तिल का गजक

तिल मावा गजक

मावा गज़क पट्टी आगरे की खास गज़कों में से एक है. कुरकुरी और हल्की सॉफ्ट, ठोड़े से इन्ग्रेडिएन्ट्स में बनने वाली मावा गज़क को बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gazak Recipe

मावा - 250 ग्राम
तिल - 1 कप (150 ग्राम)
चीनी पाउडर - 1.5 कप से कम (200 ग्राम)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
काजू - 4-5 (बारीक कटे हुये)

विधि - How to make Khoya Gajak Patti

गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल भून लीजिए: पैन को गरम कीजिए और तिल डालकर इन्हें लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक और तिल के फूलने तक भून लीजिए. भूने हुए तिलों को प्लेट में निकाल लीजिए.

पैन में 1 चम्मच घी डालकर, मेल्ट कीजिये और मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक भून लीजिए. मावा भून जाने पर पाउडर चीनी डाल कर तब तक मिलाइए जब तक की मावा और चीनी अच्छे से मेल्ट होकर मिल न जायं, भूने हुए तिल डाल और इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए 1 -2 मिनिट तक धीमी आग पर पका लीजिये.

गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.

किसी भी बोर्ड या किचन टाप पर प्लास्टिक शीट रख बिछा लीजिये और शीट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए. अब हल्के ठंडे हुए मिश्रण को इस पर डालकर फैला दीजिए. हाथ पर थोड़ा सा घी लगाये, और मिश्रण को फैला कर एक जैसा कर दीजिये. थोडा़ सा घी बेलन पर भी लगाकर इसे हल्का दबाव देते हुए चोकोर आकार में हल्का पतला बेल लीजिए.

कटे हुये काजू को इसके ऊपर फैला दीजिए और बेलन से इन्हें दबा दीजिए. अब इसे अपनी पसंद अनुसार छोटे या बड़े जैसे टुकड़ों में चाहें काट लीजिए. गजक को सैट होने के लिए रख दीजिए.

गजक सैट होने के बाद, गजक के टुकड़े प्लास्टिक शीट से निकाल कर प्लेट में रखें, गजक खाने के लिये तैयार है. इसे 3-4 घंटे बाहर ही रहने दीजिये, गजक खुश्क हो जायेगी. अब आप गजक को कंटेनर में भर कर रख रख सकते हैं, तिल मावा की गजक बाहर रख कर 6-7 दिनों तक और फ्रिज में रख कर के 10 -12 दिनों तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.

सुझाव

तिल को हल्का फूलने और हल्का सा कलर बदलने तक ही भूनें, तिल 4-5 मिनिट में भुन जाते हैं, तिल ज्यादा भुनने से स्वाद में कड़वे हो जाते हैं.

मावा को भी हल्का कलर बदलने और खुशबू आने तक भूनें

गजक अगर कभी हल्की सोफ्ट रह जाये तब गजक को सीट पर 10-12 घंटे के लिये सुखने के लिये छोड दीजिये, गजक खुश्क हो जायेगी, और गजक के अधिक सोफ्ट होने पर उसे फिर से कढ़ाई में डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मेल्ट करें, और 2 मिनिट पका लें और फिर बिलकुल पहले के तरीके से बेल कर काट कर तैयार करे, बहुत अच्छी गजक बनेगी.

550 ग्राम गजक
समय - 30 मिनिट


बेसन के लड्डू

मगद के लड्डू

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu

बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक

विधि - How to make Besan ke Laddu

मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.

एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.

बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).

बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.

समय-- 50 मिनिट

लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.

आवश्यक सामग्री

* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच

विधि

कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.

आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.

मेरे प्यारे भाइयो ,,,
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद ।।।
Paytm कीजिये 6201150716

चूरमा का लड़डू

चूरमा के लड्डू

चूरमा के लड्डू (Churma Laddoo) राजस्थानी व्यंजन है़. बहूत ही स्वादिष्ट मिठाई है. घर में बनी हुई मिठाई का स्वाद तो आप सभी जानते हैं कितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है. फिर आज हम चूरमा के लड्डू बनाते हैं.

आवश्यक सामग्री

गेहू का आटा —400 ग्राम (4 कप)
सूजी — 100 ग्राम (1 कप)
देशी घी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
तगार(बूरा) — 700 ग्राम
मावा — 250 ग्राम (एक कप)
काजू —100 ग्राम (एक कप)
बादाम —50 ग्राम (आधा कप)
किशमिश —50 ग्राम (आधा कप)
इलाइची — 15- 20 छील कर पीस लीजिये

बनाने की विधि - How to make Choorma ke Laddoo

आटे और सूजी को एक बर्तन में निकाल लीजिये और आधा कप घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. दूध की सहायता से सख्त आटा गूथ लीजिये, गुथे आटे को घंटे भर के लिये ढककर रख दीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, आधा कप घी अपने पास बचा लीजिये, गुथे हुये आटे से उगलियों की सहायता से एक रोटी के बराबर लोई निकालें और हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें और दबाकर चपटा करें, इस चपटी लोई को तलने के लिये घी में डाल दीजिये. 3-4 लोइयाँ घी में एक साथ डाल कर धीमी आग पर तलें जब ये ब्राउन हो जाय तब प्लेट में निकाल कर रखें, इसी तरह सारी लोइयाँ तल ले़ और ठंडा होने दीजिये.

इन लोइयों के तोड़ कर टुकड़े करके मिक्सर या फूड प्रोसेसर में डालकर बारीक कर लें, यदि चूरमा में मोटे टुकड़े हों तो पिसे हुये चूरमे को लनी में छान लें और ज्यादा मोटे टुकड़ो को दुबारा पीस कर लीजिये.

अब बचा हुआ घी और जो घी आपके पास है सारा कढ़ाई में डाल दें और उस घी में आपके द्वारा बनाया हुआ चुरमा डाल कर धीमी आग पर भूनें. जब इसका कलर हल्का ब्राउन हो जाय और घी सुगन्ध आने लगे तब गैस से हटा दीजिये और अब इसमें मावा भून कर मिला दीजिये. इसके बाद बूरा और काजू, किशमिश, बादाम और इलाइची अच्छी तरह मिला लिजिये. लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है.

अब इस मिश्रण से एक मुठ्ठी भर कर निकालिये और दोंनों हाथों से दबा कर उसे गोल आकार दीजिये. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइये. बहुत ही सुन्दर लड्डू बनकर तैयार हो गये. ताजा ताजा चूरमा लड्डू अपने परिवार के साथ बैठकर खाइये.

मेरे प्यारे भाइयो,,
आपसे सहयोग की जरूरत है  6201150716 paytm कीजिये

सूजी का लड्डू

सूजी मावा के लड्डू

दीपावली के लिये आप क्या मिठाईयां बनाने जा रहे हैं? इस दीपावली के लिये व्यंजनों की श्रंखला में सूजी मावा के लड्डू प्रस्तुत है. आप इन्हैं बनायें और 15 - 20 दिन तक कभी भी खाइये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji-Khoya Ladoo

सूजी ( रवा ) - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
मावा - 500 ग्राम (2 कप )
घी - 400 ग्राम (2 कप)
बूरा ( तगार ) - 500 - 700 ग्राम (2 1/2 - 3 1/2 कप)
काजू - आधा कप
इलाइची - 10 - 12 ( छील कर पीस लें )

विधि - How to make Sooji-Khoya Ladoo

सूजी को एक बर्तन में निकाल कर छान लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, सूजी को घी में डाल कर, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. भूनी हुई सूजी को निकाल कर एक बर्तन में निकालिये और ठंडा होने दीजिये.

मावा को कढ़ाई में डालिये और धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. मावा को हम ब्राउन भूनते हैं, लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं, और अधिक दिन तक रखे जा सकते हैं. मावा को थोड़ा ठंडा होने दीजिये.

काजू को काट कर एक काजू को 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. लें.

सूजी और मावा में तगार, काजू और इलाइची सभी को अच्छी तरह मिलाइये.

अब आप अपने मन से जो साइज पसन्द करें, लड्डू बना लीजिये.

आपने सूजी मावा के लड्डू तैयार कर लिये हैं. अब आप उन्है अभी खाइये और बचे हुये लड्डू एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिये, 15-20 दिन तक कभी भी लड्डू कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

मेरे प्यारे भाइयो एवम बहनों मुझे सहयोग करे दान महादान हैं, मैं रोज रोज नई जानकारी दु तो आप paytm कीजिये नंबर हैं-6201150716

बंगाली मुरमुरा लड्डू

मुरमुरा लड्डू

मुरमुरा लड्डू के लड्डू बिना घी तेल से बने हुये लड्डू हैं और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, बच्चों को ये लड्डू बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं,. ये बहुत कम समय में आसानी से बनाये जा सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Murmura Laddu

लाई - 3 कप (80 ग्राम)
गुड़ - बारीक टूटा हुआ 1 कप ( 260 ग्राम)
घी - 1 छोटी चम्मच

विधि: How to make Murmura Laddu

लाई को कढ़ाई में डालकर मीडियम आग पर 2-3 मिनिट भून लीजिये और अलग प्याले में निकाल लीजिये, लाई क्रिस्प हो जायेगी.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गैस मीडियम और धीमी रखिये, घी मेल्ट होने के बाद गुड़ डालिये और गुड़ को चलाते रहें जब तक कि गुड़ पूरी तरह से मेल्ट न हो जाय.

गुड़ मेल्ट होने पर गैस एकदम धीमी कर दीजिये और लाई को गुड़ के ऊपर डालिये और अच्छी तरह से गुड़ और लाई को मिला लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये.

एक प्याली में थोड़ा पानी ले लीजिये. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिये, हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हाथ को गीला कर लीजिये, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठा लीजिये और दोंनो हाथों से थोड़ा दबाव देते हुये गोल लड्डू बना लीजिये, बने लड्डू को प्लेट में रख दीजिये और सारे लड्डू इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

लाई के लड्डू बनकर तैयार हैं, बहुत अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 3-4 घंटे के के लिये खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेंगे, अब लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2-3 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:

लाई के लड्डू के लिये गुड़ नरम और अच्छी वैराइटी का लीजिये. गुड़ और लाई का अनुपात सही रखें.

गुड़ और लाई के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें, हल्का गरम गरम में लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये.

 मेरे प्यारे भाइयो आपके सहयोग की जरूरत है, 
6201150716 पर paytm कीजिये

सोंठ के लड़डू

सोंठ के लड्डू

सोंठ के लड्डू (Sonth ke Laddu) पारम्परिक लड्डू हैं जो जच्चा को डिलीवरी के बाद खिलाये जाये हैं. इसके अलावा सोंठ के लड्डू (Dry Ginger Laddu) सर्दी के मौसम में व कमर दर्द से आराम पाने के लिये भी खाये जाते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saunth ke laddoo

सोंठ (Ginger powder) - 1/3 कप ( 25 ग्राम)
गुड़ - 1. 25 कप ( 250 ग्राम)
सूखा पका नारियल - 1 कप कद्दूकस किया हुआ (50 ग्राम)
गेहूं का आटा- 3/4 कप ( 100 ग्राम)
देशी घी - 1/2 कप ( 125 ग्राम)
बादाम - 1/4 कप ( 35 ग्राम)
गोंद - 1/4 कप ( 50 ग्राम)
पिस्ते - 10-12

विधि - How to make Sonth ke laddu ?

गोंद को छोटे टुकड़े तोड़ कर तैयार कर लीजिये. बादाम मिक्सर में डालकर पीस लीजिये. पिस्ते को पतला पतला काट लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, थोड़ा घी बचा लीजिये, घी को मीडियम गरम कीजिये और गोंद को धींमी गैस पर भून लीजिये, गोंद फूल कर चार गुने आकार में हो जाता है, भुने गोंद को अलग प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये घी में आटा डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम और धीमी आग पर ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने आटे को अलग प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये और पिघलने दीजिये, सोंठ को घी में डालिये और धीमी आग पर हल्का सा 1- 1.5 मिनिट तक भून लीजिये, भुनी सोंठ को भुने आटे वाली प्लेट में ही निकाल लीजिये. भुना गोंद ठंडा होने पर उसे प्लेट में ही बेलन की सहायता से पीस लीजिये.

कढ़ाई में बारीक तोड़ा हुआ गुड़ डालिये और धीमी आग पर गुड़ को पिघलने दीजिये. गुड़ पिघलने पर गैस बन्द कर दीजिये, पिघले गुड़ में आटा, सोंठ,गोंद, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ते डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये, अब कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये, हल्के गरम में ही मिश्रण से लड्डू बांध लीजिये.

थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और दबा दबा कर गोल लड्डू बना लीजिये, सोंठ के लड्डू हैं इन्हैं थोड़े छोटे ही बनाइये, सारे मिश्रण से इसी तरह लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये, इतने मिश्रण से 18 लड्डू बनकर तैयार हो जायेंगे. लड्डू को 2-3 घंटे तक खुले हवा में छोड़ दीजिये, लड्डू खुश्क हो जायेगे, लड्डू को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 2-3 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:

सोंठ के लड्डू मावा डालकर बनाये जाते हैं, लेकिन मावा मिलाकर बनाये गये लड्डू की शैल्फ लाइफ कम होती है.

गुड़ की जगह पिसी चीनी, तगार या बूरा डालकर भी बना सकते हैं, मीठा अपने पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.

लड्डू में मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवा आप पसन्द करते हैं वह ले सकते हैं, जो मेवा पसन्द न हो उसे हटा सकते हैं.


सत्तू के आटे का लड़डू

सत्तू के लड्डू

सत्तू से हम पेय, परांठे, कचौरी तो बनाते ही हैं लेकिन सत्तू से स्वादिष्ट लड्डू भी बहुत आसानी से और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं. किसी त्यौहार पर यदि आपको तुरत फुरत मिठाई बनानी हो तो सत्तू के लड्डू बना लीजिये. सभी को बहुत पसंद आयेगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sattu ke laddu

सत्तू - 2 कप (250 ग्राम)
बूरा या चीनी पाउडर- 1.5 कप (200 - 250 ग्राम)
घी - 1 कप (200 ग्राम)
छोटी इलायची - 7-8
पिस्ते - 10-12
काजू - 20-25
बादाम - 20-25

विधि - How to make Sattu ke laddu

कढा़ई में घी डालकर पिघला लीजिए, घी पिघलने के बाद सत्तू डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए, लगातार चलाते हुये, मीडियम और धीमी आग पर हल्का सा भून लीजिए. सत्तू 5-6 मिनिट में अच्छी महक के साथ भुन कर तैयार हो जाता है, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को अलग प्याले में निकाल लीजिए, ताकि ये जल्दी से ठंडा हो जाय., अगर भुने हुये सत्तू को बहुत जल्दी ठंडा करना हो तो इसे फ्रिज में रखकर ठंडा किया जा सकता है.

काजू, पिस्ते और बादाम को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए. इलायची को छील कर पाउडर बना लीजिए.

सत्तू के ठंडा होने पर इसमें बूरा, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ते(थोडे़ से पिस्ते बचा कर रख लें) और इलायची पाउडर डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छी तरह मिलाकर मिक्स करके तैयार कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने मन पसन्द आकार के लड्डू बना कर थाली में रखिये. सारे मिश्रण से लड्डू बना कर थाली में रख लीजिये. सभी लड्डूओं पर पिस्ते के टुकडे़ सजाएं.

बहुत ही अच्छे और स्वादिष्ट सत्तू के लड्डू बनकर तैयार, परोसिये और खाइये. बचे हुये लड्डू कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव :

गरम सत्तू में बूरा नहीं मिलाएं क्योंकि ऎसा करने से मिश्रण बहुत पतला हो जाता है और लड्डू बनाना बांधना मुश्किल हो जाता है.


गेंहू के आटे का लड़डू

गेहूं के आटे के लड्डू

आटे के लड्डू बड़ी आसानी से बनाये जाने वाले लड्डू हैं. खासकर सर्दियों में तो इन्हें खाना बहुत ही अच्छा लगता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat flour Ladoos

गेहूं का आटा - 2 कप
तगार या बूरा - 1. 25 कप
घी - 3/4 कप
काजू - 8-10
छोटी इलाइची - 4

विधि - How to make Wheat Flour Laddu

कढ़ाई में 2/3 घी डालकर पिघला लीजिये और पिघला हुये घी में आटा डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.

भुने आटे को कढ़ाई से थाली में निकाल लीजिये ताकि आटा जल्दी से ठंडा हो जाय.

इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.

आटा हल्का गरम रह जाय, आटे में तगार डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर भी डालकर मिला दीजिये.

मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिशण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कीजिये, बने लड्डू प्लेट में रखते जाइये. सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गेहूं के आटे के लड्डू तैयार है, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने भर तक खाते रहिये.

सुझाव:

अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों तो थोड़ा और घी पिघला कर डालकर मिलाया जा सकता है.


तिल और आटे का लड़डू

तिल और आटे के लड्डू

तिल के व्यंजन सर्दी के मौसम में बनाकर खाये जाते हैं. तासीर में गर्म तिल और गेहूं के आटे से बने लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बड़ी आसानी से और बहुत जल्द बन जाते है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for esame seeds Wheat Flour Laddu

तिल - 1 कप (150 ग्राम)
गेहूं का आटा - 1 कप (125 ग्राम)
खाड़ - 1 कप (200 ग्राम)
काजू - 10-12
देशी घी - आधा कप (125 ग्राम)
पिस्ते - 6-7

विधि - How to make Sesame seeds Wheat Flour Laddu Recipe

काजू को छोटा छोटा काट लीजिये. पिस्ते भी छोटा छोटा पतले पतले काट लीजिये.

मोटे तले की कढ़ाई गरम कीजिये और तिल कढ़ाई में डालकर हल्का कलर चेन्ज होने तक और तिल के फूलने तक लगातार कलछी से चलाते हुये भून लीजिये. भुने तिल को अलग प्लेट में निकाल लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल दीजिये, 2 -3 छोटी चम्मच घी प्याली में बचाकर रख लीजिये, घी को पिघलने दीजिये, पिघले घी में आटे को डालकर लगातार आटे को कलछी से चलाते हुये, मीडियम और धींमी आग पर हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिये. भुने आटे को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये.

तिल को 1/4 कप साबुत बचाकर रख लीजिये और बचे हुये सारे तिल मिक्सर से दरदरा पीस लीजिये. पिसे तिल भी आटे के ऊपर डाल दीजिये, साबुत तिल भी इसी में डाल दीजिये, कटे हुये काजू और पिस्ते भी डाल दीजिये, खाड़ भी डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये. बचा हुआ घी मेल्ट करके मिला दीजिये. लड्डू के लिये मिश्रण तैयार है.

मिश्रण से थोड़ा मिश्रण उठाइये और दोंनो हाथो की सहायता से गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, तैयार लड्डू को प्लेट में रखिये और सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

तिल आटे के लड्डू बन कर तैयार हैं, बहुत ही अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 1-2 घंटे प्लेट में ही खुले रहने दीजिये, लड्डू खुस्क हो जायेंगे , लड्डू को भर कर कन्टेनर में रख लीजिये और 2-3 महिने तक जब भी मन हो खाते रहिये.

सुझाव:

तिल भूनते समय तिल को मीडियम आग पर हल्का सा कलर बदलने तक ही भूनिये, तिल थोड़े भी ज्यादा भुन जाय तो वे कड़वे हो जाते हैं. आटे को भी मीडियम आग पर भूनिये आटा अच्छा भुनता है.

तिल आटे के लड्डू गुड़ डालकर बनाये जा सकते हैं, गुड़ की खाड़ डाली जा सकती है, और बूरा या पिसी चीनी डालकर लड्डू बनाये जा सकते हैं.


भारतीय संस्कृति- ब्रह्मचर्य

ब्रह्मचर्य विज्ञानं क्या है?
ब्रह्मचर्य के दो अर्थ होते हैं। जो ज़्यादातर लोग जानते हैं वो ये होता है कि संभोग(सेक्स) नहीं करना और ये बड़ी तुच्छ बात है। तुमने तो ब्रह्म को बिल्कुल लंगोटे से बांध दिया है। ब्रह्म को क्या पड़ी है कि तुम सेक्स कर रहे हो या नहीं।

ब्रह्म का वास्तविक अर्थ है, ब्रह्म में आचरण करना। और ब्रह्म माने बंटा-बंटा नहीं रहना, पूरा रहना। ब्रह्म का मतलब है, जो कुछ हो सकते हो, पूरे तरीके से हो जाओ, छोटे नहीं रह जाओ। ‘ब्रह्म’ शब्द आया है ‘वृहद’ से, ‘वृहद’ माने विस्तार, बड़ा होना।

अहंकार तुम्हें छोटा बनाता है, सीमित बनाता है।ब्रह्मचर्य का अर्थ है बड़ा, ब्रह्मचर्य का अर्थ है मन छोटा नहीं है, संकुचित नहीं है, बंटा हुआ नहीं है। मन बहुत बड़ा है, सब समाया हुआ है उसमें। मैंने भी अपने आप को छोटा सा नहीं बना रखा है कि मेरी तो पहचान बस इतनी है कि मैं इसका बेटा हूँ, मैं इस जगह पढ़ता हूँ, मैं इस जगह रहता हूँ, यही हूँ मैं बस। मैं बड़ा हूँ और यही है ब्रह्मचर्य का अर्थ। ब्रह्मचर्य समझ लो अहंकार से विपरीत है।

ब्रह्मचर्य समझ लो अहंकार से मुक्ति है। आज़ादी ही ब्रह्मचर्य है। अतीत और भविष्य से मुक्ति ब्रह्मचर्य है, दूसरों के प्रभावों से मुक्ति ब्रह्मचर्य है।


बूंदी , बुनिया

मीठी बूंदी

बूंदी बनाने के लिये छेद वाले झविया (कलछी) का प्रयोग किया जाता है. झावे के छेद जितने छोटे या बड़े होते हैं बूंदी भी उसी के हिसाब से छोटी या बड़ी बनती है. बूंदी बनाने के लिये सादा बारीक बेसन ही काम में लाया जाता है.

बूंदी को चाशनी में नहीं डाला जाय तब इस फीकी बूंदी को रायता बनाने के काम में लेते हैं. फीकी बूंदी में मसाला और मूंगफली के दाने और सेव इत्यादि मिला कर बूंदी की नमकीन बनाते हैं. बारीक बूंदी बनाकर मोतीचूर के लड्डू बनाये जाते है. लेकिन आज हम सिर्फ मीठी बूंदी बना रहे हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Boondi

बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
चीनी - 600 ग्राम (3 कप)
छोटी इलाइची - 7-8 (छील कर कूट लीजिये)
घी या रिफाइन्ड - बूंदी तलने के लिये.

विधि - How to make Sweet Boondi

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. घोल बनाने के लिये, बेसन में आधा कप पानी मिलाकर, गाड़ा घोल बनाइये, अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल को पतला कीजिये, ये घोल इतना गाड़ा होना चाहिये कि घोल जब झावे के ऊपर रखा जाय तो वह बूंद बूंद करके झावे के छेद से गिरे. बेसन के घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. घोल को 5-6 मिनिट तक या घोल के एकदम चिकना होने तक खूब फैटिये, घोल में 2 छोटे चम्मच तेल डालिये, थोड़ा और फैंट लीजिये. तैयार घोल को 10-15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. बेसन का घोल बूंदी बनाने के लिये तैयार है.

घोल तैयार होने तक बूंदी के लिये चाशनी तैयार कर लेते हैं. चीनी को किसी बर्तन में डालिये और चीनी से आधा पानी यानी कि डेड़ कप पानी डालकर चाशनी बनने के लिये आग पर रखिये. पानी में उबाल आने पर, चीनी में कुछ गन्दगी हो तो एक टेबल स्पून दूध डालिये और झाग आने पर वे झाग कल्छी से हटाकर प्लेट में निकाल दीजिये. झाग निकालने से चाशनी एकदम साफ (क्लीयर) बनती है. चाशनी को चैक कीजिये कीजिये, चमचे से 1 बूंद चाशनी की प्लेट में गिराइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी उंगली और अंगूठे से हल्की सी चिपकनी चाहिये, चाशनी बन चुकी है. चाशनी को आप छान भी सकती है. तैयार चाशनी में इलाइची कूट कर मिला दीजिये.

भारी तले की चौड़ी कढ़ाई में घी या रिफाइन्ड डालकर गरम कीजिये. बेसन के घोल की एक बूंद कढ़ाई में डालकर देखिये, वह तुरन्त सिककर तैरकर घी या तेल के ऊपर आनी चाहिये, एसा है तो तेल पर्याप्त गरम है, यदि बेसन तले में ही पड़ा रहता है तब घी को और गरम होने की आवश्यकता है.

बूंदी बनाने के झावे को घी के थोड़ा ऊपर रखिये, बेसन के घोल के 2 बड़े चमचे झावे के ऊपर रखिये, झावे से घोल निकल कर घी में जाता है और बूंदी गोल आकार लेकर तैरने लगती है, झावे को कढ़ाई के ऊपर खटखट करके बूंदी तेल में गिरा सकते हैं.

सारे घी की सतह भरने तक बूंदी घी में छोड़ दीजिये. बूंदी वाली झविया को घी के ऊपर से उठाइये, बूंदी को कल्छी से घी में हिलाया जा सकता है. बूंदी के हल्का सा रंग बदलने और कुरकुरे होने पर, गहरे झावे से बूंदी को निकालिये, घी में बची बूंदी को कल्छी से उठाकर, गहरे झावे में रखिये.

सारी बूंदी घी में से उठा कर झावे में रख लीजिये. झावे से सीधे बूंदी चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये.

सारे घोल से इसी प्रकार बूंदी बनाकर चाशनी में डालकर डुबा दीजिये. चाशनी में बूंदी को कल्छी से ऊपर नीचे कर दीजिये, थोड़ी ही देर में बूंदी चाशनी को शोककर मुलायम हो जाती है. कल्छी से बूंदी को ऊपर नीचे करते रहिये. ठंडी होने पर खिली खिली मीठी बूंदी तैयार है.

मीठी बूंदी आपके खाने के लिये तैयार है, स्वादिष्ट मीठी बूंदी आप अभी खाइये और बूंदी एकदम ठंडी होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 माह तक रोजाना अपने लन्च और डिनर के बाद मीठी बूंदी निकालिये और खाइये.

मीठी बूंदी में जब वह चाशनी में हो, थोड़े से काजू या किशमिश भी अपनी इच्छानुसार डालकर मिला सकते हैं.


तहरी

वेजिटेबल तहरी


सामग्री

  • 2 कप चावल
  • 2 कप मिली जुली सब्जियाँ कटी हुई (गोभी, मटर, गाजर, आलू)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ी इलाइची
  • 3-4 लौंग
  • 2 तेज पत्ते
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक बारीक कटी हुई

परोसने के लिए

  • घी
  • हरी चटनी
  • पापड़
  • रायता

विधि

  • चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे|
  • सब्जियों को छोटे छोटे टुकडो में काट ले|
  • कुकर में तेल डाल के गरम करे, हींग, जीरा बड़ी इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डाल के पकाए|
  • प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ देर भूने, टमाटर डाल के गलने तक पकाए|
  • सब्जियां डाल के कुछ देर भूने चावल और सारे मसाले डाल के कुछ मिनट तक भूने|
  • नमक और पानी डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर दे|
  • एक सीटी आने के बाद गैस बंद करदे और कुकर की भाप निकलने के बाद कुकर को खोले|
  • अच्छे से मिला के सर्विंग प्लेट में डाले, ऊपर से एक चम्मच घी डाले, हरी धनिया और अदरक से सजा के हरी चटनी, पापड़ और रायते के साथ परोसे और खाए|

टमाटर पुलाव

टमाटर पुलाव


सामग्री

  • चावल - 1 कप (पके हुए)
  • टमाटर - 3 
  • हरी मिर्च - 1 
  • घी - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • मटर - ½ कप 
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 8 से 10 
  • अदरक - 1 इंच (पेस्ट)
  • गरम मसाला - बड़ी इलाइची -2, दालचीनी-½ इंच टुकडा़, लौंग-4, काली मिर्च-8 से10
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि

पुलाव के लिए टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. इसके बाद, साबुत मसाले जैसे कि बड़ी इलाइची (छीलकर), दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को मोटा-मोटा दरदरा कूट लीजिए.

पैन में घी डालकर गरम कीजिए. घी गरम होने पर मटर डाल दीजिए और 1 मिनिट ढककर के पका लीजिए. मटर के पक जाने पर इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.

उसी पैन में जीरा डाल लीजिए. इसके बाद, घी में दरदरे कुटे मसाले भी डाल दीजिए और मसाले को भून लीजिए. फिर इसमें टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स कीजिए, अदरक का पेस्ट, करी पत्ते भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से घी अलग न होने लगे.

मसाला भुनकर तैयार है, मसाले में मटर, नमक, आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. साथ ही, पके चावल भी डाल दीजिए. धीमी आंच पर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स करते रहिए.

टमाटर पुलाव बनकर के तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए और इसके चारों ओर हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिए. स्वाद में लाज़वाब टमाटर पुलाव को दही या अचार के साथ सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.

सुझाव

  • आप मटर के बिना भी पुलाव बना सकते हैं. 
  • ज्यादा तीखे स्वाद के लिए इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
  • करी पत्तों को जीरे के साथ भी भूना जा सकता है.


तवा पुलाव

तवा पुलाव


सामग्री

  • चावल - 1 कप (200 ग्राम) पके हुए
  • टमाटर - 400 ग्राम (बारीक कटे हुए)
  • उबले आलू - 2 (300 ग्राम)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर - 1 कप
  • मक्खन - 2-3 टेबल स्पून (50-60 ग्राम)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • पाव भाजी मसाला - 2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि

तवा पुलाव बनाने के लिए पैन गरम कीजिए. पैन में 2-3 टेबल स्पून बटर डालकर मेल्ट होने दीजिए. बटर के मेल्ट होने पर  अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.

मसाला भून जाने पर इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाल कर भूनें. टमाटरों को ढककर 2-3 मिनिट पका लीजिए. तब तक उबले हुए आलू को छील कर छोटा छोटा काट लीजिए.

टमाटरों को चैक कीजिए, टमाटर पक चुके हैं, टमाटरों को थोडा़ सा मैश कर लीजिए. अब शिमला मिर्च और मटर के दाने डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए. सब्जी को ढककर 2 मिनिट पका लीजिए ताकि शिमला मिर्च और मटर नरम होकर तैयार हो जाएं.

सब्जी को चैक कीजिए, मटर नरम होकर तैयार हैं, सब्जी को हल्का सा मैश कर लीजिए. सब्जी में लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला, नमक और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को मैश करते हुए मिला लीजिए.

सब्जी में ½ कप पानी डालकर मिला दीजिए . सब्जी को थोडा़ सा और मैश कर लीजिए. अब आलू डालकर मिलाते हुए मैश कीजिए.

सब्जी बनकर तैयार है, इसमें चावल डालकर अच्छे से मिला दीजिए. सब्जी और चावल को अच्छे से मिलने तक पका लीजिए. तवा पुलाव बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकाल लीजिए.

गरमा गरम स्वादिष्ट तवा पुलाव  को हरे धनिये से सजाएं. तवा पुलाव को दही या रायते के साथ परोसिये और खाईये.


सेवई पुलाव

सेवई पुलाव


सामग्री

  • सेवई (वरमीसैली) - 200 ग्राम (एक कप)
  • घी - 1 - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 8-10 (एक काजू दो टुकड़ों  में काट लीजिये)
  • मटर - 1/4 कप (मटर के दाने)
  • शिमला मिर्च - 1/4 कप ( लम्बाई में पतली पतली कटी हुई)
  • गाजर - 1/4 कप  (बारीक कटी हुई)
  • फूल गोभी - 1/4  (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 1- 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - 1/2  इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च साबूत - 5-6
  • लौंग - 2
  • बड़ी इलाइची - 2
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • नीबू - आधा नीबू का रस
  • हरा धनियां - 2 -3 टेबल स्पून (कतरा हुआ)

विधि

कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये.  सेवई घी में डालिये और हल्की ब्राउन होने तक भूनिये.  भुनने के बाद निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

काली मिर्च, लोंग और बड़ी इलाइची को छील कर दरदरा कूट लीजिये.

1 छोटी चम्मच घी कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये.  काजू डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनिये, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.  अब घी में जीरा डालकर भूनिये,  तुरन्त दरदरा किया मसाला डाल दीजिये, 2-3  बार चमचे से चलाइये.

हरी मिर्च, अदरक और मटर डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये, जब मटर नरम हो जाय, तब शिमला मिर्च और गोभी डाल कर मिलाइये और 2 मिनिट तक ढककर पकाइये,  टमाटर डाल कर, 1 मिनिट तक चला कर भूनिये.  अब सेवई की मात्रा का दुगना , 1 कप सिवई में 2 कप पानी और नमक डाल दीजिये.

पानी में उबाल आने के बाद सेवई डालिये, और फिर से उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. सेवई को धीमी गैस पर तब तक पकने दीजिये, जब तक कि सेवई सारा पानी न सोख लें.  गैस बन्द कर दीजिये. नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये.   2 मिनिट तक सेवई को ढककर रखिये, ताकि वे बचा हुआ पानी भी सोख लेंगी और अच्छी खुशबू भी बर्तन के अन्दर भर जायेगी.

आपका सेवई पुलाव (Vermicelli Pulao) तैयार है.  पुलाव को बाउल या प्लेट में निकालिये.  हरे धनिये और काजू से सजाइये.  गरमा गरम सेवई पुलाव परोसिये और खाइये.

मसाले और सब्ज़ियां आप अपने स्वाद के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं.


नवरत्न पुलाव

नवरतन पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप (पके हुए)
  • मटर - ½ कप 
  • पनीर - ½ कप (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • फूल गोभी - ½ कप 
  • आलू - 1
  • गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • घी - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • काजू - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • बादाम - 2 टेबल स्पून 
  • किशमिश - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • साबुत गरम मसाले - 2 बडी़ इलायची, दालचीनी - 1 इंच टुकडा़, लौंग 4-5, काली मिर्च -10-12
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून

विधि

कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में काजू डालकर हल्का सा ब्राउन होने तक तलकर निकाल लीजिए. बादाम भी डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद, पनीर को भी हल्का सा भून कर निकाल लीजिए.

जब तक पनीर भुने, तब तक आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. पनीर को हल्का ब्राउन होते ही निकाल लीजिए. फिर, मटर के दानों को भी तेल में डाल दीजिए और 1 से 2 मिनिट के लिए ढककर भून लीजिए. भुनी मटर को एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद, आलू के टुकड़ों को भी तेल में डालकर हल्का ब्राउन भून लीजिए. सिके हुए आलू को भी निकाल लीजिए. कढ़ाई में गाजर और गोभी डाल दीजिए और क्रन्ची होने तक भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए.

बचे हुए गरम तेल में जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, कढ़ाई में साबुत मसालों को डालकर भून लीजिए. अब इसमें पके हुए चावल, नमक, नींबू का रस, भून कर रखी हुई सब्जियां, पनीर, भुने काजू और बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. नवरतन पुलाव बनकर तैयार है, इसे प्लेट में निकाल कर सर्व कीजिए.

सुझाव

  • चावल को पकाने के लिए, चावलों को साफ करके पानी में ½ घंटे के लिए भिगो दीजिए. इसमें दुगुना से थोड़ा कम पानी डालकर 10 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. पुलाव के लिए चावल तैयार हो जाएंगे.

नारियल भात

नारियल भात


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप (200 ग्राम)
  • ताजा नारियल - 1 कप कद्दूकस किया हुआ(100 ग्राम)
  • गुड़ - 1 कप (200 ग्राम)
  • घी - 2 -4 टेबल स्पून
  • बादाम - 6-7
  • काजू - 8-10
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • इलायची - 4-5
  • लौंग - 4
  • दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा

विधि

नारियल भात के लिये हम थोड़े कम कुक किये हुये चावल की जरूरत होती है. ये हम माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं और सामान्य गैस पर भी.

चावल को अच्छे से साफ करके धो लीजिए और आधे घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दीजिए. आधे घंटे बाद चावल को पानी से निकाल लीजिये.

माइक्रोवेव में चावल पकाने के लिए माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए. प्याले में 2 चम्मच घी डाल दीजिए और घी को 1 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. घी पिघलने पर प्याले को बाहर निकालिए, घी में दालचीनी और 4 लौंग डाल कर 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर लीजिए.

प्याले को बाहर निकाल लीजिए और चावल डाल दीजिए साथ ही पौने 2 कप पानी भी डाल कर, मिला दीजिए.
प्याले को हल्का सा खुला हुआ ढक कर माइक्रोवेव में रख दीजिए और 8 मिनिट के लिए माइक्रोवेवे कर लीजिए.

ड्राई फ्रूट काट कर तैयार कर लीजिए. 1 काजू के 6-7 टुकड़े करते हुए काट लीजिए और बादाम को भी पतला -पतला काट कर तैयार कर लीजिए. किशमिश के डंठल हटा कर साफ कर लीजिए. इलायची को छील कर इसके दानों का पाउडर बना लीजिए.

8 मिनिट बाद प्याले को माइक्रोवेव से निकाल लीजिए और इन्हें 15 मिनिट तक ऎसे ही ढका रहने दीजिए. चावल अच्छी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे.

पैन में 2-3 टेबल स्पून घी डालकर पिघलाईये कीजिए. घी पिघलने पर इसमें काट कर रखे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल कर हल्का सा भून लीजिए. कद्दूकस किया हुआ नारियल और क्रश किया हुआ गुड़ डालकर मिला दीजिए.

इसे तब तक पकाएं जब तक की गुड़ अच्छे से पिघल न हो जाए. गुड़ के मेल्ट हो जाने पर इसमें पके हुए चावल डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिए.

बर्तन को अच्छी तरह ढककर, एकदम धीमी आंच पर भात को 20 मिनिट तक पकने दीजिए. दम देने के बाद, ढककन खोलिये और इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए.

नारियल भात बनकर तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए. नारियल भात के ऊपर कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर इसे सजाएं.

सुझाव
  • परम्परागत रूप से नाराली भात में गुड़ से ही बनाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो गुड़ के बदले उतनी ही मात्रा में चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं.
  • चावल किसी भी बर्तन में गैस पर बनाये जा सकते हैं.
  • चावल को ज्यादा कुक न करें, वे खिले खिले और हल्के से सख्त रहें.

प्रचार प्रसार -------- 

मेथी पुलाव

मैथी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम ( एक कप)
  • मैथी - 200 ग्राम (एक कप कटी हुई)
  • घी 1 -2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 12 -15
  • लौंग - 5-6
  • बड़ी इलाइची - 2-3
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • मटर - 1/3 कप (छिले दाने)
  • शिमला मिर्च - 1-2
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)

विधि

चावल को साफ कीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

मैथी की पत्तियां तोड़िये, 2 बार साफ पानी से धोइये, थाली में तिरछा करके रखिये या चलनी में रख कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक को छीलिये और धो लीजिये.

मैथी को बारीक काट लीजिये, हरी मिर्च और अदरक बारीक काट लीजिये. काली मीर्च, लौंग, बड़ी इलाइची के दाने और दाल चीनी को दरदरा कूट लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर कुटे हुये मसाले डाल कर हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक, मटर और शिमला मिर्च डाल कर 2-3 मिनिट भूनिये, अब कटी हुई मैथी डालिये और फिर से 2-3 मिनिट तक भूनिये.

चावलों को पानी से निकालिये और इस भुने हुये मसाले मै मिलाइये और फिर से 2 मिनिट तक भूनिये.

ये चावल हम कुकर में या माइक्रोवेव किसी में पका सकते हैं,  चावल कुकर में पकाने के लिये, चावल से दुगनी मात्रा का पानी मिलाइये, नमक डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द करके एक सीटी आने तक पकाइये, सीटी आने पर गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और कुकर से आधा प्रेसर निकाल दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये, देखिये ये मैथी स्वादिष्ट पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये.

माइक्रोवेव में पुलाव बनाइये, मसाले मिले चावल, दुगना पानी और नमक प्याले में डालिये और 15 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट करके रख दीजिये, 15 बाद ये लजीज मैथी पुलाव (Methi Pulao)  तैयार है.

मैथी पुलाव (Methi Pulav)  को दही, चटनी या नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.


कश्मीरी पुलाव

कश्मीरी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • घी - 2-3 बडे़ चम्मच
  • हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़ों में कटा हुआ
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • किशमिश - 3 बडे़ चम्मच
  • काजू - 3 बडे़ चम्मच
  • बादाम - 3 बडे़ चम्मच
  • पिस्ते - 10-12
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • बडी़ इलायची - 2
  • दालचीनी - 1 इंच
  • लौंग - 4
  • काली मिर्च - 8-10
  • तेज पत्ता - 2

विधि

चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिए और बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.

एक बादाम से 6-7 टुकड़े के हिसाब से लम्बाई में काट लीजिए और एक काजू को 3-4 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिए, पिस्ते को लम्बाई में बारीक काट कर तैयार कर लीजिए, किशमिश के डन्ठल तोड़ लें और साफ कपड़े से पोंछ लीजिए.

घी गरम होने पर, जीरा डालिये, भूनिये, जीरा भुनने के बाद, साबुत मसाला, और तेज पत्ता डाल कर हल्का सा भून लीजिए अब इसमें कटा हुआ अदरक और अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और ड्राई फ्रूट डालकर भून लीजिए. सभी चीजों के भुन जाने और अच्छी सी महक उठने पर इसमें सौंफ पाउडर, चावल, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनिट अच्छे से मिक्स करते हुए भून लीजिए.

अब चावलों में 2 कप पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए और ढककर इन्हें 5 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए और चैक कीजिए और अच्छी तरह चला दीजिये, फिर से 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए, और अच्छी तरह चला दीजिये, फिर से ढककर, 3 मिनिट पकने दीजिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पक कर तैयार हैं., गैस बन्द कर दीजिये और चावल को 10-15 मिनिट के लिए ढके रहने दीजिए और उसके बाद पुलाव को प्याले या प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये और ड्राई फ्रूट से सजाइये और परोसिये.

सुझाव
कश्मीरी पुलाव के लिए आप पहले से पके हुए चावल भी ले सकते हैं. इसमें सिर्फ सारे मसाले और ड्राई फ्रूट भून लीजिए और इन्हें पहले से पके हुए चावलों में मिला कर मिक्स कर लीजिए, कश्मीरी पुलाव बनकर तैयार हो जायेगा.
पुलाव में ड्राई फ्रूट आप अपनी पसंद अनुसार, जो ड्राई फ्रूट ज्यादा पसन्द करते हैं वह ज्यादा ले सकते हैं और जो कम पसन्द करते हैं उन्हैं कम ले सकते हैं और अगर कोई ड्राई फ्रूट आपको पसन्द न हो उसे हटा सकते हैं.


प्रचार प्रसार - 

#पायलट का हाथ सबका विकास

मेथी पुलाव

मैथी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम ( एक कप)
  • मैथी - 200 ग्राम (एक कप कटी हुई)
  • घी 1 -2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 12 -15
  • लौंग - 5-6
  • बड़ी इलाइची - 2-3
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • मटर - 1/3 कप (छिले दाने)
  • शिमला मिर्च - 1-2
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)

विधि

चावल को साफ कीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

मैथी की पत्तियां तोड़िये, 2 बार साफ पानी से धोइये, थाली में तिरछा करके रखिये या चलनी में रख कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक को छीलिये और धो लीजिये.

मैथी को बारीक काट लीजिये, हरी मिर्च और अदरक बारीक काट लीजिये. काली मीर्च, लौंग, बड़ी इलाइची के दाने और दाल चीनी को दरदरा कूट लीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर कुटे हुये मसाले डाल कर हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक, मटर और शिमला मिर्च डाल कर 2-3 मिनिट भूनिये, अब कटी हुई मैथी डालिये और फिर से 2-3 मिनिट तक भूनिये.

चावलों को पानी से निकालिये और इस भुने हुये मसाले मै मिलाइये और फिर से 2 मिनिट तक भूनिये.

ये चावल हम कुकर में या माइक्रोवेव किसी में पका सकते हैं,  चावल कुकर में पकाने के लिये, चावल से दुगनी मात्रा का पानी मिलाइये, नमक डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द करके एक सीटी आने तक पकाइये, सीटी आने पर गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और कुकर से आधा प्रेसर निकाल दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये, देखिये ये मैथी स्वादिष्ट पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये.

माइक्रोवेव में पुलाव बनाइये, मसाले मिले चावल, दुगना पानी और नमक प्याले में डालिये और 15 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट करके रख दीजिये, 15 बाद ये लजीज मैथी पुलाव (Methi Pulao)  तैयार है.

मैथी पुलाव (Methi Pulav)  को दही, चटनी या नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.

प्रचार प्रसार ----------
बूझो तो जनु

मेकरोनी का पुलाव

मेकरोनी पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप (पके हुए)
  • मैकरोनी - 1 कप (पकी हुई)
  • टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर - 1/2 कप
  • काजू - 20-25
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच (पतला पतला बारीक कटा हुआ)
  • साबुत गरम मसाले बडी़ इलायची-1 , लौंग-4, काली मिर्च-10-11, दालचीनी- ½ इंच टुकडा़
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून

विधि

पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. गैस धीमी कर दें. जीरा भून जाने पर इसमें पतला कटा हुआ अदरक, बड़ी इलाइची को छील कर, उसके दाने, साबुत मसाले डाल दीजिए. इन्हें हल्का सा भून लेने के बाद, हरी मटर डाल डीजिए और ढककर 1 से डेढ़ मिनिट तक भून लीजिए.

पैन को खोलिये, कटी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए और इसे भी एक से डेढ़ मिनिट तक के लिए चलाते हुए भून लीजिए. सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और ढककर 2 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सब्जियों के पक जाने के बाद इसमें पिज्जा सॉस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कटे हुए काजू के टुकडे़ और पका कर रखी हुई मैकरोनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

अब पका कर रखे हुए चावल भी कलछी से अलग अलग करते हुये डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गरमा गरम मेकरोनी राइस पुलाव बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट मेकरोनी राइस पुलाव बना है, परोसिये और खाइये.

सुझाव: आप पुलाव में अपनी पसन्द के अनुसार जो सब्जियां डालना चाहें डाल सकते हैं. साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट भी आप अपनी पसंद अनुसार डाल सकते हैं.


प्रचार प्रसार ------- 
भारतीय प्रधानमंत्री 

केसर का पुलाव

केसर पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम ( 1 कप )
  • केसर - आधा छोटी चम्मच
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 5 - 6
  • लोंग - 2-3
  • दाल चीनी -1 इंच लम्बा टुकड़ा, टुकड़े कर लीजिये
  • बड़ी इलाइची - 2 (छील कर दाने निकाल लीजिये)
  • काजू -15 (एक काजू को 2 टुकड़ो में काट लीजिये)
  • किशमिश - 30 - 35 (डंठल तोड़कर, कपड़े से पोंछ दीजिये)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)

विधि

चावलों को साफ करके, 2 बार धोकर, 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. (चावल खिले खिले, और स्वादिष्ट बनते हैं, साथ में आपकी गैस की भी बचत होगी).

केसर को एक टेबल स्पून पानी में आधा घन्टे पहले भिगो दीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  घी काजू हल्के से भून कर निकाल लीजिये, जीरा डालिये, जीरा कड़कने के बाद, काली मिर्च, लोंग, दालचीनी, इलाइची के दाने डाल कर, हल्का सा भून लीजिये

इस मसाले में चावल डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब इनको माइक्रोवेव सेफ प्याले में निकालिये. पानी, नमक, किशमिश और केसर मिला दीजिये.  माइक्रोवेव में  12 मिनिट के लिये माइक्रोवेव होने रख दीजिये.   केसर पुलाव बनकर तैयार हो गया है.

पुलाव को कुकर में बनाना चाहते हैं:  कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये. काजू डालकर हल्के से भून कर निकाल लीजिये,  जीरा डालकर कड़काइये, इसके बाद काली मिर्च, लोंग, दालचीनी, इलाइची के दाने डाल कर हल्का सा भून लीजिये.  चावल डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब चावल से दुगना पानी डाल कर, नमक, केसर पानी सहित और किशमिश डाल दीजिये.  कुकर बन्द कर दीजिये. 1 सीटी आने तक पकायें.  गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेसर निकाल कर कम कर दीजिये क्यों कि चावल ज्यादा पक जायेंगे.

कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये और चावल प्याले या प्लेट में निकाल लीजिये,  आपका केसर पुलाव तैयार हैं. गरमा गरम केसर पुलाव, दही, चटानी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.


प्रचार प्रसार --- #IMA_EXPOSED



अगर आप भी प्रचार प्रसार कराना चाहते है तो सब्सक्राइब कीजिये और कॉमेंट बॉक्स में लिख भेजे

कटहल का पुलाव

कटहल का पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
  • कटहल - 200 ग्राम
  • घी - 3 टेबल स्पून
  • काजू - 7-8 ( चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • जीरा -  आधा छोटी चम्मच
  • लोंग - 5-6
  • काली मिर्च - 8-10
  • बड़ी इलाइची - 2
  • दाल चीनी  - 1-2 टुकड़े
  • हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कतर लीजिये
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस या पेस्ट कर लीजिये)
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक स्वादानुसार - ( एक छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि

चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगोने रख दीजिये.

कटहल को धोइये, हाथों को तेल लगाकर चिकना कीजिये, कटहल को 1 इंच लम्बे टुकड़े करते हुये काट लीजिये, कटहल के बीज से छिलके हटा दीजिये.

लोंग, काली मिर्च, इलाइची और दाल चीनी के दानों को कूटकर दरदरा कर लीजिये.

कुकर में

घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर चमचे से चलाते हुये हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये कटहल निकाल कर प्लेट में रखिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये और हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल कर रखिये. बचे हुये घी में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डाल कर, चमचे से चलाते हुये मसाले को 2-3 मिनिट तक भूनिये.

इस मसाले में चावल डाल कर 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भून लीजिये, सेके हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये, अब चावल की मात्रा से दुगनी मात्रा पानी की डाल कर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला दीजिये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये.  एक सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये. गैस बन्द कीजिये, कुकर का थोड़ा सा प्रेशर सीटी ऊपर करके निकाल दीजिये.

कुकर का सारा प्रेशर खतम होने के बाद कुकर खोलिये, कटहल का पुलाव तैयार है.   पुलाव को प्याले में निकालिये, कतरे हुये हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये.

माइक्रोवेव मे

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में कटहल के टुकड़े डाल कर ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, अब काजू के टुकड़े घी में डालिये, हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये घी में जीरा डालकर तड़काइये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, लोंग काली मिर्च का कुटा हुआ मसाला डालिये, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और दही डालकर चमचे से चलाते हुये मसाले को 2 मिनिट तक भूनिये, इस मसाले में चावल डाल कर चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये.  तले हुये कटहल और काजू भी डाल कर मिला दीजिये.

माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में यह मिश्रण डालिये, चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक भी मिला दीजिये, ढक्कन बन्द कीजिये, और माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.

कटहल का पुलाव तैयार हो गया है, पुलाव में कतरे हुये हरे धनिये डाल कर सजाइये. गरमा गरम पुलाव परोसिये और खाइये.

प्रचार प्रसार --------- 

हरा भरा पुलाव

हरा भरा पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 100 ग्राम (एक छोटा बन्च)
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (छोटा छोटा काट लीजिये)
  • मटर - आधा कप छिले दाने
  • शिमला मिर्च - 1 (बीज निकाल कर छोटा छोटा काट लीजिये)
  • लोंग - 4
  • काली मिर्च - 8
  • बड़ी इलाइची - 2-3 (छील कर दाने निकाल लीजिये.
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा
  • नमक - स्वादानुसार (छोटी 3/4 चम्मच)

विधि

चावल को साफ कीजिये, धोइये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. बाद में चावलों से पानी निकाल दीजिये.

हरा धनियां साफ कीजिये, मोटी डंडी निकाल कर हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर हटा दीजिये और दोंनो को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.

लोंग, काली मिर्च, दालचीनी और इलाइची के दाने दरादरा कूट लीजिये. कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. गरम घी में दरादरा किया मसाला डालिये, हल्का सा भूनिये, मटर के दाने, शिमला मिर्च और अदरक डाल कर 2 मिनिट तक भून लीजिये.

सब्जियां भूनने के बाद चावल और पिसा धनिये का मसाला डालिये और 2 -3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भून लीजिये. अब चावल की मात्रा का दुगना पानी डाल कर मिलाइये, नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये.

कुकर में एक सीटी आने के बाद आग बन्द कर दीजिये. कुकर का आधा प्रेसर खतम होने पर कुकर का ढक्कन खोलिये.  खुशबूदार हरा पुलाव तैयार है.

हरा वेज पुलाव माइक्रोवेव में पकाइये:
चावल मसाला भूनने के बाद इनको माइक्रोवेव में पकाने बाले कांच के प्याले में डालिये और अब चावल की मात्रा का दुगना पानी डाल कर मिलाइये, नमक डाल कर मिलाइये, प्याले का ढक्कन बन्द कर दीजिये, बर्तन को माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 12 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  लीजिये स्वादिष्ट हरा वेज पुलाव तैयार हो गया.

गरमा गरम हरा वेज पुलाव दही और पापड़ के साथ परोसिये और खाइये.

प्रचार प्रसार --------


अगर आप भी चाहते है कि प्रचार प्रसार हो तो अपने पॉडक्ट की जानकारी भेजे

ग्रीन फ्राई राइस

ग्रीन फ्राइड राइस


सामग्री

  • 2 कप पके हुए बासमती चावल
  • 4-5 हरी गोभी के टुकड़े
  • 4-5 फ्रेंच बीन्स बारीक कटी हुई
  • ½ कप पालक बारीक कटी हुई
  • ½ कप हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • ¼ कप अंकुरित मूंग
  • ½ कप प्याज़ कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च छोटे टुकडो में कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 3 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे प्याज़ डाल के कुछ देर भूने फिर कटी हुई हरी गोभी, अंकुरित मूंग और बीन्स डाल के हल्का मुलायम होने तक पका ले|
  • कटा हुआ पालक, हरा प्याज़ और शिमला मिर्च डाल के थोड़ी देर और पकाए, फिर पका हुआ चावल डाल के अच्छे से मिला दे|
  • नमक और चिली सॉस डाल के अच्छे से मिला के 1-2 मिनट के भून के गैस बंद करदे|
  • ग्रीन फ्राइड राइस तैयार है गरम गरम सर्वे करे|


  • प्रचार प्रसार ------- 

गट्टा पुलाव

गट्टा पुलाव


सामग्री

गट्टा बनाने के लिये
  • बेसन - 100 ग्राम (1 कप)
  • दही -    2-3 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
  • तेल -  2 टेबल स्पून
पुलाव के लिये
  • बासमती चावल - 200 ग्राम (1 कप)
  • घी - 2 - 3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1- 2 (छोटी छोटी कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लोंग - 4
  • काली मिर्च - 10
  • बड़ी इलाइची - 2
  • दाल चीनी - 1 छोटा टुकड़ा
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून

विधि

चावल को साफ करके, धो लीजिये,1 घंटे पानी में भीगने दीजिये. चावलों को धोकर पानी को निकाल दीजिये.

चावलो को माइक्रोवेव में पकाना है, तब चावल, और चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक और 1 छोटी चम्मच घी माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये, माइक्रोवेव में रखकर 12 मिनिट तक पका लीजिये.

यदि आपको चावल कुकर में बनाने है, तब चावल, चावल की मात्रा का दुगना पानी और नमक, कुकर में डालिये, एक सीटी आने तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. आधा प्रेसर कुकर से, सीटी ऊपर करके निकाल दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये. चावल बन चुके हैं.

गट्टा बनाने के लिये

बेसन में सभी मसाले, दही और तेल डाल कर, हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से रोटी जैसा आटे की तरह नरम आटा गूथ लीजिये. आटे को चार भागों में बांटिये. दोनों हाथों से बेलनाकार, आधा इंच मोटे रोल बना लीजिये.

एक बर्तन में 500 ग्राम पानी डालकर गरम कीजिये, इतना पानी लीजिये कि बेसन के रोल अच्छी तरह डूब जायं, पानी में उबाल आने के बाद, बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये, 10 - 12 मिनिट तक तेज गैस पर उबलने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. पानी को निकाल दीजिये (इस बेसन के पानी को आप आटा गूथने के काम मे, या दाल में डाल कर काम में ला सकते हैं). रोल को ठंडा होने के बाद, चाकू से आधा से 1 सेमी. मोटे, गट्टे काट कर तैयार कर लीजिये.

लोग, काली मिर्च और इलाइची के दाने छील कर, दरदरा कूट लीजिये.

एक कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद, दरदरा किया हुआ मसाला डालकर, हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर 1 मिनिट भूनिये. गट्टे डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब इन गट्टों में पके हुये चावल डालकर मिलाइये. गैस बन्द कर दीजिये. आपका खुशवू दार गट्टा पुलाव तैयार है.

पुलाव को प्याले या प्लेट में निकालिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम गट्टा पुला चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये.

प्रिय मित्रों नमस्कार ,
आपके सहयोग की आवश्यकता है 6201150716 पर paytm कीजिये ।।।
सहयोग के लिए धन्यवाद ।।।।
अगर प्रचार प्रसार कराना चाहते है तो प्रोडक्ट की पूरी जानकारी कॉमेंट बॉक्स में दीजिये ।।। 5 बार निःषुल्क 

फ्रूट पुलाव

फ्रूट पुलाव


सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा
  • 4-5 लौंग
  • ½ छोटा चम्मच कालीमिर्च
  • 2-3 हरी इलाइची
  • 2 तेज पत्ता
  • 2 बड़ा चम्मच काजू
  • 2 बड़ा चम्मच बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • ½ सेब बारीक कटा हुआ
  • ½ कप अनानास बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • केसर के कुछ धागे
  • 1 बड़ा चम्मच गुनगुना दूध
  • 1 चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे.
  • चावल को दो कप पानी, इलाइची, लौंग, तेजपत्ता, कालीमिर्च, दालचीनी, और एक चम्मच घी डाल के पका ले. चावल पकने के बाद खिला खिला होना चाहिए.
  • पानी चावल के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है.
  • चावल पकने के बाद, कढाई में बचा हुआ घी डाल के गरम करे, हरी मिर्च डाल के भुने, फिर काजू बादाम, किशमिश डाल के भूने. फिर कटे हुए फल और चावल डाल के मिला दे.
  • नमक और केसर वाल दूध डाल के कुछ देर भूने. फिर गैस बंद कर दे.
  • गरमागरम फ्रूट पुलाव अपने मनपसंद रायते के साथ परोसे.
सहयोग करे

प्रिय मित्रों, आपके सहयोग की आवश्यकता है ताकि सुचारू रूप से लिखते रह सकू , नए नए जानकारी प्राप्त करने के लिए सहयोग मिलेगा ।।
6201150716@paytm पर upi कीजिये या 6201150716 पर paytm कीजिये ।।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद ।।।।।

मूंगदाल की खिचड़ी

दलिया मूंगदाल खिचड़ी


सामग्री

  • दलिया- 1/3 कप (50 ग्राम)
  • मूंगदाल- 1/3 कप (50 ग्राम) (धुली हुई)
  • घी- 1 टेबल स्पून
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि

दलिया और मूंग की दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को कुकर में डालकर भून लीजिए. इसके लिए, गैस जलाकर कुकर गरम कीजिए और इसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर कुकर में दलिया डाल दीजिए. दलिया को लगातार चलाते हुए रंग बदलने तक और अच्छी सी महक आने तक भून लीजिए.

दलिया के भुन जाते ही, कुकर में धुली हुई मूंग की दाल डाल दीजिए. इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, कुकर में 2.5 कप पानी डाल दीजिए. फिर, इसमें ½ छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा नमक और हल्दी पाउडर डालकर मिला दीजिए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और खिचड़ी को एक सीटी आने तक पकने दीजिए.

जैसे ही कुकर में सीटी आ जाए, वैसे ही गैस एकदम धीमी कर दीजिए और धीमी आंच पर खिचड़ी को 3 से 4 मिनिट तक पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का सारा प्रैशर खत्म होने तक खिचड़ी को कुकर में ही रहने दीजिए.

कुकर का प्रैशर समाप्त होने के बाद, कुकर का ढक्कन खोलिए. खिचड़ी बनकर तैयार है, पर हल्की सी गाढ़ी है. इसमें ½ कप पानी डाल दीजिए और खिचड़ी को उबाल आने तक पका लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए. खिचड़ी तैयार हो गई है.


दाल सब्जी बिरयानी

दाल सब्जी बिरयानी


सामग्री

  • ¼ कप धुली मसूर की दाल
  • 1 कप बिरयानी का चावल
  • ½ कप गोभी के टुकड़े कटे हुए
  • ¼ कप हरे मटर के दाने
  • 2 टमाटर कद्दूकस करे हुए
  • 2 प्याज़ लम्बाई में कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 छोटे चम्मच खसखस (पानी में भीगी हुई)
  • 1 चुटकी केसर
  • 3 बड़े चम्मच घी या तेल
  • स्वादानुसार नमक

विधि

  • खसखस को पानी में भिगो के पीस ले. चावल और दाल को पानी से धोकर अलग अलग भिगो के रख दे.
  • गोभी और मटर के दानो को थोडा पकने तक भाप में पका ले. चावल में 5 कप पानी डाल के एक कनकी रह जाने तक पका ले.
  • पानी निकाल के अलग रख दे.
  • केसर को 2 चम्मच गरम दूध में भिगो के रख दे.
  • अब एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे, लम्बाई में कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भून के निकाल ले.
  • बचे हुए घी में अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के भूने, टमाटर डाल के दो मिनट तक भूने. फिर धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर और खसखस का पेस्ट डाल के घी अलग होने तक भूने.
  • इस मसाले में भीगी हुई दाल और आधा कप पानी डाल के गलने तक पकाए, पहले से पकी हुई सब्जियां और गरम मसाला डाल के अच्छे से मिलाये केसर वाला दूध डाल के कुछ सेकंड तक भूने.
  • अब माइक्रोवेव के बर्तन में नीचे भुना हुआ प्याज़ डाले, फिर आधा चावल फैला के डाल दे.
  • अब दाल और सब्जियों का मिश्रण डाले फिर ऊपर से बाकी बचा हुआ चावल फैला दे.
  • भुना हुआ प्याज डाल के ऊपर से दो चम्मच दूध डाल के  ढक्कन ढक के माइक्रोवेव में पांच-सात मिनट तक पकाए.
  • बिरयानी तैयार है प्याज़ और पुदीने के राइते के साथ खाए और खिलाये.
अगर चाहिए घर बैठे तो मेसेज कीजिय

कार्न पुलाव

कॉर्न पुलाव


सामग्री

  • 2 कप बासमती चावल (धो कर भिगाए हुए)
  • 1 कप अमेरिकन स्वीट कॉर्न (मकई)
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 कप दूध
  • 1 बड़ा चम्मच पुदीना
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया
  • 1-2 तेजपत्ता
  • 1-2 हरी इलाइची
  • 2 बड़े चम्मच घी

पेस्ट बनाने की सामग्री

  • 5-6 लहसुन छिले हुए
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 5-6 काजू
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 2-3 लौंग
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी

विधि

  • पेस्ट बनाने की सामग्री को मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
  • चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भीगा दे.
  • अब एक कुकर में घी डाल के गरम करे, तेज पत्ता और छोटी इलाइची डाल के कुछ देर भूने फिर हरी मिर्च डाल के चलाये.
  • पिसा हुआ पेस्ट डाल के 2 मिनट तक भूने फिर मकई के दाने और नमक डाल के कुछ देर और भूने फिर पुदीना और धनिया डाले.
  • दूध और पानी डाल के एक उबाल आने दे.
  • चावल डाल के कुकर बंद कर दे. 12-15 मिनट या चावल के पकने तक पकाए.
  • गरमागरम कॉर्न पुलाव प्याज़ के रायता या अपनी मनपसंद करी के साथ परोसे।

छोला पुलाव

छोलिया पुलाव


सामग्री

  • बासमती चावल - 1 कप
  • हरे चने - 1 कप
  • गाजर - 1 छोटे टुकडों में कटी हुई
  • हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच( बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 3-4 बडे़ चम्मच
  • नींबू - 1
  • हरी मिर्च - 2 (लम्बाई में कटी हुई)
  • अदरक - 1 इंच (पतला लम्बा कटा हुआ)
  • बडी़ इलायची - 2
  • दालचीनी - 1 इंच
  • लौंग - 3-4
  • काली मिर्च - 8-10
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटा चम्मच या स्वादानुसार

विधि

चावलों को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हरे चने और गाजर को डाल कर, चला दीजिए और 2-3 मिनिट धीमी आंच पर ढककर क्रिस्पी होने तक पका लीजिए और अलग प्याले में निकाल लीजिये.

बचे हुये तेल में जीरा डालिये, जीरा भून जाने पर तेल में बडी़ इलायची के दाने, छोटे टुकडों में कटी दालचीनी, काली मिर्च और लौंग डालकर हल्का सा भून लीजिए, हरी मिर्च और अदरक डालिये और हल्का सा भून लीजिए, अब भीगे हुये चावल डाल दीजिए, नमक डालकर 2 मिनिट तक चलाते हुए भूनिये, सारे मसालों की कोटिंग चावलों के ऊपर अच्छी तरह आ जाय. 2 कप पानी डाल दीजिए और मिक्स कर दीजिए.पुलाव को 5 मिनिट के लिए ढककर धीमी आंच पर पकने दीजिए.
ढक्कन खोलिये और भुने हुये हरे चने और गाजर डाल दीजिए, नींबू का रस और थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया भी डालकर मिला लीजिए, चावलों को फिर से ढककर धीमी आग पर ही पकने दीजिये. चावलों को हर पांच मिनिट बाद चैक कीजिये और अच्छी तरह चला दीजिये, चावलों को पकने में लगभग 15 मिनिट का समय लग जाते है.

गैस बंद कर दीजिए और चावलों को ढके रहने दीजिए. 10- 15 मिनट बाद छोलिया चावल पुलाव तैयार है, हरे चने के पुलाव को दही, चटनी, दाल या सब्जी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.


चाइनीज food

चाईनीज फ्राइड राइस


सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल को सादा पका कर ले लीजिये
  • बंद गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • फ्रेच बिन्स - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • पनीर - ½ कप (छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2 -4 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजीनोमोटो- ¼ छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • ग्रीन चिल्ली सॉस- 1 छोटी चम्मच
  • सोया सॉस - 2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटी चम्मच

विधि

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में सिकने के लिये डाल दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.

तेल में गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 1-2 मिनिट तेज आंच पर फ्राई कर लीजिए.
हरी मिर्च, अदरक, ग्रीन चिल्ली सॉस, अजीनो मोटो, सोया सॉस, सिरका, पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए.

नमक और चावल डालकर सभी चिजों को 2 मिनिट लगातार चलाते हुए अच्छे से मिलाते हुए पका लीजिए.
चावलों के सब्जियों में अच्छे से मिल जाने पर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. चाईनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं.

चाईनीज फ्राइड राइस को प्लेट में निकाल कर हर धनिये से गार्निश कीजिए और परोसिये.

सुझाव:
सादा चावल बनाने के लिए वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब गरम तेल में सब्जियां डालने से पहले 1 प्याज जो लम्बे और पतले टुकड़ो में कटी हो उसे भून कर निकाल लीजिये और बाद में चावल के साथ में मिलाइये. ग्रीन प्याज से चावल की गार्निस की जा सकती है.


आंवले का लड्डू

आंवला लड्डू

विटामिन सी और आयरन से भरपूर आंवला लड्डू बेहद स्वादिष्ट होते हैं. आंवला लड्डू हमारे शरीर में प्रतिरोधक शक्ति पैदा करते हैं. बच्चे जो आंवला खाना पसन्द नहीं करते, वे आंवला लड्डू बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Laddu

आंवला - 6 (250 ग्राम)
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
बादाम - ½ कप (50 ग्राम)
काजू - ⅓ कप (25 ग्राम)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
जायफल - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Amla Laddu?

आंवला को पॉलीथिन में भरकर 5 मिनिट के लिए माईक्रोवेव कर लीजिए. माईक्रोवेव से निकाल कर आंवलों को ठंडा होने दीजिए. आंवले ठंडे हो जाने पर इन्हें कद्दूकस कर लीजिए.

पैन गरम कीजिए और इसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला और चीनी डाल डालकर लगातार चलाते हुए पका लीजिए.

मिश्रण को अच्छे से गाढा़ होने तक पकाना है. अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसमें 2 चम्मच घी डाल कर मिक्स करें और 2-3 मिनिट ओर पकाएं. मिश्रण अच्छे से बन चुका है, ये चैक करने के लिए मिश्रण से 2-3 बूंदे प्याले में गिरायें और ऊंगली अंगूठे के बीच चिपका कर देखें की अच्छे से चिपक रहा है और जमने वाली कंसिस्टेंसी में तैयार हो चुका है. अगर चिपक रहा है तो गैस बंद कर दीजिए, हमारा मिश्रण तैयार है.

अब मिश्रण को थोडा़ ठंडा होने दीजिए. बादाम का पाउडर बना लीजिए और काजूओं को छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए, इलायची छील कर पाउडर बना लीजिए और जायफल को कूट कर इसका भी पाउडर बना लीजिए.

मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इसे प्याले में निकाल लीजिए और इसमें बादाम पाउडर, बारीक कटे हुए काजू, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर चिकना करें और थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और अपने पसन्द के अनुसार गोल-गोल लड्डू बनाकर थाली में रखते जाएं. इतने मिश्रण से लगभग 12 - 14 लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. आंवला लड्डू बनकर के तैयार हैं. इन्हें आप किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 3-4 महिने तक खाते रहें.

सुझाव

आंवला को नरम करने के लिये, माइक्रोवेव करने के वजाय, गैस पर भाप में भी पकाया जा सकता है.

मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाना है.

मिश्रण के गाढा़ हो जाने पर गैस तुरंत बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी दूसरे प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय.

बाजरे के आटे का लड्डू

बाजरा आटा लड्डू

सर्दी के मौसम में आयरन, कैल्सियम और फाइबर भरपूर बाजरा की रोटी ही नहीं, इसके लड्डू भी बहुत स्वाद और सेहत के लिये पसंद किये जाते हैं. स्वाद की गर्माहट के लिये गुड़ और बाजरे के आटे और गोंद मिलाकर बनाये हुये लड्डू आज ही बनाईये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Atta Ladoo

बाजरे का आटा - 1.5 कप (200 ग्राम)
गुड़ - 1 कप (250 ग्राम)
घी - ½ कप ( 150 ग्राम)
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
गोंद - 2 टेबल स्पून
नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Millet Flour Laddu

कढाई में आधा घी डालकर गरम कीजिये, हल्के गरम घी में गोंद डाल कर तलिये (गोंद को बिलकुल धीमी आग पर ही तलिये ताकि वह अन्दर तक अच्छी तरह भून जाए). गोंद के अच्छी तरह फूलने और सिकने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.

बचे हुये घी में बाजरे का आटा डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए कलर चेंज होने तक भूनिये. आटे में से घी अलग होने लगे और उसमें से अच्छी महक आने लगे तो आटा भून कर तैयार हो जाता है. आटा भूनने में लगभग 15 मिनिट लग जाते हैं. आटा भून जाने पर इसे प्याले में निकाल लीजिए.

गुड़ को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिये. कढ़ाई में गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये.

बादाम और काजू को छोटा-छोटा काट लीजिये और भूने आटे में डाल दीजिए साथ में कद्दूकस किया हुआ नारियल, गोंद, इलायची पाउडर और पिघला हुआ गुड़ डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण उठाकर मीडियम आकार के लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे से तकरीबन 10 -12 लड्डू बनकर के तैयार हो जाते हैं.

तैयार लड्डूओं को अच्छे से ठंडा हो जाने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे, 2-3 महिने तक कन्टेनर से लड्डू निकालिये और खाइये

सुझाव -

बाजरा लड्डू में आप गुड़ की जगह तगार, खाण्ड, बूरा, पाउडर चीनी किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

बाजरा के लड्डू में आप चाहें तो चिरोंजी या अपने मन पसन्द की मेवा मिला सकते हैं.


बेसन-मीठा लड्डू

बेसन मीडा़ लड्डू

बेसन और गुड़ से बनने वाले बेसन के मीड़ा लड्डू, बेसन और गूड़ से बनाये जाते हैं, राजस्थान में ये लड्डू पारम्परिक रूप से दिवाली, होली त्योहारों पर पारम्परिक रूप से बनाये जाते हैं, लेकिन हम इन्हें कभी भी बना सकते है, खासकर सर्दी के मौसम में तो ये लाजबाव होते है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Meedha Laddu

बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
गेहूं का आटा - ¼ कप (40 ग्राम)
गुड़ - ½ कप से थोडा़ सा ज्यादा (150 ग्राम)
घी - ½ कप (120 ग्राम)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
बादाम - 6-7
काजू - 6-7

विधि - How to make Besan Meedha Laddu

बेसन को एक बर्तन में निकाल लीजिये. इसमें गेहूं का आटा और 2 छोटे चम्मच घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को 15 -20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.

आटा सैट हो गया है. हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल लीजिए. गूंथे हुये आटे से 1 लोई बनाकर तैयार करेंगे. लोई को हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें और दबाकर चपटा कर लीजिए और चकले पर थोडा़ सा घी या सूखा आटा लगाकर लोई को चकले के ऊपर रख कर 8-10 इंच के व्यास में मोटा परांठा बेल लीजिए.

तवा गरम कीजिए और गरम तवे पर थोडा़ सा घी लगाकर चारों ओर फैला दीजिए और बेले हुए परांठे को तवे के ऊपर डाल दीजिए, परांठे को नीचे की ओर से हल्का सिकने तक दूसरी तरफ़ पलट दीजिए और जब परांठे के दूसरे भाग में सुनहरी चित्ती आने लगे तो परांठे के पहले वाले भाग के ऊपर थोडा़ सा घी डालकर इस को चारों तरफ़ अच्छी तरह से फैला दीजिए. परांठे को दूसरी तरफ़ पलटे तथा इस भाग पर भी थोडा़ सा घी डालकर इसको अच्छी तरह से चारों ओर फैला दीजिए. परांठे के दोनों ओर सुनहरी चित्ती आने तक अच्छे से सेक लीजिए तथा इसको प्याले या प्लेट में निकालकर रख लीजिए और इसे थोडा़ ठंडा होने दीजिए.

परांठे के ठंडा हो जाने पर इसे मसल-मसल कर तोड़ लीजिए. तैयार चूरमा को छलनी से छान लीजिए.

पैन में 2-3 टेबल स्पून घी डालिये और मेल्ट कीजिये, चूरमा डालकर, मीडियम आग पर कल्रर चेन्ज होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिये. भुने चूरमा को प्लेट में निकाल लीजिये.

अब पैन में एक छोटी चम्मच घी डाल कर गरम करें. गुड़ तोड़ कर पैन में डालें और चौथाई कप पानी डालकर

मध्यम आग पर कलछी से गुड़ को चलाते जायं. गुड़ के पूरी तरह घुलने के बाद चूरमा को गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए साथ ही इसमें इलायची पाउडर और काजू-बादाम के टुकडे़ डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह से मिक्स होने तक मिला लीजिए. मिश्रण के गाढा़ होने पर गैस बंद कर दीजिए और प्याले में निकाल लीजिए.

मिश्रण को ठंडा होने दीजिए, लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर चिकना करें और

थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और अपने पसन्द के अनुसार गोल-गोल लड्डू बनाकर थाली में रखते जाएं. इतने मिश्रण से 10- 11 लड्डू बन कर तैयार हो जायेंगे, इन्हें आप किसी भी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, 10-12 दिन तक खाते रहिये.

सुझाव:

बेसन के मीड़ा लड्डू में आप अपनी पसन्द के अनुसार ड्राई फ्रूट ले सकते हैं.

गुड़ के पूरी तरह घुलने के बाद, चूरमा गुड़ में डालें और मिक्स करते हुये हल्का सा पका लीजिये, चेक कीजिये, मिश्रण उंगली और अंगूठे के बीच चिपकता है, लड्डू बांधे जा सकते हैं. मिश्रण कम पके होने पर लड्डू गीले रहेंगे, वे अपने आकार में नहीं रहेंगे. मिश्रण अधिक पका होने पर लड्डू थोड़े सख्त हो जायेंगे.

10-11 लड्डू के लिये
समय 1 घंटा


मूंग दाल के लड्डू

मूंगदाल के लड्डू

मूंग की दाल के लड्डू को तीन तरह से बना सकते हैं, मूंग की दाल को भिगो कर पीसकर, मूंग की दाल को भून कर पीस कर और मूंग की दाल आटे से. हर तरह के लड्डू का अलग स्वाद होता है. आज हम मूंग दाल को भिगोने के बाद पीस कर लड्डू बनायेंगे.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Laddoo

मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम)
बूरा - 1 1/2 कप (250 ग्राम)
घी - 1 कप (200 ग्राम)
बादाम - 1/4 कप (50 ग्राम)
काजू - 1/4 कप
इलायची - 8-10
पिस्ते - 8-10

विधि - How to make Mung Dal Ladoo

मूंग की दाल को धो कर 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी में पीस लीजिए.

बादाम को भी मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लीजिए, काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. पिस्तों को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए और इलायची को छीलकर के पाउडर बना लीजिए.

कढा़ई में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये (थोडा़ घी बचा लीजिए) और इसमें दाल डाल दीजिये. कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें. दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है.

दाल भून कर तैयार है (दाल भूनने में लगभग 25 मिनिट तक का समय लग जाता है). गैस बंद कर दीजिए और दाल को प्याले में निकाल कर थोडा़ ठंडा होने दीजिए

दाल के हल्का ठंडा होने पर इसमें बादाम का पाउडर, कटे हुए काजू, इलायची पाउडर और बूरा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो चुका है. हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर इस मिश्रण को दबा-दबाकर इसके लड्डू बनाकर थाली में रखते जाइए. पिस्ते से लड्डूओं की गार्निश कर दीजिए.

इन लड्डूओं को एक एअर टाइट डिब्बे में डालकर रख दीजिए, आप इन्हें 20-25 दिन , जब भी आपका मन खाने का करे इसको डिब्बे में से निकाल कर खाएं.

15-16 लड्डू के लिये
70 मिनिट


गेहू के आटे का चूरमा

चूरमा लड्डू माइक्रोवेव में

राजस्थानी चूरमा लड्डू जितने अच्छे पारम्परिक तरीके से बनते हैं लगभग वैसे ही चूरमा लड्डू माइक्रोवेव में भी बनाये जा सकते हैं. जब भी कम मात्रा में लेकिन जल्दी ही चूरमा लड्डू बनाने हों तो माइक्रोवेव में चूरमा लड्डू बनाना मत भूलिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Churma Laddu

गेहूँ का आटा - 1/2 कप (75 ग्राम)
सूजी - 1/2 कप (75 ग्राम)
बेसन - 1/2 कप (50 ग्राम)
देसी घी - 1/2 कप (125 ग्राम)
चीनी - 3/4 कप (200 ग्राम)
दूध - 1/2 कप
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Churma Laddu in Microwave

राजस्थानी चूरमा लड्डू को माइक्रोवेव में बनाने के लिए सबसे पहले आप माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए.

प्याले में आटा, सूजी, बेसन, घी, चीनी और दूध डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए.

मिश्रण को 3 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए.

काजू और बादाम को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.

3 मिनिट बाद मिश्रण को माइक्रोवेव से निकालिये, अच्छे से चला दीजिए. अब फिर से मिश्रण के प्याले को 3 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कीजिए. 3 मिनिट हो जाने पर मिश्रण को माइक्रोवेव से बाहर निकाल कर एक बार पुन: चला दीजिए आप देखेंगे की मिश्रण का कलर भी हल्का सा चेंज हो रहा होगा और खुशबु भी आ रही होगी. अब फिर से प्याले को 2 मिनिट के लिए माइक्रोवेव करें और 2 मिनिट बाद इसे निकाल कर अच्छे से चला लीजिए.

इसके बाद मिश्रण को 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, और प्याला माइक्रोवेव से निकाल कर, मिश्रण को चलाइये, इस तरह 1-2 बार कर लीजिये, जब तक की मिश्रण अच्छे से गोल्डन ब्राउन हो जाए और इसमें से महक आने लगे.

मिश्रण के भुन जाने पर इसमें कटे हुए काजू बादाम डालकर मिक्स कीजिए और फिर से 1 मिनिट के लिए मिश्रण को माइक्रोवेव कर लीजिए.

चूरमा लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण निकालें और दोनो हाथों से दबा कर उसे गोल लड्डू का आकार दीजिए.

यदि मिश्रण से लड्डू नहीं बन पा रहे हों, मिश्रण सूखा लग रहा हो तो मिश्रण में 2 -3 बड़ी चम्मच दूध और 2-3 बड़ी चम्मच घी डालकर मिला दीजिए. उसके बाद लड्डू बना लीजिये. इसी तरह से सारे मिश्रण से लड्डू तैयार कर के प्लेट में रखते जाएं. इतने मिश्रण से लगभग 17 लड्डू बनकर के तैयार हो जाते हैं. स्वादिष्ट चूरमा लड्डू बनकर तैयार हैं. चूरमा लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 10 - 12 दिनों तक खाते रहिये.

सुझाव:

मिश्रण को एक बार में ज्यादा देर तक माइक्रोवेव न करें, मिश्रण जल सकता है.

11-12 लड्डू बनाने के लिये
समय - 50 मिनिट

मक्के की लड्डू

मक्के की पिन्नी

हमारे यहां सर्दियों में मक्का, बाजरा, तिल से अनेकों खानपान बनाये जाते रहे हैं. आज हम पंजाब और राजस्थान में बनाई जाने वाली खास मक्की के आटे, गोंद और सूखे मेवे को मिलाकर बनाई जाने वाली मक्की की पिन्नी बना रहे हैं. इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाज़बाव.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makka ki Pinni

मक्का का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
गेहूं का आटा - ¼ कप (35 ग्राम)
बूरा - 1 कप (150 ग्राम)
घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
दूध - 1 कप
काजू - 50 ग्राम
अखरोट - 50 ग्राम
बादाम - 50 ग्राम (पिसे हुए)
गोंद - 25 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Makka churma laddu

एक बड़े प्याले में मक्के का आटा निकाल लीजिए, गेहूं का आटा और 4 छोटे चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाइये. दूध की मदद से हल्का नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. गूंथे आटे को 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए, यह सैट होकर तैयार हो जाएगा.

गुंथे आटे को 3 बराबर भागों में बांटकर तैयार कर लीजिये.

नान स्टिक पैन या तवा गरम कीजिए. आटे का एक भाग उठाइये और गोल कीजिये, थोड़ा सा दबाकर चपटा करके लोई बना लीजिए, लोई को गेहूं के सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये और मोटा परांठा बेल लीजिए.

पैन गरम होने पर इसमें थोडा़ घी डाल कर चिकना कर लीजिए. बेले हुए परांठे को पैन में सेकने के लिए डाल दीजिए. परांठे को नीचे की ओर से हल्का सिकने के बाद दूसरी तरफ़ पलट दीजिए और जब परांठे के दूसरे भाग में सुनहरी चित्ती आने लगे तो परांठे के पहले वाले भाग के ऊपर घी डालकर इस को चारों तरफ़ अच्छी तरह से फैला दीजिए. परांठे को दूसरी तरफ़ पलटे तथा इस भाग पर भी घी डालकर अच्छी तरह से चारों ओर फैला दीजिए. परांठे के दोनों ओर सुनहरी चित्ती आने तक अच्छे से सेक लीजिए तथा इसको प्लेट में निकालकर रख लीजिए और इसे थोडा़ ठंडा होने दीजिए.

इसी तरह से दो और लोई से भी परांठे बना कर तैयार कर लीजिए.

काजू को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए, 10 काजू को 2 भागों में काट लीजिये, ये पिन्नी के ऊपर लगायेंगे. अखरोट को भी छोटा छोटा काट लीजिए.

गोंद को भून लीजिये, पैन मे घी डालकर हल्का गरम कर लीजिए, गोंद डालकर धीमी आंच पर भून लीजिए. गोंद के फूलने और हल्के ब्राउन हो जाने पर प्लेट में निकाल कर रख दीजिए. ठंडा होने पर इसे प्लेट में ही बेलन से दरदरा पीस लीजिये.

परांठों के ठंडा हो जाने के बाद इन्हें, तोड़िये और मिक्सर जार में डाल कर पीस लीजिए. मिश्रण को प्याले में निकाल लीजिए. गोंद, बूरा, कटे हुए काजू, अखरोटा, पिसे हुए बादाम और इलाइची पाउडर डाल कर सभी चिजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए, बचा हुआ घी भी डाल कर मिला दीजिए.

लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. थोड़ा सा मिश्रण हाथ में उठाइये, और अपने पसन्द के अनुसार छोटे बड़े किसी भी साईज़ के गोल-गोल लड्डू बनाकर लीजिए, लड्डू के ऊपर 1 काजू लगा, दबा कर इसे सजा दीजिए. इतने मिश्रण से लगभग 15 -16 लड्डू बन कर तैयार हो जायेंगे, पिन्नी को 1-2 घंटे खुला रख दीजिए, यह खुश्क हो जाएंगी, अब आप किसी भी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, इन्हैं 10-12 दिन तक प्रयोग कीजिये.

14-16 पिन्नी बनाने के लिये
समय - 60 मिनिट


आलू का हलवा

आलू का हलवा

आलू को आप व्रत में नमकीन आलू फ्राई बनाकर तो खाते ही है, आलू का हलवा (Potato Halwa) भी बनाया जाता है, ये आलू का हलवा अधिकतर व्रत के समय बनाकर खाया जाता है, ये हलवा भी बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और बड़ी जल्दी बन जाता है, बनाने में बड़ा आसान भी है. आइये आज हम आलू का हलवा (Aloo Ka Halwa ) बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Halwa

आलू - 300 (4या 5 मध्यम साइज केआलू)
चीनी - 100 ग्राम(आधा कप)
घी - 4 टेबल स्पून
दूध - एक कप
किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़िये और धो लीजिये)
काजू - 1 टेबल स्पून ( काजू के 5-6 टुकड़ों में काट लीजिये)
इलाइची - 5-6 (छील कर कूट लीजिये)
बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)

विधि - How to make Potato halwa

आलू को धो कर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छील कर तोड़ लीजिये.

कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये, गरम होने दीजिये. घी में आलू डाल कर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट तक कलछी से भुनिये. भुने हुये आलू में दूध और चीनी, किशमिश और काजू डाल दीजिये. इस समय आप हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें, 6-7 मिनट में आलू का हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. आग बन्द कर दीजिये. आलू के हलवे में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये. बचा हुआ घी भी डाल दीजिये, लीजिये आपका आलू का हलवा तैयार है.

आलू के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये बादाम ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू का हलवा परोसिये और खाइये. ठंडा होने पर भी यह हलवा बहुत अच्छा लगता है.

आलू के हलवा (Alu ka Halwa) में आप अपनी पसन्द से कोई भी मेवा हटा सकते हैं और अपनी पसन्द की मेवा डाल भी सकते हैं.

4 सदस्यों के लिये
समय - 25 मिनिट

Ad-
सम्पर्क करने के लिए कमेंट करे