गोरखपुर, जेएनएन। होली में पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 27 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों (सवारी गाडिय़ां) के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने डीजल से चलने वाली (डेमू) तथा इलेक्ट्रिक से चलने वाली (मेमू) ट्रेनों को भी हरी झंडी दे दी है। गोरखपुर से बढऩी और सिवान तथा सिवान-छपरा रूट पर डेमू ट्रेनें चलेगी। भटनी- वाराणसी रूट पर मेमू चलाई जाएगी। इसके अलावा भटनी से बरहज बाजार के बीच दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
सवारी गाडिय़ों की तरह डेमू व मेमू में भी लगेगा एक्सप्रेस का किराया
स्थानीय यात्रियों को राहत तो मिलेगी, लेकिन उन्हें सवारी गाडिय़ों की तरह डेमू और मेमू ट्रेनों में भी एक्सप्रेस का ही किराया देना पड़ेगा।
05033 गोरखपुर-बढऩी अनारक्षित डेमू एक्सप्रेस 30 मार्च से प्रतिदिन सुबह 09.00 बजे रवाना होगी। नकहा जंगल, पीपीगंज, कैंपियरगंज, आनंदनगर और सिद्धार्थनगर के रास्ते दोपहर 12.55 बजे बढऩी पहुंचेगी।
05034 बढऩी-गोरखपुर दैनिक अनारक्षित डेमू एक्सप्रेस 30 मार्च से प्रतिदिन अपराह्न 03.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, कैंपियरगंज और पीपीगंज के रास्ते शाम 06.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
05153 सिवान- गोरखपुर दैनिक अनारक्षित डेमू एक्सप्रेस 27 मार्च सुबह 07.55 बजे रवाना होगी। हथुआ, थावे, तमकुही रोड, दुदही, पडरौना, कप्तानगंज, पिपराइच, उनौला होते हुए दोपहर 01.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
05154 गोरखपुर- सिवान दैनिक अनारक्षित डेमू एक्सप्रेस 30 मार्च से प्रतिदिन शाम 07.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन, कैंट, उनौला, पिपराइच, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड और थावे के रास्ते रात 12.10 बजे सिवान पहुंचेगी।
05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित मेमू एक्सप्रेस 28 मार्च से प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) सुबह 06.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सलेमपुर से 06.16 बजे से, लार रोड से 06.27 बजे से छूटकर बेल्थरा, इंदारा, मऊ, औडि़हार, सारनाथ होते हुए 10.05 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित मेमू एक्सप्रेस 27 मार्च से प्रतिदिन (गुरुवार को छोड़कर) अपराह्न 03.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सारनाथ, औडि़हार, मऊ, इंदारा, बेल्थरा रोड, लार रोड के रास्ते शाम 07.30 बजे भटनी पहुंचेगी।
Best
ReplyDelete