- ऋग्वेद में उल्लेख मिलता है कि उस समय कुछ स्त्रियाँ ऐसी थीं जो पूरी जिंदगी अविवाहित रहती थीं. ऐसी स्त्रियों/कन्याओं को अमाजू कहते थे.
- ऋग्वेद में अनेक बार पंचजन का उल्लेख हुआ है. निरुक्त (वेदों पर लिखा किताब) में उल्लेख है कि कुछ विद्वान् पंचजन से चार वर्णों और निषाद-समुदाय (नाविक वर्ग) का अर्थ समझते हैं.
- Rigveda में इंद्र को पञ्चजन्य बतलाया गया है.
- ऋग्वैदिक काल में वर्ण कर्म के आधार पर ही संगठित थे.
- इस वेद में दो भाइयों का उल्लेख मिलता है - शांतनु और देवापि, जिसमें शांतनु राजा है और देवापि एक पुरोहित है.
- Rigveda में केवल हिमालय और उसकी चोटी मूजवंत का उल्लेख मिलता है. शतपथ ब्राह्मण में त्रिककुट का भी उल्लेख है जिसको आजकल त्रिकोट कहते हैं.
- इस वेद में सिन्धु नदी को हिरण्ययी कहा गया है क्योंकि इस नदी के द्वारा धन की प्राप्ति होती थी.
- गृहस्थ शब्द के लिए ऋग्वेद में गृहपति शब्द का उल्लेख है.
- ऋग्वेद में ऋजाश्व और भृज्यु की कथाओं से स्पष्ट है कि पिता का पुत्र पर सम्पूर्ण अधिकार होता था.
- जंगल की देवी अरण्यानी का उल्लेख 'ऋक् संहिता” में प्राप्त होता है.
- शूद्र शब्द की सूचना ऋग्वेद के 10वें मंडल से प्राप्त होती है.
- Rigveda में फसलों के रूप में - जौ और धान्य का उल्लेख मिलता है.
- ऋग्वेद में मगध के लिए कीकट शब्द का प्रयोग किया गया है.
Your blog your knowledge, I am indian blogger । This blog is hindustani message, all world know zero, point, dot, medical traeatment, schooling and more ,so i am creating in this blog ।
▼
No comments:
Post a Comment