टेंडिनाइटिस
परिचय-
शरीर की पेशियों को हड्डी के साथ बांधकर रखने वाले ऊतकों को टेंडन कहा जाता है। यदि इन टेंडनों में किसी प्रकार का संक्रमण हो जाता है तो उसे टेंडिनाइटिस रोग कहते हैं। इस रोग के कारण टेंडन का रेशेदार ऊतक फूल जाता है और स्पर्श करने पर मुलायम सा लगता है।लक्षण-
इस रोग के कारण टेंडन में बहुत तेज दर्द होता है और इससे मिलकर क्रिया करने वाले अंग भी प्रभावित हो जाते हैं। वैसे तो यह रोग ज्यादातर कोहनियों के इर्द-गिर्द के टेंडनों, एड़ी या फिर कंधों के आस-पास की पेशियों वाले भाग को ज्यादा प्रभावित करता है लेकिन फिर भी यह रोग शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है।
कारण-
टेंडिनाइटिस रोग अधिकतर किसी तरह की चोट लग जाने के कारण होता है।
एक्यूप्रेशर चिकित्सा
रोग का उपचार किया जा सकता है। रोगी को अपना इलाज किसी अच्छे एक्यूप्रेशर चिकित्सक की देख-रेख में कराना चाहिए क्योंकि एक्यूप्रेशर चिकित्सक को सही दबाव देने का अनुभव होता है और वह सही तरीके से टेंडिनाइटिस से पीड़ित रोगी का उपचार कर सकता है।
सावधानी-
इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को जितना हो सके उतना आराम करना चाहिए। इसके अलावा रोगी को इस रोग के कारण प्रभावित भाग पर पट्टी बांधने से भी राहत मिल सकता है ।
Ok
ReplyDeleteHari Om
ReplyDelete