मनुस्मृति जरूरी है न कि संविधान रद्दी का टुकड़ा

जब #मनुस्मृति थी तब #सावित्री ने अपने माता-पिता की मर्जी के बिना #सत्यवान के साथ विवाह किया था 

जब मनु स्मृति थी तब माता #सीता ने #स्वयंवर के माध्यम से अपना वर भगवान #राम को चुना था 

जब मनु स्मृति थी तब #गार्गी ने #वेदों की रचना में अपना योगदान दिया था 

जब मनु स्मृति थी तब #आपला और #घोषा ने #ऋग्वेद के दशम मंडल में सूक्त की रचना की थी
 
जब मनुस्मृति थी तो #मंडन मिश्र की पत्नी #भारती ने अपने पति और शंकराचार्य के मध्य #शास्त्रार्थ के निर्णायक के पद को स्वीकार किया था और अपने पति की इच्छा के विरुद्ध #निर्णय देने का काम किया था 

जब मनु स्मृति थी तो #शंकराचार्य जी का भारती के साथ-साथ शास्त्रार्थ हुआ था और शंकराचार्य जी ने उनकी विदुता का लोहा माना था 

जब मनु स्मृति थी तो एक #गड़रिये की बेटी अहिल्या का विवाह एक राजा के पुत्र के साथ हुआ था

जब मनु स्मृति थी तो एक नारी #देवीअहिल्या ने अपने राज्य का संचालन किया था जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है 

जब मनु स्मृति थी तो #जीजाबाई ने #शिवाजी जैसे पुत्र का पालन पोषण करके उन्हें योग्य बनाया था जिन्होंने #हिंदीस्वराज की स्थापना की थी

जब मनुस्मृति थी तो राजा के साथ राज सिंहासन पर उसकी पत्नी साथ में बैठती थी और राजकाज में अपनी भूमिका का निर्वाह करती थी

जब मनु स्मृति थी तो 22 महिलाएं #ब्रह्मवादिनी के रूप में जानी जाती थी

जब मनु स्मृति थी #लक्ष्मी बाई ने बचपन में ही #युद्ध कौशल सीखा था और बाद में युद्ध के मैदान में अंग्रेजों के को पराजित किया था 

जब मनुस्मृति थी तो भारत की #संविधान सभा में 15 महिला है बिना किसी #आरक्षण के चुनकर आई थी जिसमें #वंचित समाज की भी महिलाएं थी

लेकिन जब संविधान से व्यवस्थाएं संचालित होती हैं तो भारत में महिलाओं को उनका प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण की व्यवस्था करनी पड़ रही है
#मनस्मृति

अल्पसंख्यक की परिभाषा स्पष्ट नहीं है भारत में

सुप्रीम कोर्ट ने उस PIL को खारिज कर दिया, जिसमें यह मांग की गई थी कि भारत के Minorities स्कूलों में भी Right to Education Act (RTE) लागू किया जाए। ⚖️📚

यह PIL एक NGO द्वारा दायर की गई थी, जिस पर Supreme Court ने ₹1 लाख की पेनल्टी भी लगाई है। 💰

माननीय न्यायमूर्ति नागरत्ना और न्यायमूर्ति महादेवन की पीठ के समक्ष आया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह 2014 में प्रमाती एजुकेशनल एंड कल्चरल ट्रस्ट मामले में यह फैसला दे चुका है कि माइनॉरिटी स्कूलों पर RTE एक्ट लागू नहीं होगा।

🙏 नम्रतापूर्वक माननीय सुप्रीम कोर्ट से कुछ प्रश्न हैं —
❓ Minorities की परिभाषा कहाँ है?
❓ किस कानून के अंतर्गत माइनॉरिटी को परिभाषित किया गया है?
📘 National Minority Commission Act में भी माइनॉरिटी की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं है।
📄 माइनॉरिटी एजुकेशन से संबंधित 2004 के प्रावधानों में भी माइनॉरिटी की परिभाषा नहीं दी गई है।
आज तक माइनॉरिटी की पहचान करने के लिए —
❌ कोई आयोग नहीं बनाया गया
❌ कोई विशेषज्ञ समिति नहीं बनी
यह भी आज तक तय नहीं हुआ कि —
❓ माइनॉरिटी 1% होगी, 2% होगी या 3%
❓ पहचान राज्य स्तर पर होगी या राष्ट्रीय स्तर पर
❓ जिला स्तर पर पहचान होगी या नहीं
❓ माइनॉरिटी की यूनिट 100 होगी, 1000 होगी, लाख होगी या करोड़ होगी
📜 भारत के संविधान में माइनॉरिटी की कोई परिभाषा नहीं है।
⚖️ भारत के किसी भी कानून में माइनॉरिटी की स्पष्ट परिभाषा नहीं है।
इसके बावजूद —
✔️ माइनॉरिटी कमीशन चल रहा है
✔️ माइनॉरिटी अफ़र्मेटिव एक्शन चल रहा है
✔️ माइनॉरिटी के नाम पर लोन दिए जा रहे हैं
✔️ माइनॉरिटी के नाम पर छात्रवृत्तियाँ हैं
✔️ माइनॉरिटी के नाम पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटियाँ चल रही हैं
✔️ माइनॉरिटी के नाम पर वक़्फ़ बोर्ड चल रहा है
✔️ माइनॉरिटी के नाम पर वक़्फ़ ट्रिब्यूनल चल रहा है
लेकिन —
❌ न संविधान में माइनॉरिटी परिभाषित है
❌ न किसी कानून में माइनॉरिटी परिभाषित है
और दुख की बात यह है कि
माननीय सुप्रीम कोर्ट भी इस विषय को परिभाषित नहीं करना चाहता,
इस पर आना नहीं चाहता,
और इस पर चर्चा करना नहीं चाहता।
⚖️📜
#MinorityDefinition #EqualLaw #RTE
#Constitution
@HMOIndia @PMOIndia 

मनुस्मृति और नारी अधिकार

मनुस्मृति। जब मुद्दाविहीन हो जाओ तो मनुस्मृति को गाली दे दो। जब स्वयं को आधुनिक व बुद्धिजीवी दिखाना हो तो मनुस्मृति को गाली दे दो। जब वोक दिखना हो तो मनुस्मृति को गाली दे दो।

मनुस्मृति कहती है कि कन्या का अविवाहित रह जाना बेहतर है, लेकिन उसका विवाह किसी गुणहीन पुरुष से नहीं किया जाना चाहिए। नारी-सशक्तिकरण के लिए इससे बेहतर समझ रखते हैं आप? मनुस्मृति कहती है कि शारीरिक परिपक्वता के बाद निर्धारित अवधि तक प्रतीक्षा करने के बाद ही लड़की का विवाह हो, उस समय के हिसाब से 17 वर्ष तक। बाल-विवाह के विरुद्ध इससे बेहतर कोई प्रमाण है आपके पास?

मनुस्मृति कहती है - विन्देत सदृशं पतिम्। कन्या अपने योग्य पति का स्वयं वरण करे। यदि अभिभावक विवाह नहीं कराते और कन्या स्वयं पति चुन ले, तो न कन्या किसी पाप या अपराध की भागी होती है, और न वह पुरुष जिसे वह चुनती है। स्वेच्छा और कंसेंट को इससे बेहतर परिभाषित कर सकते हैं आप?

पुत्रेण दुहिता समा। पुत्री पुत्र के समान है। स्त्री-पुरुष समानता के लिए मनुस्मृति से बेहतर कुछ ला सकते हैं आप? क़ुरान या बाइबिल लेकर आइए, देख लीजिए। स्वयं डॉ आंबेडकर ने बुढ़ापे में मनुस्मृति का लोहा माना है, उत्तराधिकार वाले विषय को लेकर। मनुस्मृति माता की निजी संपत्ति को अलग से मान्यता देती है और उसे अविवाहित पुत्री का भाग बताती है। परिवार में महिलाओं को सशक्त रखने के लिए इससे बेहतर कोई व्यवस्था अबतक लेकर आए आप?

बल, दबाव या जबरन नियंत्रण से स्त्रियों को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। विश्वसनीय पुरुष भी उन्हें क़ैद नहीं रख सकते। आत्मानमात्मना यास्तु रक्षेयुस्ताः सुरक्षिताः। मतलब, जो स्त्री अपने विवेक से अपनी रक्षा करती हैं, वही सुरक्षित है। बाहरी निगरानी से ऊपर विवेक को रखा गया है। स्त्रियों को विवेकी माना गया है। इससे अधिक सम्मान देते हैं आप? आपने तो अपनी बहन तक को चुनावी राजनीति में खुद के 2 दशक बाद उतारा।

धन के देखभाल एवं प्रबंधन के लिए मनुस्मृति ने स्त्रियों पर विश्वास जताया है। राजा को मनुस्मृति आदेश देती है कि ऐसी स्त्रियों की रक्षा करे जिनके पति बाहर हैं, जिनका परिवार प्रभावशाली नहीं है, जो बीमार हैं या जिनके पति या पुत्र नहीं हैं। अगर कोई संबंधी भी किसी स्त्री की संपत्ति हड़पता है तो उसे चोर मानकर दंड देने को कहा है। इससे अधिक परवाह है आपको स्त्रियों की?

पति को आदेश है कि बाहर जाने से पहले पत्नी की आजीविका की व्यवस्था करके जाए। अब ये मत कहिएगा कि पत्नी ख़ुद नहीं कर सकती क्या। जीवेच्छिल्पैरगर्हितैः। आगे ये भी लिखा है कि पति न करे तो स्त्री ख़ुद सम्मानजनक कार्यों के जरिए कमाए। आत्मनिर्भरता के लिए इससे बेहतर नियम बना लेंगे आप?

तस्मात्साधारणो धर्मः श्रुतौ पत्न्या सहोदितः। धार्मिक कार्य पति-पत्नी साथ मिलकर करें। पत्नी के बिना कोई अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। हमारे यहाँ पत्नी को बेगम नहीं, अर्धांगिनी कहा गया है। यहीं से निकला है 'आधी आबादी'। पूरे पचास प्रतिशत - उतना ही, जितना पुरुष का हिस्सा। पचास-पचास। इससे अधिक सटीक तरीके से बराबरी का सन्देश दे सकते हैं आप? अन्योन्यस्य। एक-दूसरे के प्रति। वैवाहिक जीवन में भी दोनों की ज़िम्मेदारियाँ हैं। मनुस्मृति कहती है कि न स्त्री और न ही पुरुष वैवाहिक मर्यादा का उल्लंघन करे। इसमें क्या जोड़ देंगे आप क्रांतिकारी कहलाने के लिए? कुछ बाक़ी है क्या? मनुस्मृति कहती है कि नियम दोनों पर हैं।

मनुस्मृति ने स्त्री को महाभागाः (सौभाग्यशालिनी और सौभाग्य लाने वाली) कहा। मनुस्मृति ने स्त्री को पूजार्हाः (सम्मान की अधिकारी) कहा। मनुस्मृति ने स्त्री को गृहदीप्तयः (घर को प्रकाशित और प्रसन्न रखने वाली) कहा। परिवार के सुख का आधार कहा। गृहस्थ-जीवन का प्रत्यक्ष आधार कहा।

अब जिसने परिवार नामक संस्था को ख़त्म करने का लक्ष्य ले रखा हो, उसे ये सब बुरा लगेगा ही। वो पूछेगा कि स्त्री परिवार के सुख के लिए तिनका भी क्यों हिलाए। वो ये नहीं पूछेगा कि मनुस्मृति ने पुरुष को भी स्त्री के भरण-पोषण की ज़िम्मेदारी उठाने को क्यों कहा है।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते… रटा-रटाया है, इसीलिए इसे नहीं गिनाया। सबको पता है। इसी प्रसङ्ग में ये भी लिखा है कि जिस घर में स्त्री दुःखी रहती है वह परिवार शीघ्र नष्ट होता है। यानी, परिवार की स्थिति का पैमाना यह तय कर दिया गया है कि उसमें महिलाओं को प्रसन्न रखा जा रहा है या नहीं।

लेकिन नहीं, गाली तो केवल मनुस्मृति को ही पड़ेगी। क़ुरान और बाइबिल का नाम नहीं लिया जाएगा। राहुल गाँधी आज 'स्त्रीवादी' बने हैं, काश मनुस्मृति पढ़ लिया होता कम से कम। पढ़ा तो हमने भी नहीं है, इसीलिए जो कहा जाता है मान लेते हैं। सफाई देने लगते हैं कि ये उस समय की व्यवस्था थी।

मनुस्मृति से अधिक फेमिनिज्म और कहीं नहीं है। फ़िलहाल इस इकोसिस्टम के लिए तो फेमिनिज्म सिर्फ़ अश्लीलता और अंग-प्रदर्शन ही है।

बिहार में देश का अब तक का सबसे बड़ा शिक्षक भर्ती घोटाला 2003-2026

*📢 बिहार शिक्षक भर्ती: 2003 से 2026 तक ठेके से घोटाले तक*

*🛑2003 - शिक्षा मित्र योजना*
- लालू-राबड़ी सरकार में पंचायत स्तर पर ठेके पर भर्ती
- मानदेय: ₹1500 महीना, योग्यता: सिर्फ 12वीं पा
- बिना परीक्षा, मुखिया जी ने बहाल किया 6830

🛑2006 - नियोजित शिक्षक नियमावली*
- नीतीश सरकार ने नियमावली बनाई, शिक्षा मित्रों को नियोजित बना दिया
- पंचायत शिक्षक, प्रखंड शिक्षक, नगर शिक्षक - अलग अलग
- मानदेय ₹4000-5000, फिर 2010 में ₹1000-1000 बढ़ा, 2013 में ₹3000 बढ़ा
- सर्टिफिकेट देखकर नियोजन, कोई परीक्षा नहीं, 50% महिला आरक्षण cf786830

*🛑 2015-2022 नियोजन*
- इसी पैटर्न पर हर साल नियोजन होता रहा
- नियोजित = ना पेंशन, ना PF, ना DA - सिर्फ मानदेय
- इग्नू से ट्रेनिंग करवाकर 

*2023 - BPSC TRE 1.0 - पहला सरकारी शिक्षक*
- 1.70 लाख पदों पर BPSC से पहली बार परीक्षा से भर्ती
- राज्य कर्मी का दर्जा मिला, पर फर्जीवाड़ा शुरू

*🛑2023-24 - TRE 2.0 & TRE 3.0 - घोटाले का दौर*
- TRE 2.0: EOU चार्जशीट में पेपर लीक कन्फर्म
- TRE 3.0: पिकअप वैन से पेपर लीक, फर्जी डोमिसाइल
- आपके RTI से खुलासा: TRE 1 और 2 में महिला आरक्षण Vertical, TRE 3 में Horizontal - एक भर्ती में 2 नियम

*🛑2025-26 - बर्खास्तगी और पर्दाफाश*
- बक्सर: 15 बर्खास्त, 14 UP के - फर्जी जाति प्रमाण
- मधेपुरा: अयोग्य शिक्षकों को नोटिस
- गया फतेहपुर: 44 में 43 बाहर के राज्यों के
- BPSC जवाब: "जांच हमारी जिम्मेदारी नहीं"

*🛑2026 - TRE 4.0 - नया नोटिफिकेशन*
- 18 अगस्त 2026 को 32,388 पदों का विज्ञापन जारी 7b98

20 साल पहले ठेके पर भर्ती, आज पेपर लीक पर भर्ती।
शिक्षक बदले, सिस्टम नहीं बदला।
नियोजित से BPSC तक - बिहार के छात्रों के साथ धोखा जारी है।

*#BiharTeacherScam #NiyojitToBPSC #20SaalKaDhokha

यादव दैवीय जाति है

यादव दैवीय जाती है यादवों पर किसी का श्राप नहीं लगता है 

पूरे देश में यादवों को विभिन उपनाम से जाना जाता है जातीय जनगणना 2026-27 में सभी 'यादव' नाम से दर्ज कराएंगे 

Yadav Surnames of All States (Source: National Commission for Backward Classes - NCBC)

1. Andaman and Nicobar ,NCBC Entry No- ....

2. Andhra Pradesh, NCBC Entry No- (93)

Yadava (Golla) 

3. Assam ,NCBC Entry No -(09) 

Ghosh, Gop, Gowala, Gawala, Goal, Goala, yadav 

4. Bihar ,NCBC Entry No- (104) 

Yadav (Gwala, Ahir, Gope, Sadgope)

5. Chandigarh ,NCBC Entry No- (24)

 Gawala/Gwala/Gowala/ Gowale/ Gawla/Yadav/ Ahir

6. Chattisgarh ,NCBC Entry No- (01)

 Ahir, Brajwasi, Gawli, Gawali, Goli, Lingayat-Gaoli, Gowari (Gwari), Gowra, Gawari, Gwara, Jadav, Yadav, Raut, Thethwar, Gop/Gopal

7. Daman and Diu ,NCBC Entry No- (19) 

Yadav, Gavli

8. Dadra and Nagar Haveli,NCBC Entry No-(02) 

Ahir, Bharvad, Yadav

9. Delhi ,NCBC Entry No-(03)

 Ahir, Yadav, Gwala

10. Goa ,NCBC Entry No-(00)

 yadav, Ahir Gavli, Gavali

11. Gujarat ,NCBC Entry No- (02) 

Ahir,Ayar, Bericha, yadav 

12. Haryana ,NCBC Entry No- (26) 

Gawala, Gowala, Ahir,Yadav

13. Himachal Pradesh ,NCBC Entry No- (23)

 Gowala,Gwala, yadav 

14. Jammu and Kashmir ,NCBC Entry No- ...

15. Jharkhand ,NCBC Entry No- (118) 

Yadav Gwala, Ahir, Gope, Mehar, Sadgop

16. Karnataka ,NCBC Entry No- (22) 

Golla, Gouli, Lingayat Gowli/Gauli/Kawadiga, Gavali, Gavli, Konar, Konnur, Krishna Gavali, Gopal, Yadav, Asthanagolla, Yadava, Adavigolla, Gopala, Gopali, Maniyani

17. Kerala ,NCBC Entry No- (67) 

Yadava Kolaya, Ayar, Mayar, Maniyani & Iruman

18. Madhya Pradesh ,NCBC Entry No-(01) 

Ahir, Brajwasi, Gawli, Gawali, Goli, Lingayat-Gaoli, Gowari, (Gwari), Gowra, Gawari, Gwara Jadav, Yadav, Raut Thethwar, Gop/Gopal, Bargahi, Bargah

19. Maharashtra ,NCBC Entry No- (172) 

Yadav Ahir ,Gavli, Gavali

20. Manipur ,NCBC Entry No-

21. Odisha ,NCBC Entry No- (43) 

Gola, Golla, Gope/Gop, Sadgope/ Sadgop, Ahir, Gour, Gouda, Goudo, Mekala Golla, Punnu Golla, Yadav, Laxminarayan Gola and Goudia Gola, Gopal/Gopala, Sholakhandia, Maghada Gouda, Dumal Gouda, Mathurapuria Gouda, Gopapuria gouda, Nanda Gouda & Kanja Gouda

22. Puducherry ,NCBC Entry No- (30) 

Yadava-including:- Idayar, Konar, Sambar Yadava, Yadava Pillai, Gollalu

23. Punjab ,NCBC Entry No- (38) 

Gawala, Gowala, Yadav 

24. Rajasthan ,NCBC Entry No- (01) 

Ahir, Yadav

25. Sikkim ,NCBC Entry No- (05) 

Rai,Yadav 

26. Tamil Nadu ,NCBC Entry No- (168) 

Yadava (including Idaiyar, Telugu speaking Idaiyar known as Vaduga Ayar or Vaduga Idaiyar or Golla, Mond Golla and Asthanthra Golla)

27. Tripura ,NCBC Entry No- (13) 

Goala, Gope, Yadav, Aheer

28. Uttar Pradesh ,NCBC Entry No- (01) 

Ahir, Yadav

29. Uttarakhand ,NCBC Entry No- (06)

 Ahir, Yadav

30. West Bengal ,NCBC Entry No-(03)

Goala-Gope(Pallav Gope, Ballav Gope, Yadav Gope/Ghosh, Gope, Ahir and Yadav)

31. Telangana ,NCBC Entry No- (74) 

Yadava,Golla

मनुस्मृति जरूरी है न कि संविधान रद्दी का टुकड़ा

जब #मनुस्मृति थी तब #सावित्री ने अपने माता-पिता की मर्जी के बिना #सत्यवान के साथ विवाह किया था  जब मनु स्मृति थी तब माता #सीता ने #स्वयंवर क...