Showing posts with label भारतीय खान पान. Show all posts
Showing posts with label भारतीय खान पान. Show all posts

सिंधी समाज का स्पेशल हलवा

बोम्बे - कराची हलवा

कराची हलवा या बोम्बे हलवा (Bombay Karachi Halwa) का बाकी सभी हलवा से अलग एकदम खास सिन्धी हलवा है. हलवा दबाने में रबर जैसा लगता है इसलिये इसे रबर हलवा भी कहते है. दिखने में चमकीला, देशी घी और सूखे मेवे से भरपूर बोम्बे कराची हलवा का स्वाद आपको अवश्य पसंद आयेगा. कराची हलवा को बस धैर्य के साथ बनायें तो इसे बनाना बिलकुल आसान है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bombay karachi Halwa

कार्न फ्लोर - 1 कप (100 ग्राम)
चीनी - 2 कप ( 450 ग्राम)
घी - 1/2 घी (125 ग्राम)
काजू - आधा कप (छोटे छोटे कटे हुये)
पिस्ते - 1 टेबल स्पून (बारीक पतले कटे हुये)
टाटरी (टार्टरिक एसिड)- 1 /4 छोटी चम्मच पाउडर (2 मटर के दाने के बराबर)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर कर लीजिये)

विधि - How to make Bombay karachi Halwa

हलवा बनाने में 2 कप पानी यानी कि 400 ग्राम पानी प्रयोग करना है. सबसे पहले कार्न फ्लोर को थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, घोल में पानी की कुल मात्रा 1 1/4 कप डाल कर मिला दीजिये. चीनी को पैन में डालिये और 3/4 कप पानी, चीनी में डाल दीजिये. चीनी अच्छी तरह घुलने तक चाशनी पका लीजिये.

चाशनी में कार्न फ्लोर का घोल मिलाइये, और धीमी गैस पर हलवे को कलछी से लगातार चलाते हुये पकाइये, 10-12 मिनिट में हलवा गाढ़ा होने लगता है, अभी भी हलवा को लगातार धीमी आग पर चलाते हुये पकाना है, हलवा पारदर्शक होने लगता है, अब हलवा को आधा घी डालकर, घी अच्छी तरह मिक्स होने तक पकाइये. टाटरी भी डाल कर मिला दीजिये. बचा हुआ घी भी चम्मच से थोड़ा थोड़ा करके डालिये और सारा घी हलवा में डालकर, घी के एब्जोर्ब होने तक हलवा को चलाते हुये पकाइये. हलवा में काफी चमक आ गई है, हलवे में कलर डालिये और अच्छी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर डालकर हलवे को अच्छी तरह पका लीजिये. हलवा को और 5-7 मिनिट या जब तक हलवा जमने वाली कनिसिसटेन्सी तक न आ जाय तब तक पका लीजिये.

कराची हलवा तैयार है, हलवे को किसी ट्रे या प्लेट में निकाल कर जमने रखिये, हलवा के ऊपर बारीक कटे हुये पिस्ते डालकर चम्मच से चिपका दीजिये. हलवा के जमने पर अपने मन पसन्द आकार के टुकड़ों में हलवा को काट कर तैयार कर लीजिये.

हलवा को आप अभी खाइये और बचा हुआ कराची हलवा एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये इस हलवे की शैल्फ लाइफ बहुत अधिक है. इसे फ्रिज में न रखकर फ्रिज से बाहर ही रखिये.

सुझाव

हलवा कम पका हुआ होने पर अधिक स्वादिष्ट नहीं लगता, हलवा में दबाने पर रबर का टच भी नहीं देता.

आप महसूस करते हैं कि हलवा कम पका है, तब हलवा को कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर फिर से डालिये और कलछी से लगातार चलाते हुये, मैल्ट होने के बाद धीमी आग पर 5-6 मिनिट या जब तक आप महसूस करें कि हलवा अब पूरी तरह पक गया है, पका कर फिर से उसी ट्रे में वापस जमा दीजिये. हलवा सही हो जायेगा.

कराची हलवा को तेज आग पर मत पकाईये. हलवा को तेज आग पर ज्यादा पकाने से हलवा एकदम पत्थर जैसा सख्त भी हो सकता है.


स्ट्राबेरी का हलवा

स्ट्राबेरी हलवा

जैम और हलवा दोनों का मिला जुला स्वाद लिये हुये सूजी में स्ट्राबेरी पल्प मिलाकर बनाया स्ट्राबेरी हलवा कभी भी झटपट बनाया जा सकता है और बच्चों को तो यह बहुत ही पसंद आता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Strawberry Halwa

स्ट्राबेरी - 100 ग्राम
सूजी - 100 ग्राम (1/2 कप)
चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
घी - 100 ग्राम (1/2 कप)
काजू - 6-7
बादाम - 6-7
किशमिश - 1 छोटी चम्मच
पिस्ते - 10-12
इलायची - 4

विधि - How to make Strawberry Halwa ?

स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर इसके डंढ़ल हटा कर इसे छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए और मिक्सर में डालकर इसकी प्यूरी बना लीजिए.

पैन गैस पर रखिये उसमें घी डाल दीजिये , थोड़ा सा घी बचा लीजिये, जिसे बाद में यूज करेंगे. घी मेल्ट होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से लगातार चलाते हुए धीमी और मिडियम आंच पर सूजी के गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए.

सूजी भूनने के बाद, इसमें 2 कप पानी, चीनी और स्ट्राबेरी की प्यूरी डाल दीजिये, धीमी और मीडियम गैस पर हलवे को तब तक पकने दीजिये, जब तक सूजी पानी में अच्छी तरह फूल नहीं जाती.

काजू को छोटे टुकड़े में काट लीजिये, बादाम और पिस्ते को लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिए.

सूजी फूलने पर हलवे को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये उसे गाढ़ा होने तक पकाइये, अब हलवे में किशमिश, काजू, बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये, इलायची पाउडर और 1 चम्मच घी डालकर मिक्स कीजिए.

स्ट्राबेरी का हलवा तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और हलवे को प्याले में निकाल लीजिए. हलवे के ऊपर 1-2 चम्मच घी और बादाम पिस्ते डालकर सजा दीजिये. गरमा गरम स्ट्राबेरी हलवा परोसिये और खाइये.

4 सदस्यों के लिये
समय 40 मिनट


तरबूज के छिलके का हलवा

तरबूज के छिलके का हलवा

गर्मी के मौसम में तरबूज खाईये, इसका रस पीजिये लेकिन इसके छिलके को यूहीं मत फैंक दीजिये. तरबूज के छिलके से सब्जी और मुरब्बा तो बना ही सकते हैं, तरबूज के छिलके का हलवा भी बहुत स्वादिष्ट बनता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Rind Halwa

तरबूज के छिलके - 600 ग्राम
खोया - 200 ग्राम
चीनी - 200 ग्राम
छोटी इलायची - 5 - 6
काजू - 20-25
देसी घी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Watermelon Rind Halwa

तरबूज के मोटे छिलके को छील लीजिये, डार्क ग्रीन सख्त छिलका छील कर हटा दीजिये, सारे छिलके छील लीजिये

तरबूज के छिलकों को कद्दूकस कर लीजिए. पैन को गैस पर रखें, इसमें 1 चम्मच घी डालकर मेल्ट कर लीजिए. अब इसमें कद्दूकस किए हुए तरबूज के छिलके डालकर ढककर के 5 मिनिट के लिए पका लीजिए.
काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए और इलायची को कूट कर पाउडर बना लीजिए.

छिलकों को चैक कीजिए और चला कर के फिर से 5 मिनिट ढककर के पकने दीजिए और फिर से चैक कीजिए छिलकों को नरम होने तक पकाना है. इन्हें पकने में लगभग 15 मिनिट का समय लग जाता है.

छिलकों को अच्छे से पक जाने पर और पानी समाप्त हो जाने पर इसमें चीनी डाल कर मिक्स कीजिए और धीमी आंच पर ढककर के पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए.

चीनी के घुल जाने पर अब हलवे को खुले ही पकाएं ताकी सारा जूस समाप्त हो जाए.

मावा भूनें

एक दूसरे पैन को गैस पर रखें इसमें 1 चम्मच घी डाल दीजिए और घी पिघलने पर मावा डालें, मावा को मीडियम आग पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. मावा का हल्का कलर चेंज होने पर वह भून कर तैयार हो जाता है. गैस बंद कर दीजिए और मावा को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.

हलवे का जूस सूख जाने पर इसमें भूना हुआ मावा, काजू और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गैस धीमी ही रखें, हलवे में मावा के अच्छे से मिक्स हो जाने पर मावा बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए.

हलवे के ऊपर काजू डालकर इसकी गार्निश कीजिए स्वादिष्ट तरबूज के छिलकों का हलवा बनकर तैयार है. तरबूज के छिलके के हलवा को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है.


कच्चे केले का हलवा

कच्चे केले का हलवा

कच्चे केले का हलवा बनाने में बहुत आसान लेकिन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे व्रत के अलावा भी कभी भी बना कर परोस सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Halwa Recipe

कच्चे केले - 3 (300 ग्राम)
चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
घी - 5-6 टेबल स्पून
दूध - 1.5 कप (300 मी.ली़.)
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
किशमिश - 20-25
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Raw Banana Halwa

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले केलों को उबाल लीजिए. इसके लिए कच्चे केले के दोनों ओर से डंठल हटा कर इसे कुकर में डाल दीजिए और कुकर में 1 कप पानी डालकर बंद कर दीजिए और केलों को कुकर में 1 सीटी आने तक पकने दीजिए.

कुकर में सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर केलों को प्लेट में निकाल लीजिए. केलों के हल्का सा ठंडा होने पर इनका छिलका उतार दिजिये, और केले के छोटे-छोटे टुकड़े करके मैश कर लीजिए(केलों को कद्दूकस भी कर सकते हैं).

ड्राई फ्रूट को काट कर तैयार कर लीजिए. 1 काजू के 6-7 टुकड़े करते हुए काट लीजिए इसी तरह से बादाम को भी बारीक-पतला काट कर तैयार कर लीजिए. किशमिश के डंढल तोड़ कर साफ कर लीजिए.

पैन में 4-5 टेबल स्पून घी डाल कर गरम कीजिए. घी मेल्ट होने पर मैश किए हुए केले इसमें डाल दीजिए और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लीजिए. केले का कलर चेंज होने पर और उसमें से घी अलग होने पर केले के मिश्रण में दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.

मिश्रण को उबलने तक पकने दीजिए. उबाल आने पर इसमें कटे हुए काजू- बादाम के टुकड़े और किशमिश डाल कर मिक्स कीजिए. अब हलवे को गाढा़ होने तक पकाएं. हलवे को बीच-बीच में चलाते रहें.

मिश्रण के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. हलवा बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और हलवे को प्लेट में निकाल लीजिए. हलवे पर 1-2 टेबल स्पून घी डाल दीजिए और कटे हुए काजू बादाम से गार्निश कीजिए.

स्वादिष्ट कच्चे केले का हलवा बनकर के तैयार है. कच्चे केले के हलवे को 3 दिन तक आराम से खाया जा सकता है. आप यह स्वादिष्ट हलवा बनाएं और खाएं.

सुझाव :

हलवा में अपनी पसन्द के अनुसार घी और चीनी थोड़ा कम या ज्यादा डाला जा सकता है.

3-4 सदस्यों के लिये
समय 30 मिनिट


सनातन

फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...