नई दिल्ली. रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) की ओर से एक ट्रेन नई दिल्ली-दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन सेवा का संचालन किया जाएगा.
उधर, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर के बीच भी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा जो कि वाया दौसा, अलवर, रेवाड़ी व गुड़गांव होकर संचालित होगी. यह ट्रेन पूर्णतया आरक्षित रहेगी. यात्रियों को सफर के दौरान कोरोना रोकथाम के लिए लागू की गईं गाइडलाइन का अनुपालन करना अनिवार्य होगा.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड के अनुसार गाडी संख्या 04051, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 10 अप्रैल से आगामी आदेशों तक नई दिल्ली से 06.10 बजे रवाना होकर जयपुर 10.45 बजे आगमन व 10.50 बजे प्रस्थान कर 13.15 बजे दौराई पहुंचेगी.
इसी प्रकार गाडी संख्या 04052, दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 10 अप्रैल से आगामी आदेशों तक दौराई से 15.15 बजे रवाना होकर जयपुर 17.45 बजे आगमन व 17.50 बजे प्रस्थान 22.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगांव, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.एक अप्रैल से शुरू होगी जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दैनिक त्यौहार स्पेशल इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर प्रतिदिन त्यौहार स्पेशल रेलसेवा का संचालन भी किया जा रहा है.
गुड
ReplyDelete