मेथी पुलाव

मैथी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम ( एक कप)
  • मैथी - 200 ग्राम (एक कप कटी हुई)
  • घी 1 -2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 12 -15
  • लौंग - 5-6
  • बड़ी इलाइची - 2-3
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • मटर - 1/3 कप (छिले दाने)
  • शिमला मिर्च - 1-2
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)

विधि

चावल को साफ कीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

मैथी की पत्तियां तोड़िये, 2 बार साफ पानी से धोइये, थाली में तिरछा करके रखिये या चलनी में रख कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक को छीलिये और धो लीजिये.

मैथी को बारीक काट लीजिये, हरी मिर्च और अदरक बारीक काट लीजिये. काली मीर्च, लौंग, बड़ी इलाइची के दाने और दाल चीनी को दरदरा कूट लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर कुटे हुये मसाले डाल कर हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक, मटर और शिमला मिर्च डाल कर 2-3 मिनिट भूनिये, अब कटी हुई मैथी डालिये और फिर से 2-3 मिनिट तक भूनिये.

चावलों को पानी से निकालिये और इस भुने हुये मसाले मै मिलाइये और फिर से 2 मिनिट तक भूनिये.

ये चावल हम कुकर में या माइक्रोवेव किसी में पका सकते हैं,  चावल कुकर में पकाने के लिये, चावल से दुगनी मात्रा का पानी मिलाइये, नमक डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द करके एक सीटी आने तक पकाइये, सीटी आने पर गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और कुकर से आधा प्रेसर निकाल दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये, देखिये ये मैथी स्वादिष्ट पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये.

माइक्रोवेव में पुलाव बनाइये, मसाले मिले चावल, दुगना पानी और नमक प्याले में डालिये और 15 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट करके रख दीजिये, 15 बाद ये लजीज मैथी पुलाव (Methi Pulao)  तैयार है.

मैथी पुलाव (Methi Pulav)  को दही, चटनी या नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.

प्रचार प्रसार ----------
बूझो तो जनु

मेकरोनी का पुलाव

मेकरोनी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप (पके हुए)
  • मैकरोनी - 1 कप (पकी हुई)
  • टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर - 1/2 कप
  • काजू - 20-25
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच (पतला पतला बारीक कटा हुआ)
  • साबुत गरम मसाले बडी़ इलायची-1 , लौंग-4, काली मिर्च-10-11, दालचीनी- ½ इंच टुकडा़
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून

विधि

पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. गैस धीमी कर दें. जीरा भून जाने पर इसमें पतला कटा हुआ अदरक, बड़ी इलाइची को छील कर, उसके दाने, साबुत मसाले डाल दीजिए. इन्हें हल्का सा भून लेने के बाद, हरी मटर डाल डीजिए और ढककर 1 से डेढ़ मिनिट तक भून लीजिए.

पैन को खोलिये, कटी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए और इसे भी एक से डेढ़ मिनिट तक के लिए चलाते हुए भून लीजिए. सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और ढककर 2 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सब्जियों के पक जाने के बाद इसमें पिज्जा सॉस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कटे हुए काजू के टुकडे़ और पका कर रखी हुई मैकरोनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

अब पका कर रखे हुए चावल भी कलछी से अलग अलग करते हुये डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गरमा गरम मेकरोनी राइस पुलाव बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट मेकरोनी राइस पुलाव बना है, परोसिये और खाइये.

सुझाव: आप पुलाव में अपनी पसन्द के अनुसार जो सब्जियां डालना चाहें डाल सकते हैं. साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट भी आप अपनी पसंद अनुसार डाल सकते हैं.


प्रचार प्रसार ------- 
भारतीय प्रधानमंत्री 

केसर का पुलाव

केसर पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम ( 1 कप )
  • केसर - आधा छोटी चम्मच
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 5 - 6
  • लोंग - 2-3
  • दाल चीनी -1 इंच लम्बा टुकड़ा, टुकड़े कर लीजिये
  • बड़ी इलाइची - 2 (छील कर दाने निकाल लीजिये)
  • काजू -15 (एक काजू को 2 टुकड़ो में काट लीजिये)
  • किशमिश - 30 - 35 (डंठल तोड़कर, कपड़े से पोंछ दीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

विधि

चावलों को साफ करके, 2 बार धोकर, 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. (चावल खिले खिले, और स्वादिष्ट बनते हैं, साथ में आपकी गैस की भी बचत होगी).

केसर को एक टेबल स्पून पानी में आधा घन्टे पहले भिगो दीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  घी काजू हल्के से भून कर निकाल लीजिये, जीरा डालिये, जीरा कड़कने के बाद, काली मिर्च, लोंग, दालचीनी, इलाइची के दाने डाल कर, हल्का सा भून लीजिये

इस मसाले में चावल डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब इनको माइक्रोवेव सेफ प्याले में निकालिये. पानी, नमक, किशमिश और केसर मिला दीजिये.  माइक्रोवेव में  12 मिनिट के लिये माइक्रोवेव होने रख दीजिये.   केसर पुलाव बनकर तैयार हो गया है.

पुलाव को कुकर में बनाना चाहते हैं:  कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये. काजू डालकर हल्के से भून कर निकाल लीजिये,  जीरा डालकर कड़काइये, इसके बाद काली मिर्च, लोंग, दालचीनी, इलाइची के दाने डाल कर हल्का सा भून लीजिये.  चावल डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब चावल से दुगना पानी डाल कर, नमक, केसर पानी सहित और किशमिश डाल दीजिये.  कुकर बन्द कर दीजिये. 1 सीटी आने तक पकायें.  गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेसर निकाल कर कम कर दीजिये क्यों कि चावल ज्यादा पक जायेंगे.

कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये और चावल प्याले या प्लेट में निकाल लीजिये,  आपका केसर पुलाव तैयार हैं. गरमा गरम केसर पुलाव, दही, चटानी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.


प्रचार प्रसार --- #IMA_EXPOSED



अगर आप भी प्रचार प्रसार कराना चाहते है तो सब्सक्राइब कीजिये और कॉमेंट बॉक्स में लिख भेजे

कटहल का पुलाव

कटहल का पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
  • कटहल - 200 ग्राम
  • घी - 3 टेबल स्पून
  • काजू - 7-8 ( चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • जीरा -  आधा छोटी चम्मच
  • लोंग - 5-6
  • काली मिर्च - 8-10
  • बड़ी इलाइची - 2
  • दाल चीनी  - 1-2 टुकड़े
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस या पेस्ट कर लीजिये)
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक स्वादानुसार - ( एक छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि

चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगोने रख दीजिये.

कटहल को धोइये, हाथों को तेल लगाकर चिकना कीजिये, कटहल को 1 इंच लम्बे टुकड़े करते हुये काट लीजिये, कटहल के बीज से छिलके हटा दीजिये.

लोंग, काली मिर्च, इलाइची और दाल चीनी के दानों को कूटकर दरदरा कर लीजिये.

कुकर में

घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर चमचे से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये कटहल निकाल कर प्लेट में रखिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल कर रखिये. बचे हुये घी में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डाल कर, चमचे से चलाते हुये मसाले को 2-3 मिनिट तक भूनिये.

इस मसाले में चावल डाल कर 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भून लीजिये, सेके हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये, अब चावल की मात्रा से दुगनी मात्रा पानी की डाल कर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दीजिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये.  एक सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये. गैस बन्द कीजिये, कुकर का थोड़ा सा प्रेशर सीटी ऊपर करके निकाल दीजिये.

कुकर का सारा प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये, कटहल का पुलाव तैयार है.   पुलाव को प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये.

माइक्रोवेव मे

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये, हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये घी में जीरा डालकर तड़काइये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डालकर चमचे से चलाते हुये मसाले को 2 मिनिट तक भूनिये, इस मसाले में चावल डाल कर चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये.  तले हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये.

माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में यह मिश्रण डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक भी मिला दीजिये, ढक्कन बन्द कीजिये, और माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.

कटहल का पुलाव तैयार हो गया है, पुलाव में कतरे हुये हरे धनिये डाल कर सजाइये. गरमा गरम पुलाव परोसिये और खाइये.

प्रचार प्रसार --------- 

हरा भरा पुलाव

हरा भरा पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 100 ग्राम (एक छोटा बन्च)
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
  • मटर - आधा कप छिले दाने
  • शिमला मिर्च - 1 (बीज निकाल कर छोटा छोटा काट लीजिये)
  • लोंग - 4
  • काली मिर्च - 8
  • बड़ी इलाइची - 2-3 (छील कर दाने निकाल लीजिये.
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • नमक - स्वादानुसार (छोटी 3/4 चम्मच)

विधि

चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. बाद में चावलों से पानी निकाल दीजिये.

हरा धनियां साफ कीजिये, मोटी डंडी निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर हटा दीजिये और दोंनो को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

लोंग, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची के दाने दरादरा कूट लीजिये. कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. गरम घी में दरादरा किया मसाला डालिये, हल्का सा भूनिये, मटर के दाने, शिमला मिर्च और अदरक डाल कर 2 मिनिट तक भून लीजिये.

सब्जियां भूनने के बाद चावल और पिसा धनिये का मसाला डालिये और 2 -3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भून लीजिये. अब चावल की मात्रा का दुगना पानी डाल कर मिलाइये, नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये.

कुकर में एक सीटी आने के बाद आग बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेसर खतम होने पर कुकर का ढक्कन खोलिये.  खुशबूदार हरा पुलाव तैयार है.

हरा वेज पुलाव माइक्रोवेव में पकाइये:
चावल मसाला भूनने के बाद इनको माइक्रोवेव में पकाने बाले कांच के प्याले में डालिये और अब चावल की मात्रा का दुगना पानी डाल कर मिलाइये, नमक डाल कर मिलाइये, प्याले का ढक्कन बन्द कर दीजिये, बर्तन को माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  लीजिये स्वादिष्ट हरा वेज पुलाव तैयार हो गया.

गरमा गरम हरा वेज पुलाव दही और पापड़ के साथ परोसिये और खाइये.

प्रचार प्रसार --------


अगर आप भी चाहते है कि प्रचार प्रसार हो तो अपने पॉडक्ट की जानकारी भेजे

ग्रीन फ्राई राइस

ग्रीन फ्राइड राइस


सामग्री

  • 2 कप पके हुए बासमती चावल
  • 4-5 हरी गोभी के टुकड़े
  • 4-5 फ्रेंच बीन्स बारीक कटी हुई
  • ½ कप पालक बारीक कटी हुई
  • ½ कप हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • ¼ कप अंकुरित मूंग
  • ½ कप प्याज़ कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च छोटे टुकडो में कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 3 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे प्याज़ डाल के कुछ देर भूने फिर कटी हुई हरी गोभी, अंकुरित मूंग और बीन्स डाल के हल्का मुलायम होने तक पका ले|
  • कटा हुआ पालक, हरा प्याज़ और शिमला मिर्च डाल के थोड़ी देर और पकाए, फिर पका हुआ चावल डाल के अच्छे से मिला दे|
  • नमक और चिली सॉस डाल के अच्छे से मिला के 1-2 मिनट के भून के गैस बंद करदे|
  • ग्रीन फ्राइड राइस तैयार है गरम गरम सर्वे करे|


  • प्रचार प्रसार ------- 

गट्टा पुलाव

गट्टा पुलाव


सामग्री

गट्टा बनाने के लिये
  • बेसन - 100 ग्राम (1 कप)
  • दही -    2-3 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
  • तेल -  2 टेबल स्पून
पुलाव के लिये
  • बासमती चावल - 200 ग्राम (1 कप)
  • घी - 2 - 3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1- 2 (छोटी छोटी कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लोंग - 4
  • काली मिर्च - 10
  • बड़ी इलाइची - 2
  • दाल चीनी - 1 छोटा टुकड़ा
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून

विधि

चावल को साफ करके, धो लीजिये,1 घंटे पानी में भीगने दीजिये. चावलों को धोकर पानी को निकाल दीजिये.

चावलो को माइक्रोवेव में पकाना है, तब चावल, और चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक और 1 छोटी चम्मच घी माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये, माइक्रोवेव में रखकर 12 मिनिट तक पका लीजिये.

यदि आपको चावल कुकर में बनाने है, तब चावल, चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक, कुकर में डालिये, एक सीटी आने तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. आधा प्रेसर कुकर से, सीटी ऊपर करके निकाल दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये. चावल बन चुके हैं.

गट्टा बनाने के लिये

बेसन में सभी मसाले, दही और तेल डाल कर, हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से रोटी जैसा आटे की तरह नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को चार भागों में बांटिये. दोनों हाथों से बेलनाकार, आधा इंच मोटे रोल बना लीजिये.

एक बर्तन में 500 ग्राम पानी डालकर गरम कीजिये, इतना पानी लीजिये कि बेसन के रोल अच्छी तरह डूब जायं, पानी में उबाल आने के बाद, बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये, 10 - 12 मिनिट तक तेज गैस पर उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. पानी को निकाल दीजिये (इस बेसन के पानी को आप आटा गूथने के काम मे, या दाल में डाल कर काम में ला सकते हैं). रोल को ठंडा होने के बाद, चाकू से आधा से 1 सेमी. मोटे, गट्टे काट कर तैयार कर लीजिये.

लोग, काली मिर्च और इलाइची के दाने छील कर, दरदरा कूट लीजिये.

एक कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, दरदरा किया हुआ मसाला डालकर, हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर 1 मिनिट भूनिये. गट्टे डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब इन गट्टों में पके हुये चावल डालकर मिलाइये. गैस बन्द कर दीजिये. आपका खुशवू दार गट्टा पुलाव तैयार है.

पुलाव को प्याले या प्लेट में निकालिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम गट्टा पुला चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

प्रिय मित्रों नमस्कार ,
आपके सहयोग की आवश्यकता है 6201150716 पर paytm कीजिये ।।।
सहयोग के लिए धन्यवाद ।।।।
अगर प्रचार प्रसार कराना चाहते है तो प्रोडक्ट की पूरी जानकारी कॉमेंट बॉक्स में दीजिये ।।। 5 बार निःषुल्क 

फ्रूट पुलाव

फ्रूट पुलाव


सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा
  • 4-5 लौंग
  • ½ छोटा चम्मच कालीमिर्च
  • 2-3 हरी इलाइची
  • 2 तेज पत्ता
  • 2 बड़ा चम्मच काजू
  • 2 बड़ा चम्मच बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • ½ सेब बारीक कटा हुआ
  • ½ कप अनानास बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • केसर के कुछ धागे
  • 1 बड़ा चम्मच गुनगुना दूध
  • 1 चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे.
  • चावल को दो कप पानी, इलाइची, लौंग, तेजपत्ता, कालीमिर्च, दालचीनी, और एक चम्मच घी डाल के पका ले. चावल पकने के बाद खिला खिला होना चाहिए.
  • पानी चावल के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है.
  • चावल पकने के बाद, कढाई में बचा हुआ घी डाल के गरम करे, हरी मिर्च डाल के भुने, फिर काजू बादाम, किशमिश डाल के भूने. फिर कटे हुए फल और चावल डाल के मिला दे.
  • नमक और केसर वाल दूध डाल के कुछ देर भूने. फिर गैस बंद कर दे.
  • गरमागरम फ्रूट पुलाव अपने मनपसंद रायते के साथ परोसे.
सहयोग करे

प्रिय मित्रों, आपके सहयोग की आवश्यकता है ताकि सुचारू रूप से लिखते रह सकू , नए नए जानकारी प्राप्त करने के लिए सहयोग मिलेगा ।।
6201150716@paytm पर upi कीजिये या 6201150716 पर paytm कीजिये ।।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद ।।।।।

मूंगदाल की खिचड़ी

दलिया मूंगदाल खिचड़ी


सामग्री

  • दलिया- 1/3 कप (50 ग्राम)
  • मूंगदाल- 1/3 कप (50 ग्राम) (धुली हुई)
  • घी- 1 टेबल स्पून
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि

दलिया और मूंग की दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को कुकर में डालकर भून लीजिए. इसके लिए, गैस जलाकर कुकर गरम कीजिए और इसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर कुकर में दलिया डाल दीजिए. दलिया को लगातार चलाते हुए रंग बदलने तक और अच्छी सी महक आने तक भून लीजिए.

दलिया के भुन जाते ही, कुकर में धुली हुई मूंग की दाल डाल दीजिए. इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, कुकर में 2.5 कप पानी डाल दीजिए. फिर, इसमें ½ छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा नमक और हल्दी पाउडर डालकर मिला दीजिए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और खिचड़ी को एक सीटी आने तक पकने दीजिए.

जैसे ही कुकर में सीटी आ जाए, वैसे ही गैस एकदम धीमी कर दीजिए और धीमी आंच पर खिचड़ी को 3 से 4 मिनिट तक पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का सारा प्रैशर खत्म होने तक खिचड़ी को कुकर में ही रहने दीजिए.

कुकर का प्रैशर समाप्त होने के बाद, कुकर का ढक्कन खोलिए. खिचड़ी बनकर तैयार है, पर हल्की सी गाढ़ी है. इसमें ½ कप पानी डाल दीजिए और खिचड़ी को उबाल आने तक पका लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए. खिचड़ी तैयार हो गई है.


दाल सब्जी बिरयानी

दाल सब्जी बिरयानी


सामग्री

  • ¼ कप धुली मसूर की दाल
  • 1 कप बिरयानी का चावल
  • ½ कप गोभी के टुकड़े कटे हुए
  • ¼ कप हरे मटर के दाने
  • 2 टमाटर कद्दूकस करे हुए
  • 2 प्याज़ लम्बाई में कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 छोटे चम्मच खसखस (पानी में भीगी हुई)
  • 1 चुटकी केसर
  • 3 बड़े चम्मच घी या तेल
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • खसखस को पानी में भिगो के पीस ले. चावल और दाल को पानी से धोकर अलग अलग भिगो के रख दे.
  • गोभी और मटर के दानो को थोडा पकने तक भाप में पका ले. चावल में 5 कप पानी डाल के एक कनकी रह जाने तक पका ले.
  • पानी निकाल के अलग रख दे.
  • केसर को 2 चम्मच गरम दूध में भिगो के रख दे.
  • अब एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे, लम्बाई में कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भून के निकाल ले.
  • बचे हुए घी में अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के भूने, टमाटर डाल के दो मिनट तक भूने. फिर धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर और खसखस का पेस्ट डाल के घी अलग होने तक भूने.
  • इस मसाले में भीगी हुई दाल और आधा कप पानी डाल के गलने तक पकाए, पहले से पकी हुई सब्जियां और गरम मसाला डाल के अच्छे से मिलाये केसर वाला दूध डाल के कुछ सेकंड तक भूने.
  • अब माइक्रोवेव के बर्तन में नीचे भुना हुआ प्याज़ डाले, फिर आधा चावल फैला के डाल दे.
  • अब दाल और सब्जियों का मिश्रण डाले फिर ऊपर से बाकी बचा हुआ चावल फैला दे.
  • भुना हुआ प्याज डाल के ऊपर से दो चम्मच दूध डाल के  ढक्कन ढक के माइक्रोवेव में पांच-सात मिनट तक पकाए.
  • बिरयानी तैयार है प्याज़ और पुदीने के राइते के साथ खाए और खिलाये.
अगर चाहिए घर बैठे तो मेसेज कीजिय

सनातन

फव्वारे, मकबरे और बिरियानी की हकीकत!! "ऊंट को काटकर उसमें गाय भरो, गाय में बकरा भरो, बकरे में मुर्गा भरो और मुर्गे में अंडे भरो! फिर इस...