मोतियाबिंद

 

मोतियाबिन्द

परिचय-

आंख को स्वच्छमण्डल के द्वारा देखने की शक्ति मिलती है तथा आंख में परितारिका की बनावट गोल और काली होती है। ये पटलों के प्रभावों का समायोजन करती है तथा प्रकाश, मनोवेग आदि अनेकों प्रभावों के उद्दीपन के अनुसार ढीली हो सकती है या फैल सकती है। आंखों में एक पतली सी झिल्ली भी पाई जाती है जिसे नेत्र-श्लेष्मला कहते हैं। यह नेत्र-श्लेष्मला ही आंखों के स्वच्छमण्डल और पलकों को अन्दर की ओर ढककर रखती है। इसके अलावा आंख के पिछले भाग पर एक दृष्टिपटल (रेटिना) होता है जिसके अन्दर नेत्रबिम्ब पाया जाता है।

आंखों में निम्नलिखित भाग पाए जाते हैं-

  • लेन्स
  • कपाट
  • प्रभावग्राही चित्र

मोतियाबिन्द-

          मोतियाबिन्द से पीड़ित रोगी को अपनी आंखों के आगे धुंआ दिखाई देने लगता है। मोतियाबिन्द रोग से पीड़ित व्यक्ति की आंखों से देखने की क्षमता में दोषपूर्ण अवस्था पैदा हो जाती है तथा उसे धुंधलापन दिखाई देने लगता है। इस प्रकार की अवस्था हो जाने को ही मोतियाबिन्द कहते हैं। इस रोग के कारण आंखों के लैंस धूमिल या पारभासी हो जाते हैं जिसके कारण आंखों को देखने की शक्ति नहीं मिल पाती है। इस लैंस के पारभासिता के कारण ही मनुष्य अन्धा हो जाता है।

          मोतियाबिन्द रोग से पीड़ित रोगी को कुछ भी दिखाई नहीं देता है। रोगी की आंखों के नेत्रपटल में भूरापन या सफेदी आ जाती है। यदि मोतियाबिन्द रोग की शुरुआत में ही चिकित्सा की जाए या फिर रोग होने के कारणों से बचाव किया जाये तो इस रोग को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है।

मोतियाबिन्द होने का कारण-

        बुढ़ापे के समय में मोतियाबिन्द होना आम बात है। वैसे यह रोग आंखों की आयु बढ़ने से होता है। इंसान जैसे-जैसे बूढ़ा होता जाता है वैसे-वैसे उसकी आंखों के लेंस की आयु भी बढ़ती जाती है जिसके कारण उसकी आंख का लेंस पारदर्शी होता चला जाता है। लेकिन इस लेंस का पारदर्शी होना अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग होता है। मोतियाबिन्द रोग होने के और भी कई कारण होते हैं जैसे- आंखों में किसी प्रकार का संक्रमण रोग होना, आंखों पर किसी तरह की चोट लगना, मधुमेह रोग होना, औषधियों का अधिक इस्तेमाल करना, चमड़ी पर किसी प्रकार की बीमारियां होना, आंखों में तेज खुजली होना तथा बिजली के तेज झटके लगना आदि। यह रोग जन्मजात भी हो सकता है जो मां-बाप से उसके बच्चों को हो सकता है। कुछ विशेष प्रकार की दवाईयों के प्रयोग से भी मोतियाबिन्द हो सकता है।

एक्यूप्रेशर चिकित्सा द्वारा मोतियाबिन्द रोग का उपचार-

          मोतियाबिन्द का एक मात्र इलाज शल्य चिकित्सा है लेकिन बहुत सारे लोगों की सर्जरी इस रोग में इसलिए नहीं की जाती है क्योंकि कुछ रोगियों का मोतियाबिन्द छोटा होता है करीबन एक धूल जितना। यदि मोतियबिन्द बड़ा हो तो उसकी सर्जरी की जा सकती है। वैसे एक्यूप्रेशर चिकित्सक भी मोतियाबिन्द का इलाज कर सकता है। 




No comments:

Post a Comment

सनातन

फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...