अवसर पर बना सकते हैं.आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal Burfi
मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम) चीनी - 1 कप (250 ग्राम) मावा - 1 कप (200 ग्राम) घी - 3/4 कप (150 ग्राम) पिस्ते - 1 टेबल स्पून इलायची - 10-12 (छील कर पीस लें)विधि - How to make Moong Dal ki barfi
मूंग की दाल को धो कर 3 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी से पीस लीजिए.नॉन स्टिक पैन में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें. दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है. दाल भून कर तैयार है. दाल भूनने में करीब 25 मिनिट लग जाते हैं. दाल को गैस से उतार कर रख दीजिए.
अब एक अलग पैन में मावा डालकर धीमी आग पर भून लीजिये और मूंग दाल में मिला दीजिये.
अब बर्फी के लिए चाशनी तैयार कर लीजिए. किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 1- 2 मिनिट तक पकायें और चाशनी तैयार कर लीजिये (बर्फी को रंग देने के लिए आप चाशनी में थोडा़ सा खाने वाला कलर भी डाल सकते हैं).
इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए.
तैयार चाशनी दाल में मिलायें, अब धीमी गैस पर हलवे को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिसटेन्सी तक पकाएं इसमें पिसी हुई इलायची डाल कर मिला दीजिये. मिश्रण बन कर तैयार है गैस बन्द कर दीजिये.
थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिये. लगभग 2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाएगी. अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, मूंगदाल की बर्फी तैयार है. इसे कंटेनर में भरकर आप फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव :
मूंगदाल को लगातार चलाते हुए धीमी और मध्यम आंच पर भूनें और ध्यान रखें की यह कढा़ई या पैन के तले पर न चिपके.तलने और भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का उपयोग बेहतर होता है.
एडवरटाइजिंग
तिल के आटे की बर्फी
तिल आटे की बर्फी
सर्दी के मौसम में तिल से बनी चीजें सभी को पसंद आतीं हैं. तिल से तिल के लड्डू, तिल की बर्फी, तिल की चिक्की आदि बनाई जातीं है. इसी सीरीज में आज हम तिल और आटे की बर्फी बनाने जा रहे हैं.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Atta Barfi
तिल - 1 कप (130 ग्राम)गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
देशी घी - 3 कप (100 ग्राम)
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Til Atta Barfi
पैन को आग पर रख कर गरम कीजिये, तिल डालिये और मीडियम आग पर तिल को लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने और तिल के फूलने तक भून लीजिए. भूने हुए तिल को प्याले में निकल लीजिए.कढ़ाई में घी डालकर इसमें आटा डालकर मीडियम फ्लेम पर, लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक, हल्का ब्राउन होने तक और आटे से घी अलग होने तक भून लीजिये. भूने आटे को अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
चाशनी बनाएं
पैन में चीनी और आधा कप पानी डाल दीजिये और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी मे अच्छा लम्बा तार बन रहा हो तो चाशनी बनकर के तैयार है. गैस धीमी कर दीजिए और चाशनी में भूना आटा, भूने तिल, कटे हुए काजू-बादाम और कुटी हुई इलायची भी डाल दीजिए और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए.
मिश्रण को प्याली में टपका के देख लीजिए, अगर वह जम रहा है तो हमारा मिश्रण बनकर के तैयार है. किसी प्लेट में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये काजू और बादाम डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये.
जमी हुई तिल आटे की बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बन कर तैयार है, तिल आटे की बर्फी को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.
सुझाव
तिल को हल्के ब्राउन होने और हल्के से फूलने तक भून लीजिये. तिल को ज्यादा मत भूनिये वे स्वाद में कड़वे हो जाते हैं.आटे को लगातार चलाते हुए भूनना है.
चाशनी को जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पकाना होता है. चीनी की आधा मात्रा में पानी डालने से चाशनी बहुत जल्द, चीनी घुलने के बाद 1-2 मिनट में ही बन कर तैयार हो जाती है.
एडवरटाइजिंग
तिल और सूखे मेवे की बर्फी
तिल सूखे मेवे की बर्फी
सर्दी का अहसास हो तो तिल, गुड़ और ड्राइफ्रूट्स से बनी यह बर्फी बनाईये. ये आपके शरीर को गर्माहट तो बनाये रखेगी ही, इसकी शेल्फ लाइफ भी अच्छी है.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Dry Fruits Burfi
तिल - 1 कप (150 ग्राम)सूखा नारियल - 1 कप (50 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
गुड़ - 2 कप ( 400 ग्राम)
अखरोट - ½ कप (50 ग्राम)
काजू - ½ कप (70 ग्राम)
बादाम - ½ कप (70 ग्राम)
देसी घी - 2 टेबल स्पून
इलायची - 4-5
विधि - How to make Til Dry Fruits Barfi
तिल को कढा़ई में डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. आग मीडियम ही रखें, भूने हुए तिल को प्लेट में निकाल लीजिए.कढा़ई में घी डालकर गुड़ डाल दीजिए और गुड़ को मध्यम आंच पर पिघलने दीजिए.
काजू और अखरोट को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए. इलायची को छील कर कूट लीजिए और बादाम को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लीजिए.
गुड़ के अच्छे से मेल्ट होने पर गैस बंद कर दीजिए. अब इसमें सभी मेवे और तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इस तैयार मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में जमाने के लिए रख दीजिए.
मिश्रण के थोडा़ सा ठंडा होने के बाद, 5 मिनट बाद, बर्फी को टुकडों में काटने के लिये निशान लगा दीजिये, और पूरी तरह जमने पर, प्लेट से बर्फी को निकाल लीजिए. तिल सूखे मेवे की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है. बर्फी के पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी डिब्बे में भरकर रख दीजिए और 2 माह तक जब भी आपका मन बर्फी खाने का करे तो इसको डिब्बे में से निकाल कर खाते रहिये.
सुझाव:
आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार जो ड्राईफ्रूट डालना चाहें डाल सकते हैं और जो न डालना चाहें उसे हटा सकते हैं.गुड़ भी अपनी पसन्द के अनुसार थोड़ा कम ज्यादा कर सकते हैं.
तिल के बर्फी
तिल मूंगफली की बर्फी
तिल और भुनी हुई मूंगफली को पीस कर बनाई हुई तिल मूंगफली की बर्फी सर्दियों के लिये एक खास बर्फी है. इसका लाजबाव स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Peanuts Barfi
तिल - 2 कप (260 ग्राम)चीनी - 2 कप ( 450 ग्राम)
घी - 2 - 3 टेबल स्पून
मूंगफली के दाने - 1 कप (150 ग्राम)
नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ ) (60-70 ग्राम)
इलायची - 5-6
चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
काजू - 10-12 (2 टेबल स्पून)
विधि - How to make Sesame Seeds Peanuts burfi
पैन को गरम कीजिये, इसमें तिल डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. आग मीडियम ही रखें, भूने हुए तिल को प्लेट में निकाल लीजिए.मूंगफली के दानों को पीस कर पाउडर बना लीजिए.
कढा़ई में 1 टेबल स्पून घी डालकर मूंगफली पाउडर को लगातार चलाते हुए 1-2 मिनिट के लिए भून लीजिए, और इसे प्याले में निकाल लीजिए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इलायची का पाउडर बना लीजिए.
चाशनी बनाएं
एक पैन में 2 कप चीनी और आधा कप से थोडा़ ज्यादा पानी डालकर चीनी घुलने तक उबाल लीजिए, जब चाशनी में उबाल आने लगे तो इसको चाशनी की 1-2 बूंदे चम्मच की मदद से प्लेट में निकालकर रख लीजिए. अब इसको उंगली और अंगूठे के बीच में चिपकाये, यदि आपको चाशनी में से लम्बा तार निकलता दिखाई दे रहा है तो आपकी चाशनी बनकर तैयार हो चुकी है. गैस को बंद कर दीजिये.
चाशनी में पिसे हुए तिल, मूंगफली का पाउडर, कटे हुए काजू, नारियल, चिरोंजी (थोड़ा सा नारियल और चिरोंजी बचा लीजिये) और इलायची पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए.
इस तैयार मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में जमाने के लिए रख दीजिए और ऊपर से चिरौंजी और नारियल डालकर, चम्मच से दवा दीजिये. मिश्रण के जमने पर इसे बर्फी के टुकडों में काट लीजिए. तिल मूंगफली की बर्फी बन कर तैयार है,
तिल मूंगफली की बर्फी को पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद किसी डिब्बे में भरकर रख दीजिए और 15-20 दिन तक जब भी आपका मन करे इसके स्वाद का मजा़ लीजिए.
सुझाव:
तिल को भूनते समय ध्यान रखें, तिल बहुत जल्द भुन जाते हैं, तिल के फूलने और हल्का सा कलर चेन्ज होने तक उन्हैं भूनना है, तिल अधिक भुन जाने, थोड़े से भी डार्क होने पर वे कड़वे हो जाते हैं.चाशनी बनाते समय पूरा ध्यान रखना है, चाशनी पतली होने पर बर्फी अच्छी तरह जमती नहीं है और चाशनी के ज्याद कड़क होने पर बर्फी सख्त हो जाती है.
बादाम की कतली
बादाम कतली
बादाम बर्फी कई तरह से बनाई जाती है लेकिन सिर्फ बादाम और चीनी से बनी बादाम कतली का स्वाद मावा या कन्डेंस्ड मिल्क को मिलाकर बनाई हुई कतली से एकदम अलग होता है और इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक होती है.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Almond Meal Barfi
बादाम - 1 कप (150 ग्राम)चीनी पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
घी - 2 बड़े चम्मच
दूध - ½ कप
केसर - 10-12 धागे
विधि - How to make Almond Burfi from Almond Meal
एक बर्तन में दो कप पानी डालकर उबाल लीजिए, गैस बंद कर दीजिए और उबले हुए पानी में बादाम डालकर इन्हें 5 मिनिट के लिए भिगो कर, ढककर रख दीजिए.केसर को दूध में डालकर अलग रख दीजिए.
5 मिनिट बाद बादाम को गर्म पानी से निकाल कर ठंडे पानी में डाल दीजिए और इनके छिलके निकाल लीजिए, छीलने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है. अब सभी बादाम को गर्म पानी में डालकर 1 - 1.1/2 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए.
बादाम के फूल जाने पर इन्हें पानी से निकाल कर मिक्सर में डाल दीजिए साथ में केसर वाला दूध डालकर बारीक पीस लीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून और डाला जा सकता है.
नॉन स्टिक पैन में दो चम्मच घी डालिए और मेल्ट होने दीजिये. बादाम का पेस्ट और पाउडर चीनी डालकर लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पका लीजिए.
मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसे एक प्लेट में निकाल लिजिए और ठंडा होने दीजिए. मिश्रण के ठंडा होने पर, हाथ पर घी लगायें, बटर पेपर लेकर बिछायें और उस पर घी लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये.
मिश्रण को हाथ में लेकर लोई कि तरह गोल आकार देते हुए बटर पेपर पर रख दीजिए. हाथ से थोड़ा दबाव देते हुए बढा़एं और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/3 सेमी. पतली चौकोर आकार में शीट बेल कर तैयार कर लीजिये और कुछ देर 10-15 मिनट जमने के लिए एसे ही खुला रख दीजिए.
कतली जमकर तैयार है अब इसे पिज्जा कटर और स्केल की सहायता से मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिए, और टुकडों को प्लेट में सजा दीजिए बादाम कतली बनकर के तैयार है इसे सर्व कीजिए
सुझाव -
बादाम कतली को कम पकाया हो तो बादाम कतली गीली रहने के कारण सही से जम नहीं पाती, अगर ऎसा हो तो आप इसे फिर से धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढा़ होने तक पका लीजिए, और फिर से बेल कर तैयार कीजिये. बादाम कतली अच्छी जम कर तैयार हो जाएगी.गाजर की बर्फी
गाजर की बर्फी
कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में पकाकर जमाई हुई गाजर की बर्फी बनाने का तरीका गाजर का हलवा बनाने जैसा ही है, बस थोड़ा और पकाईये और जमा दीजिये.आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Burfi Recipe
गाजर - 500 ग्राम (½ किलो) कद्दूकस की हुईमावा - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ (250 ग्राम )
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
काजू पाउडर - ½ कप
देसी घी - 2 टेबल स्पून
काजू - 8-10
पिस्ते - 8-10
इलायची - 5-6
फुल क्रीम दूध - 1 कप
विधि - How To Make Carrot Burfee
बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें, दूध में उबाल आने पर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए और थोड़ी थोडी देर में चलाते रहिए.. .काजू-पिस्ते को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए इलायची को छील कर पाउडर बना लीजिए. मावा को क्रम्बल कर लीजिए.
गाजर में दूध के अच्छे से सूख जाने पर इसमें घी डाल दीजिए.और 3-4 मिनिट तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए.
गाजर के भून जाने पर इसमें चीनी डालकर मिक्स कीजिए और गाजर का रस खत्म हो जाने तक इसे चलाते रहें. गाजर में जूस बहुत कम रह जाने पर, इसमें मावा डाल कर मिक्स कीजिए, और लगातार चलाते हुए गाजर को तब तक भूनें जब तक इसका रस समाप्त न हो जाए.
गाजर के अच्छे से ड्राई हो जाने पर इसमें काजू का पाउडर, काजू के टुकडे़, इलायची पाउडर डालकर मिक्स किजिए. बर्फी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. एक प्लेट लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कीजिए. अब इस प्लेट में गाजर की बर्फी डाल कर एक जैसा करते हुये फैला दीजिए ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर इसकी गार्निश कीजिए. बर्फी को ठंडा होने के लिए रख दीजिए और ठंडा हो जाने और जमने पर बाद इसे मनपसंद टुकडों में काट कर सर्व कीजिए.
गाजर की बर्फी को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
गाजर में मावा डालने के बाद उसे थोड़ी थोड़ी देर में अवश्य चलाते रहें, मिश्रण कढ़ाई में लगना नहीं चाहिये.बर्फी में काजू पाउडर की जगह नारियल पाउडर या बादाम पाउडर भी लिया जा सकता है.
12 -15 बर्फी बनाने के लिये
समय - 1 घंटा
एडवरटाइजिंग
मिल्क पाउडर केसर की बर्फी
मिल्क पाउडर केसर बर्फी
मिल्क पाउडर से सफेद और केसरिया बर्फी की परतें मिलाकर बनाई हुई मिल्क पाउडर केसर बर्फी होली दिवाली या किसी भी त्यौहार पर बनाई जा सकती है. अगर मावा उपलब्ध न हो या झटपट मिल्क पाउडर से मिठाई बनाई हो तो इस रेसीपी को बनाकर देखियेआवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar burfi recipe
सफेद बर्फी के लिए
मिल्क पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)पाउडर चीनी - ½ कप(75 ग्राम)
मक्खन - ¼ कप या 4 टेबल स्पून
दूध - 4 टेबल स्पून
केवडा़ एसेंस - -2 ड्रॉप
केसर बर्फी के लिए
मिल्क पाउडर - ½ कप (75 ग्राम)पाउडर चीनी - ¼ कप (35 ग्राम)
मक्खन - 2 टेबल स्पून
दूध - 2 टेबल स्पून
केसर धागे - 30-40
विधि - How to make kesar burfi recipe with Milk Powder
पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए, गैस एकदम धीमी रखिये, मक्खन पिघलने के बाद, दूध, मिल्क पाउडर और अच्छी तरह चलाते हुये, मिलने तक पकायें, चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला दीजिये और इसे लगातार चलाते हुये, अच्छी तरह से मैश करते हुए, गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है. ताकी इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.अब इसमें केवडा़ एसेंस की 1-2 बूंद डाल कर मिक्स कीजिए. मिश्रण के गाढ़ा होने पर, गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और चम्मच से एक जैसा फैला दीजिए, और जमने दीजिये. केसर बर्फी-
पैन में केसर वाला दूध और मक्खन डाल कर पिघला लीजिए. अब मिल्क पाउडर और पाउडर चीनी डालकर धीमी आग पर पकाएं, लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है.
मिश्रण के गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दीजिए,और मिश्रण को सादा बर्फी के ऊपर डाल कर अच्छी तरह से, एक जैसा फैला दीजिए. बर्फी को ठंडा होने, जमने के लिये रख दीजिये.
बर्फी के जमने पर इसे मनपसंद टुकड़ों में काट लीजिये. मिल्क पाउडर केसर बर्फी बनकर तैयार है. मिल्क पाउडर केसर बर्फी को आप फ्रिज में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
मिल्क पाउडर से मावा बनाने के लिये, और बर्फी बनाने तक उसे लगातार चलाते रहें, गैस मीडियम रखें, बहुत अच्छी बर्फी बनकर तैयार होगी.समय - 40 मिनट
Subscribe to:
Posts (Atom)
सनातन
फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...
-
बिहार के बारे में कुछ बताने की कोशिश कर रहा हूँ, बिहार में विस्व के अनेक धर्म, सामाजिक जीवन, लोकतंत्र, चुने हुए प्रतिनिधि, लोकता...
-
बोस्टन की चाय-पार्टी की घटना क्या थी? ब्रिटिश संसद ने चाय के व्यापार के सम्बन्ध में नया कानून बनाया था. इस कानून के ...
-
श्रीलंका : 'श्रीलंका' भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित एक बड़ा द्वीप है। यह भारत के चोल और पांडय, यादव जनपद क...