भारतीय संस्कृति- ब्रह्मचर्य

ब्रह्मचर्य विज्ञानं क्या है?
ब्रह्मचर्य के दो अर्थ होते हैं। जो ज़्यादातर लोग जानते हैं वो ये होता है कि संभोग(सेक्स) नहीं करना और ये बड़ी तुच्छ बात है। तुमने तो ब्रह्म को बिल्कुल लंगोटे से बांध दिया है। ब्रह्म को क्या पड़ी है कि तुम सेक्स कर रहे हो या नहीं।

ब्रह्म का वास्तविक अर्थ है, ब्रह्म में आचरण करना। और ब्रह्म माने बंटा-बंटा नहीं रहना, पूरा रहना। ब्रह्म का मतलब है, जो कुछ हो सकते हो, पूरे तरीके से हो जाओ, छोटे नहीं रह जाओ। ‘ब्रह्म’ शब्द आया है ‘वृहद’ से, ‘वृहद’ माने विस्तार, बड़ा होना।

अहंकार तुम्हें छोटा बनाता है, सीमित बनाता है।ब्रह्मचर्य का अर्थ है बड़ा, ब्रह्मचर्य का अर्थ है मन छोटा नहीं है, संकुचित नहीं है, बंटा हुआ नहीं है। मन बहुत बड़ा है, सब समाया हुआ है उसमें। मैंने भी अपने आप को छोटा सा नहीं बना रखा है कि मेरी तो पहचान बस इतनी है कि मैं इसका बेटा हूँ, मैं इस जगह पढ़ता हूँ, मैं इस जगह रहता हूँ, यही हूँ मैं बस। मैं बड़ा हूँ और यही है ब्रह्मचर्य का अर्थ। ब्रह्मचर्य समझ लो अहंकार से विपरीत है।

ब्रह्मचर्य समझ लो अहंकार से मुक्ति है। आज़ादी ही ब्रह्मचर्य है। अतीत और भविष्य से मुक्ति ब्रह्मचर्य है, दूसरों के प्रभावों से मुक्ति ब्रह्मचर्य है।


बूंदी , बुनिया

मीठी बूंदी

बूंदी बनाने के लिये छेद वाले झविया (कलछी) का प्रयोग किया जाता है. झावे के छेद जितने छोटे या बड़े होते हैं बूंदी भी उसी के हिसाब से छोटी या बड़ी बनती है. बूंदी बनाने के लिये सादा बारीक बेसन ही काम में लाया जाता है.

बूंदी को चाशनी में नहीं डाला जाय तब इस फीकी बूंदी को रायता बनाने के काम में लेते हैं. फीकी बूंदी में मसाला और मूंगफली के दाने और सेव इत्यादि मिला कर बूंदी की नमकीन बनाते हैं. बारीक बूंदी बनाकर मोतीचूर के लड्डू बनाये जाते है. लेकिन आज हम सिर्फ मीठी बूंदी बना रहे हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Boondi

बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
छोटी इलाइची - 7-8 (छील कर कूट लीजिये)
घी या रिफाइन्ड - बूंदी तलने के लिये.

विधि - How to make Sweet Boondi

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. घोल बनाने के लिये, बेसन में आधा कप पानी मिलाकर, गाड़ा घोल बनाइये, अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल को पतला कीजिये, ये घोल इतना गाड़ा होना चाहिये कि घोल जब झावे के ऊपर रखा जाय तो वह बूंद बूंद करके झावे के छेद से गिरे. बेसन के घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. घोल को 5-6 मिनिट तक या घोल के एकदम चिकना होने तक खूब फैटिये, घोल में 2 छोटे चम्मच तेल डालिये, थोड़ा और फैंट लीजिये. तैयार घोल को 10-15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. बेसन का घोल बूंदी बनाने के लिये तैयार है.

घोल तैयार होने तक बूंदी के लिये चाशनी तैयार कर लेते हैं. चीनी को किसी बर्तन में डालिये और चीनी से आधा पानी यानी कि डेड़ कप पानी डालकर चाशनी बनने के लिये आग पर रखिये. पानी में उबाल आने पर, चीनी में कुछ गन्दगी हो तो एक टेबल स्पून दूध डालिये और झाग आने पर वे झाग कल्छी से हटाकर प्लेट में निकाल दीजिये. झाग निकालने से चाशनी एकदम साफ (क्लीयर) बनती है. चाशनी को चैक कीजिये कीजिये, चमचे से 1 बूंद चाशनी की प्लेट में गिराइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी उंगली और अंगूठे से हल्की सी चिपकनी चाहिये, चाशनी बन चुकी है. चाशनी को आप छान भी सकती है. तैयार चाशनी में इलाइची कूट कर मिला दीजिये.

भारी तले की चौड़ी कढ़ाई में घी या रिफाइन्ड डालकर गरम कीजिये. बेसन के घोल की एक बूंद कढ़ाई में डालकर देखिये, वह तुरन्त सिककर तैरकर घी या तेल के ऊपर आनी चाहिये, एसा है तो तेल पर्याप्त गरम है, यदि बेसन तले में ही पड़ा रहता है तब घी को और गरम होने की आवश्यकता है.

बूंदी बनाने के झावे को घी के थोड़ा ऊपर रखिये, बेसन के घोल के 2 बड़े चमचे झावे के ऊपर रखिये, झावे से घोल निकल कर घी में जाता है और बूंदी गोल आकार लेकर तैरने लगती है, झावे को कढ़ाई के ऊपर खटखट करके बूंदी तेल में गिरा सकते हैं.

सारे घी की सतह भरने तक बूंदी घी में छोड़ दीजिये. बूंदी वाली झविया को घी के ऊपर से उठाइये, बूंदी को कल्छी से घी में हिलाया जा सकता है. बूंदी के हल्का सा रंग बदलने और कुरकुरे होने पर, गहरे झावे से बूंदी को निकालिये, घी में बची बूंदी को कल्छी से उठाकर, गहरे झावे में रखिये.

सारी बूंदी घी में से उठा कर झावे में रख लीजिये. झावे से सीधे बूंदी चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

सारे घोल से इसी प्रकार बूंदी बनाकर चाशनी में डालकर डुबा दीजिये. चाशनी में बूंदी को कल्छी से ऊपर नीचे कर दीजिये, थोड़ी ही देर में बूंदी चाशनी को शोककर मुलायम हो जाती है. कल्छी से बूंदी को ऊपर नीचे करते रहिये. ठंडी होने पर खिली खिली मीठी बूंदी तैयार है.

मीठी बूंदी आपके खाने के लिये तैयार है, स्वादिष्ट मीठी बूंदी आप अभी खाइये और बूंदी एकदम ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 माह तक रोजाना अपने लन्च और डिनर के बाद मीठी बूंदी निकालिये और खाइये.

मीठी बूंदी में जब वह चाशनी में हो, थोड़े से काजू या किशमिश भी अपनी इच्छानुसार डालकर मिला सकते हैं.


तहरी

वेजिटेबल तहरी


सामग्री

  • 2 कप चावल
  • 2 कप मिली जुली सब्जियाँ कटी हुई (गोभी, मटर, गाजर, आलू)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ी इलाइची
  • 3-4 लौंग
  • 2 तेज पत्ते
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक बारीक कटी हुई

परोसने के लिए

  • घी
  • हरी चटनी
  • पापड़
  • रायता

विधि

  • चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे|
  • सब्जियों को छोटे छोटे टुकडो में काट ले|
  • कुकर में तेल डाल के गरम करे, हींग, जीरा बड़ी इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डाल के पकाए|
  • प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ देर भूने, टमाटर डाल के गलने तक पकाए|
  • सब्जियां डाल के कुछ देर भूने चावल और सारे मसाले डाल के कुछ मिनट तक भूने|
  • नमक और पानी डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर दे|
  • एक सीटी आने के बाद गैस बंद करदे और कुकर की भाप निकलने के बाद कुकर को खोले|
  • अच्छे से मिला के सर्विंग प्लेट में डाले, ऊपर से एक चम्मच घी डाले, हरी धनिया और अदरक से सजा के हरी चटनी, पापड़ और रायते के साथ परोसे और खाए|

टमाटर पुलाव

टमाटर पुलाव


सामग्री

  • चावल - 1 कप (पके हुए)
  • टमाटर - 3 
  • हरी मिर्च - 1 
  • घी - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • मटर - ½ कप 
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 8 से 10 
  • अदरक - 1 इंच (पेस्ट)
  • गरम मसाला - बड़ी इलाइची -2, दालचीनी-½ इंच टुकडा़, लौंग-4, काली मिर्च-8 से10
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि

पुलाव के लिए टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. इसके बाद, साबुत मसाले जैसे कि बड़ी इलाइची (छीलकर), दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को मोटा-मोटा दरदरा कूट लीजिए.

पैन में घी डालकर गरम कीजिए. घी गरम होने पर मटर डाल दीजिए और 1 मिनिट ढककर के पका लीजिए. मटर के पक जाने पर इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.

उसी पैन में जीरा डाल लीजिए. इसके बाद, घी में दरदरे कुटे मसाले भी डाल दीजिए और मसाले को भून लीजिए. फिर इसमें टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स कीजिए, अदरक का पेस्ट, करी पत्ते भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से घी अलग न होने लगे.

मसाला भुनकर तैयार है, मसाले में मटर, नमक, आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. साथ ही, पके चावल भी डाल दीजिए. धीमी आंच पर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स करते रहिए.

टमाटर पुलाव बनकर के तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए और इसके चारों ओर हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिए. स्वाद में लाज़वाब टमाटर पुलाव को दही या अचार के साथ सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.

सुझाव

  • आप मटर के बिना भी पुलाव बना सकते हैं. 
  • ज्यादा तीखे स्वाद के लिए इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
  • करी पत्तों को जीरे के साथ भी भूना जा सकता है.


तवा पुलाव

तवा पुलाव


सामग्री

  • चावल - 1 कप (200 ग्राम) पके हुए
  • टमाटर - 400 ग्राम (बारीक कटे हुए)
  • उबले आलू - 2 (300 ग्राम)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर - 1 कप
  • मक्खन - 2-3 टेबल स्पून (50-60 ग्राम)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • पाव भाजी मसाला - 2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि

तवा पुलाव बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. पैन में 2-3 टेबल स्पून बटर डालकर मेल्ट होने दीजिए. बटर के मेल्ट होने पर  अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.

मसाला भून जाने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाल कर भूनें. टमाटरों को ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए. तब तक उबले हुए आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिए.

टमाटरों को चैक कीजिए, टमाटर पक चुके हैं, टमाटरों को थोडा़ सा मैश कर लीजिए. अब शिमला मिर्च और मटर के दाने डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए. सब्जी को ढककर 2 मिनिट पका लीजिए ताकि शिमला मिर्च और मटर नरम होकर तैयार हो जाएं.

सब्जी को चैक कीजिए, मटर नरम होकर तैयार हैं, सब्जी को हल्का सा मैश कर लीजिए. सब्जी में लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को मैश करते हुए मिला लीजिए.

सब्जी में ½ कप पानी डालकर मिला दीजिए . सब्जी को थोडा़ सा और मैश कर लीजिए. अब आलू डालकर मिलाते हुए मैश कीजिए.

सब्जी बनकर तैयार है, इसमें चावल डालकर अच्छे से मिला दीजिए. सब्जी और चावल को अच्छे से मिलने तक पका लीजिए. तवा पुलाव बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकाल लीजिए.

गरमा गरम स्वादिष्ट तवा पुलाव  को हरे धनिये से सजाएं. तवा पुलाव को दही या रायते के साथ परोसिये और खाईये.


सेवई पुलाव

सेवई पुलाव


सामग्री

  • सेवई (वरमीसैली) - 200 ग्राम (एक कप)
  • घी - 1 - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 8-10 (एक काजू दो टुकड़ों  में काट लीजिये)
  • मटर - 1/4 कप (मटर के दाने)
  • शिमला मिर्च - 1/4 कप ( लम्बाई में पतली पतली कटी हुई)
  • गाजर - 1/4 कप  (बारीक कटी हुई)
  • फूल गोभी - 1/4  (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 1- 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - 1/2  इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च साबूत - 5-6
  • लौंग - 2
  • बड़ी इलाइची - 2
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • नीबू - आधा नीबू का रस
  • हरा धनियां - 2 -3 टेबल स्पून (कतरा हुआ)

विधि

कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये.  सेवई घी में डालिये और हल्की ब्राउन होने तक भूनिये.  भुनने के बाद निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

काली मिर्च, लोंग और बड़ी इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये.

1 छोटी चम्मच घी कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये.  काजू डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनिये, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.  अब घी में जीरा डालकर भूनिये,  तुरन्त दरदरा किया मसाला डाल दीजिये, 2-3  बार चमचे से चलाइये.

हरी मिर्च, अदरक और मटर डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये, जब मटर नरम हो जाय, तब शिमला मिर्च और गोभी डाल कर मिलाइये और 2 मिनिट तक ढककर पकाइये,  टमाटर डाल कर, 1 मिनिट तक चला कर भूनिये.  अब सेवई की मात्रा का दुगना , 1 कप सिवई में 2 कप पानी और नमक डाल दीजिये.

पानी में उबाल आने के बाद सेवई डालिये, और फिर से उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. सेवई को धीमी गैस पर तब तक पकने दीजिये, जब तक कि सेवई सारा पानी न सोख लें.  गैस बन्द कर दीजिये. नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.   2 मिनिट तक सेवई को ढककर रखिये, ताकि वे बचा हुआ पानी भी सोख लेंगी और अच्छी खुशबू भी बर्तन के अन्दर भर जायेगी.

आपका सेवई पुलाव (Vermicelli Pulao) तैयार है.  पुलाव को बाउल या प्लेट में निकालिये.  हरे धनिये और काजू से सजाइये.  गरमा गरम सेवई पुलाव परोसिये और खाइये.

मसाले और सब्ज़ियां आप अपने स्वाद के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं.


नवरत्न पुलाव

नवरतन पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप (पके हुए)
  • मटर - ½ कप 
  • पनीर - ½ कप (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • फूल गोभी - ½ कप 
  • आलू - 1
  • गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • घी - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • काजू - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • बादाम - 2 टेबल स्पून 
  • किशमिश - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • साबुत गरम मसाले - 2 बडी़ इलायची, दालचीनी - 1 इंच टुकडा़, लौंग 4-5, काली मिर्च -10-12
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून

विधि

कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में काजू डालकर हल्का सा ब्राउन होने तक तलकर निकाल लीजिए. बादाम भी डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद, पनीर को भी हल्का सा भून कर निकाल लीजिए.

जब तक पनीर भुने, तब तक आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. पनीर को हल्का ब्राउन होते ही निकाल लीजिए. फिर, मटर के दानों को भी तेल में डाल दीजिए और 1 से 2 मिनिट के लिए ढककर भून लीजिए. भुनी मटर को एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद, आलू के टुकड़ों को भी तेल में डालकर हल्का ब्राउन भून लीजिए. सिके हुए आलू को भी निकाल लीजिए. कढ़ाई में गाजर और गोभी डाल दीजिए और क्रन्ची होने तक भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए.

बचे हुए गरम तेल में जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, कढ़ाई में साबुत मसालों को डालकर भून लीजिए. अब इसमें पके हुए चावल, नमक, नींबू का रस, भून कर रखी हुई सब्जियां, पनीर, भुने काजू और बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. नवरतन पुलाव बनकर तैयार है, इसे प्लेट में निकाल कर सर्व कीजिए.

सुझाव

  • चावल को पकाने के लिए, चावलों को साफ करके पानी में ½ घंटे के लिए भिगो दीजिए. इसमें दुगुना से थोड़ा कम पानी डालकर 10 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. पुलाव के लिए चावल तैयार हो जाएंगे.

नारियल भात

नारियल भात


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप (200 ग्राम)
  • ताजा नारियल - 1 कप कद्दूकस किया हुआ(100 ग्राम)
  • गुड़ - 1 कप (200 ग्राम)
  • घी - 2 -4 टेबल स्पून
  • बादाम - 6-7
  • काजू - 8-10
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • इलायची - 4-5
  • लौंग - 4
  • दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा

विधि

नारियल भात के लिये हम थोड़े कम कुक किये हुये चावल की जरूरत होती है. ये हम माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं और सामान्य गैस पर भी.

चावल को अच्छे से साफ करके धो लीजिए और आधे घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दीजिए. आधे घंटे बाद चावल को पानी से निकाल लीजिये.

माइक्रोवेव में चावल पकाने के लिए माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए. प्याले में 2 चम्मच घी डाल दीजिए और घी को 1 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. घी पिघलने पर प्याले को बाहर निकालिए, घी में दालचीनी और 4 लौंग डाल कर 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिए.

प्याले को बाहर निकाल लीजिए और चावल डाल दीजिए साथ ही पौने 2 कप पानी भी डाल कर, मिला दीजिए.
प्याले को हल्का सा खुला हुआ ढक कर माइक्रोवेव में रख दीजिए और 8 मिनिट के लिए माइक्रोवेवे कर लीजिए.

ड्राई फ्रूट काट कर तैयार कर लीजिए. 1 काजू के 6-7 टुकड़े करते हुए काट लीजिए और बादाम को भी पतला -पतला काट कर तैयार कर लीजिए. किशमिश के डंठल हटा कर साफ कर लीजिए. इलायची को छील कर इसके दानों का पाउडर बना लीजिए.

8 मिनिट बाद प्याले को माइक्रोवेव से निकाल लीजिए और इन्हें 15 मिनिट तक ऎसे ही ढका रहने दीजिए. चावल अच्छी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे.

पैन में 2-3 टेबल स्पून घी डालकर पिघलाईये कीजिए. घी पिघलने पर इसमें काट कर रखे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल कर हल्का सा भून लीजिए. कद्दूकस किया हुआ नारियल और क्रश किया हुआ गुड़ डालकर मिला दीजिए.

इसे तब तक पकाएं जब तक की गुड़ अच्छे से पिघल न हो जाए. गुड़ के मेल्ट हो जाने पर इसमें पके हुए चावल डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिए.

बर्तन को अच्छी तरह ढककर, एकदम धीमी आंच पर भात को 20 मिनिट तक पकने दीजिए. दम देने के बाद, ढककन खोलिये और इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए.

नारियल भात बनकर तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए. नारियल भात के ऊपर कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर इसे सजाएं.

सुझाव
  • परम्परागत रूप से नाराली भात में गुड़ से ही बनाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो गुड़ के बदले उतनी ही मात्रा में चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं.
  • चावल किसी भी बर्तन में गैस पर बनाये जा सकते हैं.
  • चावल को ज्यादा कुक न करें, वे खिले खिले और हल्के से सख्त रहें.

प्रचार प्रसार -------- 

मेथी पुलाव

मैथी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम ( एक कप)
  • मैथी - 200 ग्राम (एक कप कटी हुई)
  • घी 1 -2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 12 -15
  • लौंग - 5-6
  • बड़ी इलाइची - 2-3
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • मटर - 1/3 कप (छिले दाने)
  • शिमला मिर्च - 1-2
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)

विधि

चावल को साफ कीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

मैथी की पत्तियां तोड़िये, 2 बार साफ पानी से धोइये, थाली में तिरछा करके रखिये या चलनी में रख कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक को छीलिये और धो लीजिये.

मैथी को बारीक काट लीजिये, हरी मिर्च और अदरक बारीक काट लीजिये. काली मीर्च, लौंग, बड़ी इलाइची के दाने और दाल चीनी को दरदरा कूट लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर कुटे हुये मसाले डाल कर हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक, मटर और शिमला मिर्च डाल कर 2-3 मिनिट भूनिये, अब कटी हुई मैथी डालिये और फिर से 2-3 मिनिट तक भूनिये.

चावलों को पानी से निकालिये और इस भुने हुये मसाले मै मिलाइये और फिर से 2 मिनिट तक भूनिये.

ये चावल हम कुकर में या माइक्रोवेव किसी में पका सकते हैं,  चावल कुकर में पकाने के लिये, चावल से दुगनी मात्रा का पानी मिलाइये, नमक डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द करके एक सीटी आने तक पकाइये, सीटी आने पर गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और कुकर से आधा प्रेसर निकाल दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये, देखिये ये मैथी स्वादिष्ट पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये.

माइक्रोवेव में पुलाव बनाइये, मसाले मिले चावल, दुगना पानी और नमक प्याले में डालिये और 15 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट करके रख दीजिये, 15 बाद ये लजीज मैथी पुलाव (Methi Pulao)  तैयार है.

मैथी पुलाव (Methi Pulav)  को दही, चटनी या नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.


कश्मीरी पुलाव

कश्मीरी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • घी - 2-3 बडे़ चम्मच
  • हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़ों में कटा हुआ
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • किशमिश - 3 बडे़ चम्मच
  • काजू - 3 बडे़ चम्मच
  • बादाम - 3 बडे़ चम्मच
  • पिस्ते - 10-12
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • बडी़ इलायची - 2
  • दालचीनी - 1 इंच
  • लौंग - 4
  • काली मिर्च - 8-10
  • तेज पत्ता - 2

विधि

चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिए और बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.

एक बादाम से 6-7 टुकड़े के हिसाब से लम्बाई में काट लीजिए और एक काजू को 3-4 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिए, पिस्ते को लम्बाई में बारीक काट कर तैयार कर लीजिए, किशमिश के डन्ठल तोड़ लें और साफ कपड़े से पोंछ लीजिए.

घी गरम होने पर, जीरा डालिये, भूनिये, जीरा भुनने के बाद, साबुत मसाला, और तेज पत्ता डाल कर हल्का सा भून लीजिए अब इसमें कटा हुआ अदरक और अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और ड्राई फ्रूट डालकर भून लीजिए. सभी चीजों के भुन जाने और अच्छी सी महक उठने पर इसमें सौंफ पाउडर, चावल, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनिट अच्छे से मिक्स करते हुए भून लीजिए.

अब चावलों में 2 कप पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए और ढककर इन्हें 5 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए और चैक कीजिए और अच्छी तरह चला दीजिये, फिर से 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए, और अच्छी तरह चला दीजिये, फिर से ढककर, 3 मिनिट पकने दीजिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पक कर तैयार हैं., गैस बन्द कर दीजिये और चावल को 10-15 मिनिट के लिए ढके रहने दीजिए और उसके बाद पुलाव को प्याले या प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये और ड्राई फ्रूट से सजाइये और परोसिये.

सुझाव
कश्मीरी पुलाव के लिए आप पहले से पके हुए चावल भी ले सकते हैं. इसमें सिर्फ सारे मसाले और ड्राई फ्रूट भून लीजिए और इन्हें पहले से पके हुए चावलों में मिला कर मिक्स कर लीजिए, कश्मीरी पुलाव बनकर तैयार हो जायेगा.
पुलाव में ड्राई फ्रूट आप अपनी पसंद अनुसार, जो ड्राई फ्रूट ज्यादा पसन्द करते हैं वह ज्यादा ले सकते हैं और जो कम पसन्द करते हैं उन्हैं कम ले सकते हैं और अगर कोई ड्राई फ्रूट आपको पसन्द न हो उसे हटा सकते हैं.


प्रचार प्रसार - 

#पायलट का हाथ सबका विकास

सनातन

फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...