Showing posts with label indian food. Show all posts
Showing posts with label indian food. Show all posts

मावा की बर्फी

मावा या खोया की बर्फी

मावा से अनेको प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Barfi

मावा - 250 ग्राम
घी - 1 टेबिल स्पून
चीनी - 150 ग्राम (चीनी स्वादानुसार थोड़ी कम ज्यादा की जा सकती है)
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)यदि आप चाहें तो
बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
पिस्ते - 6-7 ( बारीक कतर लीजिये)

विधि - How to make Mawa Barfi

भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर मावा को धीमी गैस पर, हल्का गुलाबी होने तक भून कर, किसी प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.

कढ़ाई में चीनी डालिये, चीनी की मात्रा का 1/3 पानी, चीनी में मिलाइये(चीनी 250 ग्राम तब पानी की मात्रा लगभग 80 ग्राम हो). इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी). चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.

चाशनी को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये और जब वह जमने पर आ जाय, तब मावा लेकर चाशनी में डालें और अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये, इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.

मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये समान रूप से फैलाइये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर सजाइये.

बर्फी को जमने में करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं. दूसरे दिन जमी हुई बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.

बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये.


kale til,काला तिल और मावा की बर्फी

तिल मावा बर्फी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तिल को मावा के साथ मिलाकर बनाये जाने वाली तिल की बर्फी अधिक लोकप्रिय है. सर्दियां अभी जाने वाली हैं. इन सर्दियों के जाने से पहले ही बना डालते हैं आज तिल मावा बर्फी (Til Burfi,Til Burfee,Til Burfi Recipe).

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Burfee,Til Burfi

तिल - 250 ग्राम
मावा (खोया) - 250 ग्राम
चीनी - 300 ग्राम
काजू - 50 ग्राम

विधि - How to make Til Burfee,Til Burfi

तिल को साफ कर लीजिये, एक भारी तले की कढ़ाई में डाल कर, हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. ठंडा कीजिये और मिक्सर में थोड़ा मोटा मोटा पीस लीजिये.

मावे को भी एक कढ़ाई में डालिये और अच्छी तरह भून लीजिये. निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.

चीनी को कढ़ाई में डालिये. चीनी की मात्रा का एक तिहाई पानी (चीनी 300 ग्राम तो पानी 100 ग्राम डालना है) डाल कर चीनी में मिला दीजिये. अब इसकी 3 तार की चाशनी बनाइये (कढ़ाई को तेज गैस पर रखिये 6-7 मिनिट में चाशनी बन जाती है). टैस्ट: चम्मच से चाशनी की एक बूद किसी प्लेट में गिरायें, ठंडी होने पर उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखे, वह गोद की तरह चिपकती है, और उंगली, को दूर करते समय कुछ तार जैसे बनते दिखाई देते हैं. आप देख सकते हैं कि आपकी चाशनी तैयार हो गयी है.

चाशनी में काजू, मावा और पिसे हुये तिल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.

एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली में डाल कर फैलाइये और ठंडा करने के लिये रख दीजिये. दो घंटे बाद मिश्रण जम गया है चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार के बर्फी के टुकड़े काट लीजिये.

आपकी तिल की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है. तिल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. जब भी आपका मिठाई खाने का मन हो, तिल की बर्फी (Til Burfi,Til Burfee,Til Burfi) निकालिये और खाइये.


kaju, katli, काजू की बर्फी

नारियल की बर्फ़ी

नारियल की बर्फी

नारियल की बर्फी (Coconut Barfi) अनेकों प्रकार से बनाई जाती है.ये बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. किसी भी त्यौहार पर आप इस मिठाई को बना कर घर की मिठाई का आनन्द ले सकते हैं और इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर आप खा सकते हैं.

प्रस्तुत है नारियल की बर्फी (Nariyal Barfi) बनाने की विधि. आप इसे बनाइये और बताइये कि कैसी है. बनाने में लगने वाला समय 45 मिनिट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Ki Barfi

पका हुये नारियल का चूरा - 100 ग्राम
मावा-200 ग्राम (एक कप)
पाउडर चीनी -200 ग्राम (एक कप)
इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लें)
पिस्ते-15-20 ( बारीक काट लें )

विधि - How to make Nariyal Ki Barfi

नारियल का अपने फूड प्रोसेसर में या कद्दूकस से बारीक चूरा बना लें या तैयार नारियल बुरादा बाजार से ले लीजिये.

मावा को अच्छी तरह भून लीजिये ( मावा को गुलाबी रंग आने तक भूनें, बर्फी ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी और ज्यादा दिन तक चलेगी ).

अगर आप दाने दार चीनी ले रहे हैं तब आप चीनी की चाशनी बना लीजिये. चाशनी के लिये कढ़ाई मे 100 ग्राम (आधा कप) पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनने के लिये गैस पर रखें. चमचे से चला कर मिला दें और 3 तार की चाशनी बना लें.( चाशनी : चीनी पानी में घुल जाय और उबाल आ जाय. 5 -6 मिनिट तक चाशनी को बीच बीच में चला कर पका लीजिये. चमचे से लेकर 1 - 2 बूंदें प्लेट में डालें और ठंडा होने पर अपनी उंगली और अंगूठे के बीच रख कर चिपकायें तो आप देखेंगे कि 2-3 तार बन गाते हैं, इसका मतलब है कि चाशनी बन चुकी है. यदि एसा नहीं है तो चाशनी को और पकायें और यही टैस्ट करें ). गैस बन्द कर दीजिये

चाशनी में नारियल का चूरा डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, अब ठंडा किया हुआ मावा और इलाइची पाउडर डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.

एक थाली में थोड़ा सा घी लगा कर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली डाल कर चारों ओर एक सा फैला दीजिये और उसके ऊपर कटे हुये पिस्ते डाल कर कलछी से दबा दें. बर्फी को ठंडा होने के लिये रख दीजिये.

1-2घंटे बाद आप देखेंगे कि यह मिश्रण जम गया है और अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, नारियल की बर्फी (Nariyal Ki Burfi) तैयार है.

नारियल की बर्फी अब आप खा सकते हैं, बची हुई बर्फी को आप डिब्बे में रख कर फ्रिज में रख लीजिये और 12 दिन तक रोजाना खाइये.



झटपट कलाकंद

झटपट कलाकन्द

पारम्परिक तरीके से कलाकन्द बनाने में और समय भी अधिक लगता है. 2 बर्तन में अलग अलग बराबर -2 दूध लेकर गरम करते हैं, एक दूध का खोया बनाया जाता है और दूसरे दूध को फाड़ कर पनीर बनाया जाता है और इन्हैं मिलाकर कलाकन्द बनाया जाता है, लेकिन तुरत फुरत कलाकन्द ( Instant Kalakand Sweets) के लिये डेयरी से तैयार मावा और पनीर लेकर और दोंनों को भूनकर पाउडर चीनी मिला कर बहुत ही जल्दी कलाकन्द बनाया जा सकता है.

आवश्यक सामग्री: - Ingredients for Instant Kalakand Sweets

मावा (खोया) - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप )
पनीर - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप)
घी - 2 छोटे चम्मच
पाउडर चीनी - 200 ग्राम (1 कप )
छोटी इलाइची - 5-6 छीलकर पाउडर बना लीजिये
बादाम - 10-12 पतले पतले लम्बे काट लीजिये

विधि: - How to make Instant Kalakand Sweets

भारी तले की कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, घी मेल्ट होने पर घी को कढ़ाई में चारों ओर लगा दीजिये, इससे मावा भूनते समय कढ़ाई में नहीं चिपकेगा. मावा को क्रम्बल करके गरम कढ़ाई में डालिये, और लगातार चलाते हुये धीमी आग पर मावा को पूरी तरह मेल्ट होने और अच्छी सुगन्ध आने तक भून लीजिये.

अब पनीर को क्रम्बल करके मावा के ऊपर ही डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये, मावा और पनीर के अच्छी तरह मिलने. और ड्राई होने तक भून लीजिये, यानि कि लगभग 6-8 मिनिट भून लीजिये. भूनने के बाद कढ़ाई को नीचे उतार कर रख लीजिये, और मिश्रण को ठंडा होने दीजिये.

मिश्रण के ठंडा होने के बाद, मिश्रण छूने में इतना ठंडा लगे कि बस इतना महसूस हो कि मिश्रण को हमने भूना है, अब इसमें पाउडर चीनी और इलाइची पाउडर डालिये और चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.

किसी भी प्लेट या ट्रे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये, चिकनी की हुई प्लेट में मिश्रण डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से कतरे हुये बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिये. कलाकन्द को जमने के लिये फ्रिज में रख दीजिये, 2-3 घंटे में कलाकन्द जमकर तैयार हो जाता है.

कलाकन्द (Instant Kalakand Sweets) जमने पर अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिये, बहुत ही अच्छा कलाकन्द बन कर तैयार है, परोसिये और खाइये, बचा हुआ कलाकन्द किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 3-4 दिन में खतम कर दीजिये.

सुझाव:

कलाकन्द बनाते समय थोड़ा सा ध्यान रखिये, मावा और पनीर का मिश्रण जो भूनकर तैयार किया है, उसे ठंडा होने दीजिये, अगर गरम मिश्रण में चीनी पाउडर मिला दिया जाय, तो चीनी के मेल्ट होने के कारण मिश्रण पतला हो जायेगा और कलाकन्द जमना मुश्किल हो जायेगा. अगर मिश्रण पतला हो गया है तो उसमें आधा कप मिल्क पाउडर डालकर मिला दीजिये और कलाकन्द को दूसरी प्लेट में जमा दीजिये, अच्छा कलाकन्द जम कर तैयार हो जायेगा.

यदि मिश्रण बहुत ज्यादा ठंडा हो जाय और उसके बाद चीनी पाउडर मिलाया जाय तो मिश्रण बिखर सकता है, और कलाकन्द जमना मुशिकल होगा. अगर मिश्रण बिखर रहा है तो उसको हल्की गरम कढ़ाई में डालकर, चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये, मिश्रण हल्का गीला हो जायेगा और मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट में जमा दीजिये, कलाकन्द अच्छा जम कर तैयार हो जायेगा.


मावा की बर्फी

मावा चॉकलेट की परतदार बरफी

मावा बर्फी और चॉकलेट बर्फी के दोहरे स्वाद वाली मावा चॉकलेट की परतदार बरफी (Two Layered Chocolate Burfi) जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है उतनी ही दिखने में. हम इसे किसी त्यौहार या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Two Layer Chocolate Burfi

मावा बर्फी की परत के लिये

मावा - 300 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1.5 कप)
चीनी पाउडर - 100 ग्राम ( आधा कप)
छोटी इलाइची - 5-6, छील कर पाउडर बना लीजिये

चाकलेट बर्फी परत के लिये

मावा - 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 1 कप)
चीनी पाउडर - 70 ग्राम ( 1/3 कप)
कोको पाउडर - 2 टेबल स्पून, लेबल किया हुआ
घी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Double layered chocolate burfi

मावा-चॉकलेट बर्फी बनाने के लिये पहले हम मावा बर्फी की लेयर बनायेंगे फिर इसके ऊपर चॉकलेट की लेयर जमायेंगे.

मावा बर्फी - Mawa Burfi Layer

मावा को कद्दूकस कर लीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिये, गैस एकदम धीमी रखिये, घी पिघलने के बाद, कद्दूकस किया हुआ मावा डाल दीजिये और पाउडर चीनी डाल दीजिये, लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भूनिये. मेल्ट होने के बाद, हल्की सा उबलते मिश्रण को धीमी गैस पर 5-6 मिनिट तक लगातार चलाते हुये पका लीजिये, इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिये. बर्फी जमने के लिये मिश्रण तैयार है.

प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण को जमने के लिये प्लेट में डालिये और घी लगी चम्मच से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी को 1 घंटे तक ठंडी होने दीजिये.

जब मावा बर्फी की परत तैयार हो जाये तो हम इस पर चॉकलेट बर्फी की परत बिछायेंगे.

चॉकलेट बर्फी की परत तैयार कीजिये

सादा बर्फी एकदम ठंडी हो गई है, इसके बाद चौकलेट वाली बर्फी के लिये कढ़ाई में एक छोटी चम्मच घी, कद्दूकस किया मावा, पाउडर चीनी और कोको पाउडर डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मावा चीनी के मेल्ट होने तक भून लीजिये. मेल्ट होने के बाद, हल्का सा उबलते मिश्रण को धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक लगातार चलाते हुये भूनते रहिये. चौकलेट का मिश्रण बर्फी जमाने के लिये तैयार है.

चौकलेट वाले तैयार मिश्रण को सादा ठंडी की हूई बर्फी के ऊपर डालिये और घी लगी चम्मच से फैला कर एक जैसा कर कर दीजिये, बर्फी को जमने के लिये ठंडी जगह पर 2-4 घंटे के लिये रख दीजिये, बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी, मावा चौकलेट बर्फी बनकर तैयार है. मावा चौकलेट बर्फी को अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.

बर्फी को 2-4 घंटे के लिये खुला ही रहने दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क होने के बाद इसे कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये 8-10 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:

चौकलेट बर्फी के लिये कोको पाउडर को 2 टेबल स्पून लेबल करके लीजिये, ज्यादा ऊपर तक भरने से बर्फी का स्वाद बिटर हो सकता है.

मिश्रण को धीमी आग पर लगातार चलाते हुये कलछी को कढ़ाई के तले तक ले जाते हुये पकाना है, बर्फी बहुत अच्छी बन कर तैयार होगी.


खजुड़ की बर्फी

खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी

खजूर और ड्राई फ्रूट दोनों ही खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक हैं, इनसे भरपूर प्रोटीन और आइरन मिलता है जो सर्दी के मौसम में हमारे लिये बहुत ही आवश्यक है. और इसको बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Date and Dry Fruit Barfi

खजूर - 2 कप (400 ग्राम)
अखरोट - 1/2 कप (50 ग्राम)
काजू - 1/2 कप (50 ग्राम)
बादाम - 1/2 कप (50 ग्राम )
सूखा पका नारियल - 1/2 कप (25 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
पिस्ते - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
चिरोंजी - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
खसखस - 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
जायफल - 1
छोटी इलाइची - 6-7
देशी घी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Khajur and Dry Fruit Barfi

खजूर को छोटा छोटा काट लीजिये और बीज अलग निकाल दीजिये, सारे खजूर बीज निकाल कर काट कर तैयार कर लीजिये. काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. बादाम के भी 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. अखरोट को छोटा छोटा काट लीजिये. पिस्ते को पतले लम्बे टुकड़ों में काट कर अलग रख लीजिये. छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये, और जायफल के साथ में कूट कर पाउडर बना लीजिये.

पैन गरम कीजिये, गरम पैन में काजू, बादाम और अखरोट के टुकड़े डालिये और धीमी आग पर लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी डालकर मेल्ट होने दीजिये, अब खसखस डालिये और लगातार चलाते हुये 2 मिनिट हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिये, गैस धीमी रखिये. अब नटमेग और इलाइची का पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिये, खजूर के टुकड़े, ड्राई फ्रूट के टुकड़े डालिये, नारियल डालिये, चिरोंजी डालकर सारी चीजों के अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.

मिश्रण को कढ़ाई से प्लेट या प्याले में निकाल लीजिये, ताकि ये जल्दी ठंडा हो जाय. हाथ पर थोड़ा घी लगाकर हाथ को चिकना कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये और दबा दबा कर बेलनाकार रोल बना लीजिये. किसी प्लेट में कटे पिस्ते डालिये और रोल को पिस्ते के ऊपर रखकर लपेट लीजिये, पिस्ते ऊपर दिखते हुये बहुत अच्छे लगेंगे. इतने मिश्रण से 5-6 रोल बना लीजिये. एक रोल उठाकर फॉइल में टाइट करते हुये लपेट लीजिये, फॉइल के दोंनो किनारे भी अच्छी तरह बन्द कर दीजिये. सारे रोल इसी प्रकार फॉइल में लपेट कर तैयार कर लीजिये. अब ये रोल 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, ये सैट हो जायेंगे.

फ्रिज से रोल निकालिये, एक रोल उठाइये, फॉइल को खोल कर निकाल दीजिये, सैट हुये रोल से आधा सेमी. मोटे गोल टुकड़े काट कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रोल को इसी तरह काट कर तैयार कर लीजिये.

खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार है, 3 - 4 घंटे तक इसे एसे ही प्लेट में खुला छोड़ दीजिये, बर्फी थोड़ी खुश्क हो जायेगी, बर्फी को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:

खजूर ड्राई फ्रूट बर्फी के लिये कोई भी ड्राई फ्रूट जो आपको पसन्द हो वह ले सकते है, किसी भी ड्राई फ्रूट को छोड़ सकते हैं. किसी भी ड्राई फ्रूट को अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.


बेसन, नारियल का बर्फी

बेसन नारियल बर्फी

बेसन नारियल से बनी बर्फी एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस मिठाई को आप किसी भी शुभ अवसर या जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन हो तब आप इसे बनाईये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Nariyal Burfi Recipe

बेसन - 1 कप (100 ग्राम) नारियल पाउडर - 1 कप (100 ग्राम) चीनी - 1 कप (225 ग्राम) दूध - ½ कप घी - ½ कप (125 ग्राम) काजू - 2-3 बडे़ चम्मच पिस्ता - 1 बडा़ चम्मच छोटी इलायची - 4-5

विधि - How to make Besan Coconut Barfi Recipe

बेसन नारियल बर्फी बनाने के लिए, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. घी में बेसन डालिये और मध्यम आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक व हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भूने बेसन को किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढा़ई में नारियल डालकर इसे भी मध्यम आंच पर, 1-2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

बर्फी के लिए चाशनी

कढा़ई मे चीनी और दूध डाल दीजिए और धीमी आंच पर चीनी घुलने तक इसे चलाते हुए चाशनी पका लीजिए. चाशनी को जमने वाली कंसिसटेन्सी में तैयार करना होता है इसलिए चम्मच से चाशनी निकाल कर प्लेट पर 1-2 बूद गिराइये. उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी में लम्बा पतला तार निकलते हुये चिपकना चाहिये. गैस बन्द कर दीजिये. चाशनी तैयार हो गई है़

एक काजू के 8-10 टुकड़े करते हुये. पिस्ते को पतले पतले लम्बाई में काट लीजिये. इलाइची को छीलकर बारीक कूट कर पाउडर बना लीजिये.

चाशनी में भूना हुआ नारियल, बेसन, कतरे हुए काजू, पिस्ते और इलायची पाउडर डाल दीजिए और अच्छी तरह मिला लीजिए. सभी चिजों के अच्छे तरह मिल जाने तक मिक्स कर लीजिए. किसी प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये.

जमी हुई बेसन नारियल बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट बेसन नारियल की बर्फी बन कर तैयार है, बेसन नारियल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.

सुझाव:

मेवे अपनी पसंद के अनुसार डाले जा सकते हैं, जो मेवा पसन्द हो वह अधिक और जो न पसन्द हो उसे हटाया जा सकता है.


मूंगदाल की बर्फी

मूंगदाल की बर्फी

मूंगदाल की बर्फी मूंगदाल के आटे से भी बनाई जाती है और भीगी हुई मूंगदाल की पिट्ठी से भी. मावा और मूंगदाल की पिट्ठी से बनी बर्फी को हम किसी भी त्यीहार, या खास अवसर पर बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री Ingredients for Moong Dal Burfi

मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम) चीनी - 1 कप (250 ग्राम) मावा - 1 कप (200 ग्राम) घी - 3/4 कप (150 ग्राम) पिस्ते - 1 टेबल स्पून इलायची - 10-12 (छील कर पीस लें)

विधि - How to make Moong Dal ki barfi

मूंग की दाल को धो कर 3 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी से पीस लीजिए.

नॉन स्टिक पैन में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये और दाल डाल दीजिये. कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें. दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है. दाल भून कर तैयार है. दाल भूनने में करीब 25 मिनिट लग जाते हैं. दाल को गैस से उतार कर रख दीजिए.

अब एक अलग पैन में मावा डालकर धीमी आग पर भून लीजिये और मूंग दाल में मिला दीजिये.

अब बर्फी के लिए चाशनी तैयार कर लीजिए. किसी बर्तन में चीनी और 1 कप पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 1- 2 मिनिट तक पकायें और चाशनी तैयार कर लीजिये (बर्फी को रंग देने के लिए आप चाशनी में थोडा़ सा खाने वाला कलर भी डाल सकते हैं).

इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए और पिस्ते को पतला-पतला काट कर तैयार कर लीजिए.

तैयार चाशनी दाल में मिलायें, अब धीमी गैस पर हलवे को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिसटेन्सी तक पकाएं इसमें पिसी हुई इलायची डाल कर मिला दीजिये. मिश्रण बन कर तैयार है गैस बन्द कर दीजिये.

थाली को घी से चिकना कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डाल कर एक सा फैला दीजिये. ऊपर से बारीक कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से दबा दीजिये. लगभग 2 घंटे में बर्फी जम कर तैयार हो जाएगी. अब आप इस जमे हुये मिश्रण को चाकू से चौकोर टुकड़ों के आकार में काट लीजिये, मूंगदाल की बर्फी तैयार है. इसे कंटेनर में भरकर आप फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक खा सकते हैं.

सुझाव :

मूंगदाल को लगातार चलाते हुए धीमी और मध्यम आंच पर भूनें और ध्यान रखें की यह कढा़ई या पैन के तले पर न चिपके.

तलने और भूनने के लिए नॉन स्टिक पैन का उपयोग बेहतर होता है.

एडवरटाइजिंग

तिल के आटे की बर्फी

तिल आटे की बर्फी

सर्दी के मौसम में तिल से बनी चीजें सभी को पसंद आतीं हैं. तिल से तिल के लड्डू, तिल की बर्फी, तिल की चिक्की आदि बनाई जातीं है. इसी सीरीज में आज हम तिल और आटे की बर्फी बनाने जा रहे हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Atta Barfi

तिल - 1 कप (130 ग्राम)
गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
देशी घी - 3 कप (100 ग्राम)
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Til Atta Barfi

पैन को आग पर रख कर गरम कीजिये, तिल डालिये और मीडियम आग पर तिल को लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने और तिल के फूलने तक भून लीजिए. भूने हुए तिल को प्याले में निकल लीजिए.

कढ़ाई में घी डालकर इसमें आटा डालकर मीडियम फ्लेम पर, लगातार चलाते हुये अच्छी महक आने तक, हल्का ब्राउन होने तक और आटे से घी अलग होने तक भून लीजिये. भूने आटे को अलग प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.

चाशनी बनाएं

पैन में चीनी और आधा कप पानी डाल दीजिये और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी मे अच्छा लम्बा तार बन रहा हो तो चाशनी बनकर के तैयार है. गैस धीमी कर दीजिए और चाशनी में भूना आटा, भूने तिल, कटे हुए काजू-बादाम और कुटी हुई इलायची भी डाल दीजिए और अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए.

मिश्रण को प्याली में टपका के देख लीजिए, अगर वह जम रहा है तो हमारा मिश्रण बनकर के तैयार है. किसी प्लेट में थोड़ा घी डालकर चिकना कीजिये, बर्फी का मिश्रण प्लेट में डालिये और कलछी से एक जैसा फैला दीजिये, बर्फी के ऊपर कतरे हुये काजू और बादाम डालकर, चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमने रख दीजिये.

जमी हुई तिल आटे की बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बन कर तैयार है, तिल आटे की बर्फी को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.

सुझाव

तिल को हल्के ब्राउन होने और हल्के से फूलने तक भून लीजिये. तिल को ज्यादा मत भूनिये वे स्वाद में कड़वे हो जाते हैं.

आटे को लगातार चलाते हुए भूनना है.

चाशनी को जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पकाना होता है. चीनी की आधा मात्रा में पानी डालने से चाशनी बहुत जल्द, चीनी घुलने के बाद 1-2 मिनट में ही बन कर तैयार हो जाती है.

एडवरटाइजिंग

तिल और सूखे मेवे की बर्फी

तिल सूखे मेवे की बर्फी

सर्दी का अहसास हो तो तिल, गुड़ और ड्राइफ्रूट्स से बनी यह बर्फी बनाईये. ये आपके शरीर को गर्माहट तो बनाये रखेगी ही, इसकी शेल्फ लाइफ भी अच्छी है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Dry Fruits Burfi

तिल - 1 कप (150 ग्राम)
सूखा नारियल - 1 कप (50 ग्राम) कद्दूकस किया हुआ
गुड़ - 2 कप ( 400 ग्राम)
अखरोट - ½ कप (50 ग्राम)
काजू - ½ कप (70 ग्राम)
बादाम - ½ कप (70 ग्राम)
देसी घी - 2 टेबल स्पून
इलायची - 4-5

विधि - How to make Til Dry Fruits Barfi

तिल को कढा़ई में डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. आग मीडियम ही रखें, भूने हुए तिल को प्लेट में निकाल लीजिए.

कढा़ई में घी डालकर गुड़ डाल दीजिए और गुड़ को मध्यम आंच पर पिघलने दीजिए.

काजू और अखरोट को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए. इलायची को छील कर कूट लीजिए और बादाम को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लीजिए.

गुड़ के अच्छे से मेल्ट होने पर गैस बंद कर दीजिए. अब इसमें सभी मेवे और तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इस तैयार मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में जमाने के लिए रख दीजिए.

मिश्रण के थोडा़ सा ठंडा होने के बाद, 5 मिनट बाद, बर्फी को टुकडों में काटने के लिये निशान लगा दीजिये, और पूरी तरह जमने पर, प्लेट से बर्फी को निकाल लीजिए. तिल सूखे मेवे की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है. बर्फी के पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी डिब्बे में भरकर रख दीजिए और 2 माह तक जब भी आपका मन बर्फी खाने का करे तो इसको डिब्बे में से निकाल कर खाते रहिये.

सुझाव:

आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार जो ड्राईफ्रूट डालना चाहें डाल सकते हैं और जो न डालना चाहें उसे हटा सकते हैं.

गुड़ भी अपनी पसन्द के अनुसार थोड़ा कम ज्यादा कर सकते हैं.


तिल के बर्फी

तिल मूंगफली की बर्फी

तिल और भुनी हुई मूंगफली को पीस कर बनाई हुई तिल मूंगफली की बर्फी सर्दियों के लिये एक खास बर्फी है. इसका लाजबाव स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Peanuts Barfi

तिल - 2 कप (260 ग्राम)
चीनी - 2 कप ( 450 ग्राम)
घी - 2 - 3 टेबल स्पून
मूंगफली के दाने - 1 कप (150 ग्राम)
नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ ) (60-70 ग्राम)
इलायची - 5-6
चिरौंजी - 1 टेबल स्पून
काजू - 10-12 (2 टेबल स्पून)

विधि - How to make Sesame Seeds Peanuts burfi

पैन को गरम कीजिये, इसमें तिल डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. आग मीडियम ही रखें, भूने हुए तिल को प्लेट में निकाल लीजिए.

मूंगफली के दानों को पीस कर पाउडर बना लीजिए.

कढा़ई में 1 टेबल स्पून घी डालकर मूंगफली पाउडर को लगातार चलाते हुए 1-2 मिनिट के लिए भून लीजिए, और इसे प्याले में निकाल लीजिए.

काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इलायची का पाउडर बना लीजिए.

चाशनी बनाएं

एक पैन में 2 कप चीनी और आधा कप से थोडा़ ज्यादा पानी डालकर चीनी घुलने तक उबाल लीजिए, जब चाशनी में उबाल आने लगे तो इसको चाशनी की 1-2 बूंदे चम्मच की मदद से प्लेट में निकालकर रख लीजिए. अब इसको उंगली और अंगूठे के बीच में चिपकाये, यदि आपको चाशनी में से लम्बा तार निकलता दिखाई दे रहा है तो आपकी चाशनी बनकर तैयार हो चुकी है. गैस को बंद कर दीजिये.

चाशनी में पिसे हुए तिल, मूंगफली का पाउडर, कटे हुए काजू, नारियल, चिरोंजी (थोड़ा सा नारियल और चिरोंजी बचा लीजिये) और इलायची पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए.

इस तैयार मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में जमाने के लिए रख दीजिए और ऊपर से चिरौंजी और नारियल डालकर, चम्मच से दवा दीजिये. मिश्रण के जमने पर इसे बर्फी के टुकडों में काट लीजिए. तिल मूंगफली की बर्फी बन कर तैयार है,

तिल मूंगफली की बर्फी को पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद किसी डिब्बे में भरकर रख दीजिए और 15-20 दिन तक जब भी आपका मन करे इसके स्वाद का मजा़ लीजिए.

सुझाव:

तिल को भूनते समय ध्यान रखें, तिल बहुत जल्द भुन जाते हैं, तिल के फूलने और हल्का सा कलर चेन्ज होने तक उन्हैं भूनना है, तिल अधिक भुन जाने, थोड़े से भी डार्क होने पर वे कड़वे हो जाते हैं.

चाशनी बनाते समय पूरा ध्यान रखना है, चाशनी पतली होने पर बर्फी अच्छी तरह जमती नहीं है और चाशनी के ज्याद कड़क होने पर बर्फी सख्त हो जाती है.


बादाम की कतली

बादाम कतली

बादाम बर्फी कई तरह से बनाई जाती है लेकिन सिर्फ बादाम और चीनी से बनी बादाम कतली का स्वाद मावा या कन्डेंस्ड मिल्क को मिलाकर बनाई हुई कतली से एकदम अलग होता है और इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक होती है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Almond Meal Barfi

बादाम - 1 कप (150 ग्राम)
चीनी पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
घी - 2 बड़े चम्मच
दूध - ½ कप
केसर - 10-12 धागे

विधि - How to make Almond Burfi from Almond Meal

एक बर्तन में दो कप पानी डालकर उबाल लीजिए, गैस बंद कर दीजिए और उबले हुए पानी में बादाम डालकर इन्हें 5 मिनिट के लिए भिगो कर, ढककर रख दीजिए.

केसर को दूध में डालकर अलग रख दीजिए.

5 मिनिट बाद बादाम को गर्म पानी से निकाल कर ठंडे पानी में डाल दीजिए और इनके छिलके निकाल लीजिए, छीलने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है. अब सभी बादाम को गर्म पानी में डालकर 1 - 1.1/2 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए.

बादाम के फूल जाने पर इन्हें पानी से निकाल कर मिक्सर में डाल दीजिए साथ में केसर वाला दूध डालकर बारीक पीस लीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून और डाला जा सकता है.

नॉन स्टिक पैन में दो चम्मच घी डालिए और मेल्ट होने दीजिये. बादाम का पेस्ट और पाउडर चीनी डालकर लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पका लीजिए.

मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसे एक प्लेट में निकाल लिजिए और ठंडा होने दीजिए. मिश्रण के ठंडा होने पर, हाथ पर घी लगायें, बटर पेपर लेकर बिछायें और उस पर घी लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये.

मिश्रण को हाथ में लेकर लोई कि तरह गोल आकार देते हुए बटर पेपर पर रख दीजिए. हाथ से थोड़ा दबाव देते हुए बढा़एं और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/3 सेमी. पतली चौकोर आकार में शीट बेल कर तैयार कर लीजिये और कुछ देर 10-15 मिनट जमने के लिए एसे ही खुला रख दीजिए.

कतली जमकर तैयार है अब इसे पिज्जा कटर और स्केल की सहायता से मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिए, और टुकडों को प्लेट में सजा दीजिए बादाम कतली बनकर के तैयार है इसे सर्व कीजिए

सुझाव -

बादाम कतली को कम पकाया हो तो बादाम कतली गीली रहने के कारण सही से जम नहीं पाती, अगर ऎसा हो तो आप इसे फिर से धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढा़ होने तक पका लीजिए, और फिर से बेल कर तैयार कीजिये. बादाम कतली अच्छी जम कर तैयार हो जाएगी.


गाजर की बर्फी

गाजर की बर्फी

कद्दूकस की हुई गाजर को दूध में पकाकर जमाई हुई गाजर की बर्फी बनाने का तरीका गाजर का हलवा बनाने जैसा ही है, बस थोड़ा और पकाईये और जमा दीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Burfi Recipe

गाजर - 500 ग्राम (½ किलो) कद्दूकस की हुई
मावा - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ (250 ग्राम )
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
काजू पाउडर - ½ कप
देसी घी - 2 टेबल स्पून
काजू - 8-10
पिस्ते - 8-10
इलायची - 5-6
फुल क्रीम दूध - 1 कप

विधि - How To Make Carrot Burfee

बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें, दूध में उबाल आने पर इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए और थोड़ी थोडी देर में चलाते रहिए.. .

काजू-पिस्ते को बारीक टुकड़ों में काट लीजिए इलायची को छील कर पाउडर बना लीजिए. मावा को क्रम्बल कर लीजिए.

गाजर में दूध के अच्छे से सूख जाने पर इसमें घी डाल दीजिए.और 3-4 मिनिट तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए.

गाजर के भून जाने पर इसमें चीनी डालकर मिक्स कीजिए और गाजर का रस खत्म हो जाने तक इसे चलाते रहें. गाजर में जूस बहुत कम रह जाने पर, इसमें मावा डाल कर मिक्स कीजिए, और लगातार चलाते हुए गाजर को तब तक भूनें जब तक इसका रस समाप्त न हो जाए.

गाजर के अच्छे से ड्राई हो जाने पर इसमें काजू का पाउडर, काजू के टुकडे़, इलायची पाउडर डालकर मिक्स किजिए. बर्फी बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. एक प्लेट लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कीजिए. अब इस प्लेट में गाजर की बर्फी डाल कर एक जैसा करते हुये फैला दीजिए ऊपर से कटे हुए पिस्ते डालकर इसकी गार्निश कीजिए. बर्फी को ठंडा होने के लिए रख दीजिए और ठंडा हो जाने और जमने पर बाद इसे मनपसंद टुकडों में काट कर सर्व कीजिए.

गाजर की बर्फी को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.

सुझाव:

गाजर में मावा डालने के बाद उसे थोड़ी थोड़ी देर में अवश्य चलाते रहें, मिश्रण कढ़ाई में लगना नहीं चाहिये.

बर्फी में काजू पाउडर की जगह नारियल पाउडर या बादाम पाउडर भी लिया जा सकता है.

12 -15 बर्फी बनाने के लिये
समय - 1 घंटा


एडवरटाइजिंग 

के सदस्य बनने के लिए समपर्क करे ।

मिल्क पाउडर केसर की बर्फी

मिल्क पाउडर केसर बर्फी

मिल्क पाउडर से सफेद और केसरिया बर्फी की परतें मिलाकर बनाई हुई मिल्क पाउडर केसर बर्फी होली दिवाली या किसी भी त्यौहार पर बनाई जा सकती है. अगर मावा उपलब्ध न हो या झटपट मिल्क पाउडर से मिठाई बनाई हो तो इस रेसीपी को बनाकर देखिये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar burfi recipe

सफेद बर्फी के लिए

मिल्क पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
पाउडर चीनी - ½ कप(75 ग्राम)
मक्खन - ¼ कप या 4 टेबल स्पून
दूध - 4 टेबल स्पून
केवडा़ एसेंस - -2 ड्रॉप

केसर बर्फी के लिए

मिल्क पाउडर - ½ कप (75 ग्राम)
पाउडर चीनी - ¼ कप (35 ग्राम)
मक्खन - 2 टेबल स्पून
दूध - 2 टेबल स्पून
केसर धागे - 30-40

विधि - How to make kesar burfi recipe with Milk Powder

पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए, गैस एकदम धीमी रखिये, मक्खन पिघलने के बाद, दूध, मिल्क पाउडर और अच्छी तरह चलाते हुये, मिलने तक पकायें, चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से मिला दीजिये और इसे लगातार चलाते हुये, अच्छी तरह से मैश करते हुए, गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है. ताकी इसमें किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.

अब इसमें केवडा़ एसेंस की 1-2 बूंद डाल कर मिक्स कीजिए. मिश्रण के गाढ़ा होने पर, गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और चम्मच से एक जैसा फैला दीजिए, और जमने दीजिये. केसर बर्फी-

पैन में केसर वाला दूध और मक्खन डाल कर पिघला लीजिए. अब मिल्क पाउडर और पाउडर चीनी डालकर धीमी आग पर पकाएं, लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पकाना है.

मिश्रण के गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दीजिए,और मिश्रण को सादा बर्फी के ऊपर डाल कर अच्छी तरह से, एक जैसा फैला दीजिए. बर्फी को ठंडा होने, जमने के लिये रख दीजिये.

बर्फी के जमने पर इसे मनपसंद टुकड़ों में काट लीजिये. मिल्क पाउडर केसर बर्फी बनकर तैयार है. मिल्क पाउडर केसर बर्फी को आप फ्रिज में रखकर 10-12 दिन तक खा सकते हैं.

सुझाव:

मिल्क पाउडर से मावा बनाने के लिये, और बर्फी बनाने तक उसे लगातार चलाते रहें, गैस मीडियम रखें, बहुत अच्छी बर्फी बनकर तैयार होगी.
समय - 40 मिनट


तिल का गजक

तिल मावा गजक

मावा गज़क पट्टी आगरे की खास गज़कों में से एक है. कुरकुरी और हल्की सॉफ्ट, ठोड़े से इन्ग्रेडिएन्ट्स में बनने वाली मावा गज़क को बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gazak Recipe

मावा - 250 ग्राम
तिल - 1 कप (150 ग्राम)
चीनी पाउडर - 1.5 कप से कम (200 ग्राम)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
काजू - 4-5 (बारीक कटे हुये)

विधि - How to make Khoya Gajak Patti

गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल भून लीजिए: पैन को गरम कीजिए और तिल डालकर इन्हें लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक और तिल के फूलने तक भून लीजिए. भूने हुए तिलों को प्लेट में निकाल लीजिए.

पैन में 1 चम्मच घी डालकर, मेल्ट कीजिये और मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक भून लीजिए. मावा भून जाने पर पाउडर चीनी डाल कर तब तक मिलाइए जब तक की मावा और चीनी अच्छे से मेल्ट होकर मिल न जायं, भूने हुए तिल डाल और इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए 1 -2 मिनिट तक धीमी आग पर पका लीजिये.

गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.

किसी भी बोर्ड या किचन टाप पर प्लास्टिक शीट रख बिछा लीजिये और शीट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए. अब हल्के ठंडे हुए मिश्रण को इस पर डालकर फैला दीजिए. हाथ पर थोड़ा सा घी लगाये, और मिश्रण को फैला कर एक जैसा कर दीजिये. थोडा़ सा घी बेलन पर भी लगाकर इसे हल्का दबाव देते हुए चोकोर आकार में हल्का पतला बेल लीजिए.

कटे हुये काजू को इसके ऊपर फैला दीजिए और बेलन से इन्हें दबा दीजिए. अब इसे अपनी पसंद अनुसार छोटे या बड़े जैसे टुकड़ों में चाहें काट लीजिए. गजक को सैट होने के लिए रख दीजिए.

गजक सैट होने के बाद, गजक के टुकड़े प्लास्टिक शीट से निकाल कर प्लेट में रखें, गजक खाने के लिये तैयार है. इसे 3-4 घंटे बाहर ही रहने दीजिये, गजक खुश्क हो जायेगी. अब आप गजक को कंटेनर में भर कर रख रख सकते हैं, तिल मावा की गजक बाहर रख कर 6-7 दिनों तक और फ्रिज में रख कर के 10 -12 दिनों तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.

सुझाव

तिल को हल्का फूलने और हल्का सा कलर बदलने तक ही भूनें, तिल 4-5 मिनिट में भुन जाते हैं, तिल ज्यादा भुनने से स्वाद में कड़वे हो जाते हैं.

मावा को भी हल्का कलर बदलने और खुशबू आने तक भूनें

गजक अगर कभी हल्की सोफ्ट रह जाये तब गजक को सीट पर 10-12 घंटे के लिये सुखने के लिये छोड दीजिये, गजक खुश्क हो जायेगी, और गजक के अधिक सोफ्ट होने पर उसे फिर से कढ़ाई में डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मेल्ट करें, और 2 मिनिट पका लें और फिर बिलकुल पहले के तरीके से बेल कर काट कर तैयार करे, बहुत अच्छी गजक बनेगी.

550 ग्राम गजक
समय - 30 मिनिट


बेसन के लड्डू

मगद के लड्डू

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu

बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक

विधि - How to make Besan ke Laddu

मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.

एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.

बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).

बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.

समय-- 50 मिनिट

लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.

आवश्यक सामग्री

* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच

विधि

कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.

आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.

मेरे प्यारे भाइयो ,,,
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद ।।।
Paytm कीजिये 6201150716

चूरमा का लड़डू

चूरमा के लड्डू

चूरमा के लड्डू (Churma Laddoo) राजस्थानी व्यंजन है़. बहूत ही स्वादिष्ट मिठाई है. घर में बनी हुई मिठाई का स्वाद तो आप सभी जानते हैं कितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. फिर आज हम चूरमा के लड्डू बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

गेहू का आटा —400 ग्राम (4 कप)
सूजी — 100 ग्राम (1 कप)
देशी घी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
तगार(बूरा) — 700 ग्राम
मावा — 250 ग्राम (एक कप)
काजू —100 ग्राम (एक कप)
बादाम —50 ग्राम (आधा कप)
किशमिश —50 ग्राम (आधा कप)
इलाइची — 15- 20 छील कर पीस लीजिये

बनाने की विधि - How to make Choorma ke Laddoo

आटे और सूजी को एक बर्तन में निकाल लीजिये और आधा कप घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. दूध की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये, गुथे आटे को घंटे भर के लिये ढककर रख दीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, आधा कप घी अपने पास बचा लीजिये, गुथे हुये आटे से उगलियों की सहायता से एक रोटी के बराबर लोई निकालें और हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें और दबाकर चपटा करें, इस चपटी लोई को तलने के लिये घी में डाल दीजिये. 3-4 लोइयाँ घी में एक साथ डाल कर धीमी आग पर तलें जब ये ब्राउन हो जाय तब प्लेट में निकाल कर रखें, इसी तरह सारी लोइयाँ तल ले़ और ठंडा होने दीजिये.

इन लोइयों के तोड़ कर टुकड़े करके मिक्सर या फूड प्रोसेसर में डालकर बारीक कर लें, यदि चूरमा में मोटे टुकड़े हों तो पिसे हुये चूरमे को लनी में छान लें और ज्यादा मोटे टुकड़ो को दुबारा पीस कर लीजिये.

अब बचा हुआ घी और जो घी आपके पास है सारा कढ़ाई में डाल दें और उस घी में आपके द्वारा बनाया हुआ चुरमा डाल कर धीमी आग पर भूनें. जब इसका कलर हल्का ब्राउन हो जाय और घी सुगन्ध आने लगे तब गैस से हटा दीजिये और अब इसमें मावा भून कर मिला दीजिये. इसके बाद बूरा और काजू, किशमिश, बादाम और इलाइची अच्छी तरह मिला लिजिये. लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है.

अब इस मिश्रण से एक मुठ्ठी भर कर निकालिये और दोंनों हाथों से दबा कर उसे गोल आकार दीजिये. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइये. बहुत ही सुन्दर लड्डू बनकर तैयार हो गये. ताजा ताजा चूरमा लड्डू अपने परिवार के साथ बैठकर खाइये.

मेरे प्यारे भाइयो,,
आपसे सहयोग की जरूरत है  6201150716 paytm कीजिये

सूजी का लड्डू

सूजी मावा के लड्डू

दीपावली के लिये आप क्या मिठाईयां बनाने जा रहे हैं? इस दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में सूजी मावा के लड्डू प्रस्तुत है. आप इन्हैं बनायें और 15 - 20 दिन तक कभी भी खाइये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo

सूजी ( रवा ) - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
मावा - 500 ग्राम (2 कप )
घी - 400 ग्राम (2 कप)
बूरा ( तगार ) - 500 - 700 ग्राम (2 1/2 - 3 1/2 कप)
काजू - आधा कप
इलाइची - 10 - 12 ( छील कर पीस लें )

विधि - How to make Sooji-Khoya Ladoo

सूजी को एक बर्तन में निकाल कर छान लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, सूजी को घी में डाल कर, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. भूनी हुई सूजी को निकाल कर एक बर्तन में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.

मावा को कढ़ाई में डालिये और धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं, और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं. मावा को थोड़ा ठंडा होने दीजिये.

काजू को काट कर एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. लें.

सूजी और मावा में तगार, काजू और इलाइची सभी को अच्छी तरह मिलाइये.

अब आप अपने मन से जो साइज पसन्द करें, लड्डू बना लीजिये.

आपने सूजी मावा के लड्डू तैयार कर लिये हैं. अब आप उन्है अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15-20 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

मेरे प्यारे भाइयो एवम बहनों मुझे सहयोग करे दान महादान हैं, मैं रोज रोज नई जानकारी दु तो आप paytm कीजिये नंबर हैं-6201150716

बंगाली मुरमुरा लड्डू

मुरमुरा लड्डू

मुरमुरा लड्डू के लड्डू बिना घी तेल से बने हुये लड्डू हैं और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, बच्चों को ये लड्डू बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं,. ये बहुत कम समय में आसानी से बनाये जा सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Murmura Laddu

लाई - 3 कप (80 ग्राम)
गुड़ - बारीक टूटा हुआ 1 कप ( 260 ग्राम)
घी - 1 छोटी चम्मच

विधि: How to make Murmura Laddu

लाई को कढ़ाई में डालकर मीडियम आग पर 2-3 मिनिट भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल लीजिये, लाई क्रिस्प हो जायेगी.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, घी मेल्ट होने के बाद गुड़ डालिये और गुड़ को चलाते रहें जब तक कि गुड़ पूरी तरह से मेल्ट न हो जाय.

गुड़ मेल्ट होने पर गैस एकदम धीमी कर दीजिये और लाई को गुड़ के ऊपर डालिये और अच्छी तरह से गुड़ और लाई को मिला लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये.

एक प्याली में थोड़ा पानी ले लीजिये. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हाथ को गीला कर लीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठा लीजिये और दोंनो हाथों से थोड़ा दबाव देते हुये गोल लड्डू बना लीजिये, बने लड्डू को प्लेट में रख दीजिये और सारे लड्डू इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

लाई के लड्डू बनकर तैयार हैं, बहुत अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 3-4 घंटे के के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेंगे, अब लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:

लाई के लड्डू के लिये गुड़ नरम और अच्छी वैराइटी का लीजिये. गुड़ और लाई का अनुपात सही रखें.

गुड़ और लाई के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें, हल्का गरम गरम में लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.

 मेरे प्यारे भाइयो आपके सहयोग की जरूरत है, 
6201150716 पर paytm कीजिये

सनातन

फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...