न्यूज़ 11/3/2020

 दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Birla) ने बुधवार को कांग्रेस के सातों सदस्यों के निलंबन के आदेश को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की. सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने निलंबन वापस लेने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया.

बीते दिनों कांग्रेस के सात सांसदों गौरव गोगोई, टी.एन प्रतापन, एडवोकेट डीन कुरियाकोस, बेनी बेहनन, मणिक्कम टैगोर, राजमोहन उन्नीथन और गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर हंगामा किया था. इन कांग्रेस सांसदों पर स्पीकर पर पेपर फेंकने का आरोप है. इस घटना के बाद स्पीकर ने इन सांसदों को लोकसभा के बजट सत्र तक निलंबित कर दिया था.

No comments:

Post a Comment

सनातन

फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...